scorecardresearch
 

इंग्लैंड ने छोड़ा, जिम्बाब्वे ने अपनाया... सैम-टॉम करन के भाई बेन ने शतक ठोककर बांग्लादेश को रुलाया

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर सैम और टॉम करन के भाई बेन करन ने जिम्बाब्वे के लिए शानदार शतक जड़कर टीम को मुश्किल से उबारा है. बेन करन की इस पारी की बदौलत जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को हराकर वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया.

Advertisement
X
सैम करन के भाई ने जिम्बाब्वे के लिए जड़ी सेन्चुरी (Photo: X/Zimbabwe Cricket)
सैम करन के भाई ने जिम्बाब्वे के लिए जड़ी सेन्चुरी (Photo: X/Zimbabwe Cricket)

जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार वापसी करते हुए 247/6 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. एक समय टीम सिर्फ 32 रन पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, लेकिन बेन करन ने शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को संकट से बाहर निकाला. 

इंग्लैंड के इंटरनेशनल क्रिकेटर सैम करन और टॉम करन के भाई बेन करन ने पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी की और 135 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाए. उनकी पारी में 9 चौके शामिल रहे. यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक भी रहा. 

जिम्बाब्वे ने शुरुआती झटकों के बाद बेन करन की बदौलत पारी संभाली. उन्होंने पहले वेस्ली मढेवेरे के साथ 34 रन, फिर सिकंदर रजा के साथ 68 रन की साझेदारी की.

यह भी पढ़ें: हार पर हार... टीम इंडिया की T20 में 'ट्रिपल' बेइज्जती, इंग्लैंड से प‍िटकर लगी शर्मनाक रिकॉर्ड्स की झड़ी

जब 37वें ओवर में क्लाइव मदांडे आउट हुए, तब टीम 148/6 पर थी, लेकिन बेन करन आखिरी तक टिके रहे और टीम को 247/6 तक पहुंचाया. बाद में बांग्लादेश 248 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 234 रन पर ऑलआउट हो गया और जिम्बाब्वे ने मुकाबला 13 रन से जीत लिया. बेन करन को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया.

Advertisement

कौन हैं बेन करन?

7 जून 1996 को इंग्लैंड के नॉर्थैंप्‍टन में जन्मे बेन करन, इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर भाइयों सैम करन और टॉम करन के छोटे भाई हैं. सैम और टॉम तीनों फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए खेल चुके हैं.

बेन के पिता केविन करन जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर थे और 1983 वनडे विश्व कप में उस टीम का हिस्सा थे, जिसने टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को ऐतिहासिक हार का स्वाद चखाया था.

यह भी पढ़ें: 'यह अपमान बर्दाश्त से बाहर...', टीम इंडिया की शर्मनाक हार पर फूटा शशि थरूर का गुस्सा, बोले- अब कहने को कुछ नहीं बचा

बेन करन ने इंग्लैंड की घरेलू टीम नॉर्थैंप्‍टनशायर के लिए टी20, फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए क्रिकेट खेला है. हालांकि, 2022 सीजन के बाद क्लब ने उन्हें रिलीज कर दिया. इसके बाद उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए खेलने का फैसला किया और अब इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी नई पहचान बना रहे हैं.

बेन करन के वनडे करियर की शुरुआत अब तक शानदार रही है. उन्होंने सिर्फ 10 मैचों में 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने 10 वनडे मैचों में 58.63 की बेहतरीन औसत से 469 रन बनाए हैं. दिलचस्प बात यह है कि इतने रन बनाने के बावजूद उन्होंने वनडे क्रिकेट में अभी तक एक भी छक्का नहीं लगाया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement