जिम्बाब्वे (Zimbabwe) आधिकारिक तौर पर जिम्बाब्वे गणराज्य, दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक लैंडलॉक देश है, जो जाम्बेजी और लिम्पोपो नदियों के बीच, दक्षिण अफ्रीका से दक्षिण में, बोत्सवाना से दक्षिण-पश्चिम, जाम्बिया तक उत्तर और पूर्व में मोजाम्बिक तक फैला हुआ है. इसकी राजधानी हरारे और सबसे बड़ा शहर है (Capital of Zimbabwe). दूसरा सबसे बड़ा शहर बुलावायो है.
इसकी जनसंख्या लगभग 15 मिलियन है (Zimbabwe Population). जिम्बाब्वे में 16 आधिकारिक भाषाएं हैं जिसमें अंग्रेजी, शोना और नेडबेले सबसे आम हैं (Zimbabwe Languages).
जिम्बाब्वे का दक्षिणी अफ्रीका में किसी भी देश का सबसे समृद्ध इतिहास है. प्राकृतिक संसाधनों की संपत्ति पर निर्मित, ग्रेट जिम्बाब्वे 14वीं से 15वीं शताब्दी तक आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से फला-फूला, एक व्यापारिक बिजलीघर बन गया जिसने स्वाहिली तट और विभिन्न अरब और भारतीय राज्यों के साथ सोने, हाथी दांत और तांबे के व्यापार को नियंत्रित किया (History Zimbabwe).
राशिद खान और रयान बर्ल के बीच टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में जमकर तकरार देखने को मिली. दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर तीखी बहस हुई, जिसे शांत कराने के लिए अंपायरों को बीच में आना पड़ा.
अजमतुल्लाह उमरजई ने तूफानी शतक जड़कर मैच का रुख बदल दिया. इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने तीन मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम कर ली. अब आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे के पास जीत के साथ विदाई लेने का मौका होगा.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे की टीम को तीसरे वनडे में 8 विकेट से हराया और टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी 3-0 से क्लीन स्वीप किया, सीरीज जीतने के बाद स्मृति मंधाना ने टीम की 22 साल की खिलाड़ी को ट्रॉफी सौंप दी. इससे एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई.
वड़ोदरा में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की ओर से प्रतीका रावल की अर्धशतकीय पारी और विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा के आखिरी छक्के के दम पर टीम ने आसानी से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया.
वडोदरा के मैदान पर हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने शतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम को मुश्किल से बाहर निकाला. जिम्बाब्वे की तरफ से गेंदबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. लेकिन हरमनप्रीत कौर ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए जिम्बाब्वे को एक बार फिर बैकफुट पर धकेल दिया.
भारतीय महिला टीम ने वडोदरा में पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया. जिम्बाब्वे की टीम 197 रन पर सिमट गई. श्री चरणी ने 4 विकेट झटके, जबकि क्रांति गौड़ को 3 सफलताएं मिलीं. जवाब में प्रतीका रावल ने नाबाद 100 रन बनाए और शेफाली वर्मा ने 33 गेंदों में 64 रन ठोककर भारत को 27.1 ओवर में जीत दिला दी.
हैरी ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में इतिहास रच दिया. इंग्लैंड के कप्तान ने 116 गेंदों में 202 रन बनाए, जबकि दोहरा शतक 114 गेंदों में पूरा किया. वह इंग्लैंड के पहले ODI डबल सेंचुरियन बने और सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. इंग्लैंड ने 50 ओवर में 429/4 रन बनाए.
तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को भारत ने 92 रनों से करारी शिकस्त दी. शेफाली वर्मा ने एक बार फिर टीम के लिए तूफानी पारी खेली. शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर की दमदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 216 रन बनाए.
स्मृति मंधाना ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी संभालने के बाद अपना विजन बताया है. जानिए खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने, WPL से मिले अनुभव और भारत को तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनाने के उनके लक्ष्य के बारे में.
भारतीय क्रिकेट टीम अभी वेस्टइंडीज के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, 4 मैच हो चुके हैं, लेकिन इन चारों मुकाबलों में हेड कोच गौतम गंभीर ने उनको टीम की प्लेइंग 11 में मौका नही दिया है. जबकि वीवीएस लक्ष्मण ने अपने कोचिंग कार्यकाल में वैभव को ज्यादा मौके दिए हैं. ऐसे में सवाल है कि अब क्या शनिवार को होने वाले आखिरी टी20 में उनको मौका मौका मिलेगा.
भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच 3 टी20 और 3 वनडे मैच खेले जाने वाले हैं. जिम्बाब्वे महिला टीम पहली बार भारतीय दौरे पर आने वाली हैं. ऐसे में जिम्बाब्वे की कोशिश भारत के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर फैन्स का ध्यान खींचने की होगी.
ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने साल 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ पर्थ टेस्ट में 380 रन बनाकर ब्रायन लारा का टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड तोड़ा था. जानिए इस ऐतिहासिक पारी की पूरी कहानी.
जिम्बाब्वे में हेलिकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. इनमें हेलिकॉप्टर में सवार दो क्रू मेंबर भी शामिल हैं. घटना के वक्त राष्ट्रपति के करीबी कारोबारी विकनेल चिवायो उनकी पत्नी भी उस हेलिकॉप्टर में सवार थे. अब प्रशासन इस पूरे मामले की जांच में जुटा है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 41 साल के क्रेग इरविन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया. क्रेग इरविन ने अपनी पारी के दौरान 5 शानदार चौके जड़ने में कामयाबी हासिल की.
ट्रेविस हेड अब जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं. ट्रेविस हेड ने मैथ्यू रेनशॉ का रिकॉर्ड तोड़ दिया. रेनशॉ ने वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में सिर्फ 86 गेंदों पर शतक जड़ दिया था.
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 से पहले वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग-11 में एंट्री को लेकर चर्चा तेज है. सीरीज 2-0 से जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम में बदलाव और बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका देने के संकेत दिए हैं. अब देखना है कि क्या नई दिल्ली में वैभव को टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा?
जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में उतरते ही सचिन तेंदुलकर का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. टेलर का वनडे करियर 22 साल 146 दिन का हो गया है, जबकि सचिन ने 22 साल 91 दिन तक वनडे खेला था. 40 साल के टेलर रिटायरमेंट, ICC बैन और वापसी के बाद इस मुकाम तक पहुंचे हैं.
भारतीय टी20 टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह को जिम्बाब्वे दौरे के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है. आखिर रिंकू को क्यों बाहर किया गया? क्या उनका टी20 करियर खत्म होने की कगार पर है? जानें पूरी वजह.
2027 वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन कराने पर ICC विचार कर रहा है. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाला टूर्नामेंट पहले 8 अक्टूबर से प्रस्तावित था. फाइनल 21 नवंबर को होने की उम्मीद है. गांधी के साउथ अफ्रीका से गहरे संबंधों के चलते यह शुरुआत खास संदेश दे सकती है.
भारत ने जिम्बाब्वे को आखिरी टी20 में 35 रन से हराकर 3-0 से सीरीज जीत ली। जीत के बाद Shreyas Iyer ने खास अंदाज में युवा खिलाड़ियों Vaibhav Suryavanshi और अशोक शर्मा को ट्रॉफी थमाई, जिससे जश्न और यादगार बन गया।
भारत की टी20 टीम में ओपनिंग स्लॉट को लेकर नई बहस छिड़ गई है. एक तरफ अभिषेक शर्मा लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, वहीं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अपने धमाकेदार प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट का ध्यान खींच रहे हैं. क्या टीम इंडिया अभिषेक को और मौका देगी? जानिए पूरी कहानी.