scorecardresearch
 

'मैं पूरी तरह टूट गया...', संजू सैमसन को बाहर करने पर भड़के बचपन के कोच

इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन टी20 मैचों में संजू सैमसन को टीम से बाहर किए जाने पर उनके बचपन के कोच बीजू जॉर्ज ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि सिर्फ तीन पारियों के आधार पर संजू को बाहर करना गलत है और इससे वह पूरी तरह टूट गए हैं.

Advertisement
X
संजू सैमसन को मिला बचपन के कोच का समर्थन. (Photo: Getty)
संजू सैमसन को मिला बचपन के कोच का समर्थन. (Photo: Getty)

इंग्लैंड के खिलाफ 9 जुलाई (गुरुवार) को ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में भी भारत को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद इंग्लैंड ने सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली और सीरीज भी अपने नाम कर ली. इस मुकाबले में भी संजू सैमसन को मौका नहीं मिला.

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को लगातार तीन टी20 पारियों में नाकामी के बाद टीम से बाहर किए जाने पर उनके बचपन के कोच बीजू जॉर्ज ने गहरी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि यह फैसला उन्हें अंदर से तोड़ देने वाला है और सिर्फ संजू को निशाना बनाना बिल्कुल गलत है. 

बीजू जॉर्ज ने कहा, 'मैं पूरी तरह टूट गया हूं. मुझे लगा था कि टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद संजू को लंबा मौका मिलेगा, लेकिन सिर्फ तीन पारियों के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया.'

यह भी पढ़ें: 62 की उम्र में मैदान पर उतरा ये दिग्गज गेंदबाज, खौफ खाते थे बल्लेबाज, VIDEO

कोच ने टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर सिर्फ संजू ही फ्लॉप नहीं रहे थे. कई अन्य बल्लेबाज भी रन नहीं बना सके, लेकिन कार्रवाई केवल संजू पर हुई है.

Advertisement

उनके मुताबिक, किसी खिलाड़ी को तीन खराब पारियों के आधार पर टीम से बाहर करना सही नहीं है. बीजू जॉर्ज ने यह भी याद दिलाया कि संजू ने हाल ही में टी20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी. 

नॉकआउट मुकाबलों में उन्होंने लगातार शानदार पारियां खेलीं और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी बने. ऐसे खिलाड़ी को अचानक बाहर करना समझ से परे है. 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड ने छोड़ा, जिम्बाब्वे ने अपनाया... सैम-टॉम करन के भाई बेन ने शतक ठोककर बांग्लादेश को रुलाया

संजू सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में भी जगह नहीं मिली है. इस फैसले के बाद पूर्व क्रिकेटरों और कई विशेषज्ञों ने भी चयनकर्ताओं की आलोचना की है और टीम चयन में निरंतरता की मांग की है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement