scorecardresearch
 

Ajinkya Rahane Luxury Villa: 7 बाथरूम, 5 बेडरूम और शानदार पूल...पहाड़ों के बीच क्रिकेटर ने बनाया हॉलिडे होम, VIDEO

अजिंक्य रहाणे और उनकी पत्नी राधिका धोपावकर के इगतपुरी स्थित आलीशान हॉलिडे विला 'राया एस्टेट' सुर्खियों में है. 5 बेडरूम, इनफिनिटी पूल, पहाड़ों और वैतरणा झील के नजारे के साथ जानिए उनके क्रिकेट रूम की खासियत.

Advertisement
X
अजिंक्य रहाणे के हॉलिडे होम में क्या-क्या खास? क्रिकेट की यादों के लिए बना अलग कमरा (Photo:StayVista/Instagram)
अजिंक्य रहाणे के हॉलिडे होम में क्या-क्या खास? क्रिकेट की यादों के लिए बना अलग कमरा (Photo:StayVista/Instagram)

Ajinkya Rahane Luxury Villa: भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे का आलीशान हॉलिडे होम इन दिनों चर्चा में है. रहाणे का ये खूबसूरत विला महाराष्ट्र के इगतपुरी में स्थित है. सह्याद्रि की पहाड़ियों और वैतरणा झील के शानदार नजारों के बीच बना यह विला लग्जरी और नेचर की खूबसूरती का बेहतरीन मेल है.

5 बेडरूम और इनफिनिटी पूल से सजा है विला

अजिंक्य रहाणे के इस विला का नाम 'राया एस्टेट' (Raaya Estate) है. इसमें 5 बड़े बेडरूम हैं. विला में शानदार इनफिनिटी पूल, खूबसूरत गार्डन और बालकनी जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. यहां से वैतरणा झील और सह्याद्रि माउंटेन का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. बच्चों के खेलने के लिए भी खास जगह बनाई गई है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StayVista (@stayvista_official)

बचपन की यादों से प्रेरित है घर का डिजाइन
 
कोविड-19 के बाद तैयार किए गए इस विला को बनाते समय रहाणे ने खुली जगहों और नेचर पर खास ध्यान दिया है. इसके डिजाइन के पीछे उनके बचपन की यादें भी जुड़ी हैं.

यह भी पढ़ें: 2 हैदराबादियों का हैदराबाद में तूफान, जीत के लिए 24 गेंदों में चाहिए थे 59 रन... फिर कैसे वेस्टइंडीज से हार गई टीम इंडिया?

Advertisement

वह चाहते थे कि उनके बच्चे भी खुले वातावरण में खेल सकें और नेचर के करीब समय बिता सकें. घर के इंटीरियर में नैचुरल और हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया है.

क्रिकेट की यादों के लिए खास कमरा

इस विला की सबसे खास जगहों में से एक क्रिकेट को डेडिकेट करने वाला कमरा है. इसमें रहाणे के क्रिकेट करियर से जुड़ी यादें रखी गई हैं. यहां उनके बल्ले, गेंद, कैप, टीम की जर्सी और साथी खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें देखने को मिलती हैं.

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में मिली मंजूरी, अब BCCI से आस... अनाया बांगड़ का सपना होगा पूरा?

रहाणे के लिए यह कमरा बेहद खास है. अपने क्रिकेट करियर की यादों को दोबारा देखना उनके लिए भावुक कर देने वाला अनुभव है. उन्होंने बताया कि इस कमरे में प्रवेश करते ही आज भी उन्हें रोंगटे खड़े होने जैसा एहसास होता है.

कुल मिलाकर, अजिंक्य रहाणे का यह विला सिर्फ एक लग्जरी हॉलिडे होम नहीं, बल्कि परिवार के साथ सुकून के पल बिताने और क्रिकेट करियर की अनमोल यादों की खास जगह भी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement