scorecardresearch
 

Mac कंप्यूटर्स के लिए आएगा फेसबुक मैसेंजर : रिपोर्ट

फेसबुक मैसेंजर जल्द एप्पल के मैक कंप्यूटर्स में भी आ सकता है. खबरों के मुताबिक फेसबुक के कर्मचारी इसका यूज कर रहे हैं और फिलहाल इसकी टेस्टिंग की जा रही है.

Advertisement
X
इस मैसेंजर के आने से दूसरे कंप्यूटर बेस्ड मैसेंजर्स को खतरा हो सकता है
इस मैसेंजर के आने से दूसरे कंप्यूटर बेस्ड मैसेंजर्स को खतरा हो सकता है

एप्पल के डेस्कटॉप पर फेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल करने वालों के लिए यह खबर खुशखबरी से कम नहीं है, क्योंकि फेसबुक इसके लिए एक ऐसा एप डेवलप कर रहा है, जिसके जरिए सीधे मैसेंजर पर पहुंचा जा सकता है. इसके लिए यूजर को किसी ब्राउजर यूज करने की जरूरत नहीं होगी.

कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है. कंपनी अगर मैसेंजर को मैक के लिए शुरू करती है तो किसी को मैसेज भेजने के लिए ब्राउजर और टैब के चक्कर में फंसने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि मैक डेस्कटॉप से सीधे मैसेंजर एप के खोल कर किसी को मैसेज भेजा जा सकता है. टेक क्रंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक के कर्मचारी मैक डेस्कटॉप पर फेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल एक एप के जरिए कर रहे हैं.

ने एक फोटो भी जारी की है जिसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि कर्मचारी एक फेसबुक मैसेंजर एप पर काम कर रहा है, जिसमें नीचे की ओर बाएं तरफ एक नेविगेशन टैब बार का विकल्प है.

Advertisement
Advertisement