अमेरिका की 10 प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खबरों के इस विशेष बुलेटिन में कई महत्वपूर्ण और बड़े घटनाक्रम शामिल हैं. पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते खतरों को लेकर आगाह किया है. उन्होंने दक्षिण कोरिया में सरकारों और बड़ी टेक कंपनियों से साइबर हमलों तथा अनियंत्रित AI प्रणालियों पर तुरंत कड़े सुरक्षा उपाय लागू करने की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने नियमों पर चीन के साथ सहयोग की वकालत भी की. दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ग्रीनलैंड में तेल, गैस और बहुमूल्य खनिजों की खोज जल्द शुरू की जाएगी. देखें अमेरिका की अन्य बड़ी खबरें.