scorecardresearch
 

'पांच मिनट में आता हूं'... शिवा शर्मा ने उस दिन क्या कहा था? मां ने बताई कहानी, बोलीं- सामने आए श्रद्धा

लखनऊ में कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत के मामले की जांच जारी है. उस दिन हुई घटना को लेकर शिवा की मां ने कहा कि बेटे ने आखिरी बार मुझसे यही शब्द बोले थे कि 'पांच मिनट में आता हूं.' आजतक से बातचीत में शिवा की मां ने श्रद्धा दुबे पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं. उन्होंने कहा कि अगर श्रद्धा नेपाल में हैं, तो सामने आकर जवाब दे.

Advertisement
X
शिवा की मां ने कहा- हमारे पास पर्याप्त सबूत. (Photo: Screengrab)
शिवा की मां ने कहा- हमारे पास पर्याप्त सबूत. (Photo: Screengrab)

लखनऊ में कैफे चलाने वाले 27 साल के शिवा शर्मा की मौत के मामले की जांच जारी है. एक तरफ शिवा का परिवार इसे हत्या बता रहा है. परिवार का आरोप है कि शिवा को प्रताड़ित किया गया, उससे पैसे वसूलने की कोशिश हुई और फिर उसे इमारत की चौथी मंजिल से नीचे धकेल दिया गया. दूसरी तरफ, मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक नया वीडियो सामने आया है. इसमें श्रद्धा कहती है कि शिवा की मौत हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या थी. उसने अपनी आंखों के सामने छलांग लगाते देखा था. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

जो वीडियो सामने आया है कि उसमें श्रद्धा दुबे ने कहा कि मैंने अपनी आंखों से उसको कूदते हुए देखा है. अगर वहां के सीसीटीवी कैमरे निकलेंगे, सब कुछ सामने आ जाएगा. ऐसा नहीं है कि हम लोग परेशान नहीं हैं. उस वक्त मैं कुछ भी बोलने की हालत में नहीं थी. मेरी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी, क्योंकि मेरे घर से किसी ने छलांग लगाकर सुसाइड अटेम्प्ट किया है, तो मेरी हालत खराब होनी स्वाभाविक है. यह 7 तारीख की घटना है, जिस दिन शिवा ने एक चाय वाले के जरिए मेरे ड्राइवर को कॉल करवाया.

यहां देखें Video

श्रद्धा ने कहा कि उस चायवाले के यहां हम अक्सर चाय पीते थे. उससे पहले करीब छह-सात दिनों से मेरी कोई बातचीत नहीं हो रही थी. जब उसने चाय वाले के जरिए मेरे ड्राइवर को कॉल करवाया तो वह बहुत रो रहा था. फिर मैंने उसको कॉल किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ. रात 2 बजे शिवा की कॉल आई. मैंने पूछा, क्या बात है, क्यों रो रहे हो? उसने कहा कि कहाँ हो? मैंने कहा कि मैं एक जगह पर खड़ी हूं. उसने कॉल पर भी बोला कि बाबू मैं आता हूं, ठीक है? फिर वह वहां अपनी बीएमडब्ल्यू से मुझसे मिलने आया.

Advertisement

शिवा की मां ने क्या आरोप लगाए?

दूसरी तरफ, शिवा की मां रंजना शर्मा अपने बेटे की मौत को लेकर लगातार सवाल उठा रही हैं. आजतक से बातचीत में उन्होंने श्रद्धा दुबे को सामने आकर जवाब देने को कहा. उनका कहना है कि परिवार के पास ऐसे सबूत हैं, जिनके आधार पर वे अपने बेटे की मौत को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'मैं कहीं गायब नहीं हूं...' वीडियो में श्रद्धा दुबे की सफाई, पुलिस तलाश में जुटी, शिवा शर्मा केस में अब तक क्या हुआ?

रंजना शर्मा ने कहा कि अगर श्रद्धा नेपाल में है, तो उसे सामने आकर जवाब देना चाहिए. परिवार का आरोप है कि शिवा को लंबे समय से परेशान किया जा रहा था. परिजनों ने प्रताड़ना, धमकी और पैसों को लेकर दबाव बनाने जैसे आरोप भी लगाए हैं. परिवार का दावा है कि शिवा को घटना से पहले टॉर्चर किया गया और उसके साथ मारपीट भी हुई. कुछ आरोपों में सिगरेट से जलाने और शरीर पर खरोंच के निशान होने की बात भी कही गई है. परिवार का कहना है कि शिवा को बिल्डिंग से धक्का दिया गया.

shiva sharma death case mother recalls last conversation demands answer shraddha dubey

अस्पताल पहुंचने से लेकर मौत तक, परिवार के अपने सवाल

परिवार के मुताबिक, घटना वाली शाम करीब साढ़े आठ बजे उन्हें रश्मि दुबे नाम की महिला का कॉल आया था. फोन पर बताया गया कि शिवा का एक्सीडेंट हो गया है और उसे लोहिया अस्पताल ले जाया जा रहा है. परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन उनके मुताबिक वहां शिवा नहीं मिला. बाद में उन्हें पता चला कि शिवा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में है. परिवार ने एंबुलेंस के पास एक ड्राइवर को देखा, जो फिर वहां से चला गया.

Advertisement

इस मामले में श्रद्धा दुबे फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. श्रद्धा के साथ उसकी बहन रश्मि और दोस्त आदिल को भी नेपाल तक जाते हुए देखा गया है. भारत-नेपाल सीमा के पास रुपईडीहा में एक काली स्कॉर्पियो लावारिस हालत में मिली, जो श्रद्धा की है. नेपाल के महिम नगर में सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें तीन लोगों के बस स्टेशन पहुंचने और फिर वहां से निकलते देखा गया.

चौथी मंजिल से गिरकर शिवा की हुई थी मौत

लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर 27 साल के शिवा शर्मा की मौत हो गई थी. शिवा कैफे चलाता था. परिजनों का आरोप है कि शिवा को उसकी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे और उसकी रश्मि ने बंधक बनाया, बर्बर तरीके से टॉर्चर किया, इसके बाद बिल्डिंग से फेंक दिया. परिजनों का आरोप है कि श्रद्धा 4-5 महीनों से शिवा को परेशान कर रही थी. वह झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी.

shiva sharma death case mother recalls last conversation demands answer shraddha dubey

यह भी पढ़ें: शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़, भारत-नेपाल सीमा पर मिली श्रद्धा दुबे की SUV, इनामी ऋषभ राय के साथ फोटो वायरल

श्रद्धा ने पिछले साल एक ब्लैक स्कॉर्पियो खरीदी थी, जिसको लेकर उसने तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर की थीं. श्रद्धा की तलाश में लखनऊ पुलिस की टीमें ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं. जांच के दौरान पुलिस के हाथ अवध ग्रीन अपार्टमेंट और अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं. इनमें श्रद्धा अपनी बहन, ड्राइवर और कुछ अन्य लोगों के साथ दिख रही है. तफ्तीश में श्रद्धा दुबे से जुड़े कई अहम खुलासे भी हुए हैं.

Advertisement

पुलिस ने कहा कि श्रद्धा की शादी हो चुकी थी और उसका एक बेटा भी है. साल 2022 में पति से तलाक के बाद वह अलग रहने लगी थी. उसका पूर्व पति और बेटा रायबरेली में रहते हैं, जिनसे श्रद्धा का ज्यादा संपर्क नहीं था. वह हजरतगंज के बालू अड्डा इलाके स्थित फ्लैट में अकेले रह रही थी, जहां उसके कुछ खास लोगों की ही आवाजाही होती थी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement