संजू सैमसन (Sanju Samson).भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाजों में से एक हैं. वे अपने विस्फोटक बल्लेबाजी और शानदार विकेटकीपिंग के कारण भारतीय क्रिकेट टीम और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं.
संजू सैमसन का जन्म 11 नवंबर 1994 को केरल के त्रिवेंद्रम (अब तिरुवनंतपुरम) में हुआ था. उनके पिता, विसेंट सैमसन, भारतीय पुलिस सेवा में कार्यरत थे और खुद भी एक फुटबॉल खिलाड़ी रहे थे. संजू ने कम उम्र में ही क्रिकेट के प्रति रुचि दिखाई और अपनी शुरुआती ट्रेनिंग तिरुवनंतपुरम में की.
उन्होंने घरेलू क्रिकेट में केरल टीम के लिए खेलते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। संजू की बेहतरीन बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कौशल ने जल्द ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।
संजू सैमसन ने 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया और अपनी पहली ही सीजन में शानदार प्रदर्शन किया. आक्रामक खेल और क्लासिकल शॉट्स ने उन्हें जल्द ही क्रिकेट प्रेमियों के चहेता बना दिया. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के रूप में, संजू ने टीम की अगुवाई की और अपने नेतृत्व कौशल से टीम को मजबूती प्रदान की.
संजू सैमसन ने 2015 में भारतीय टीम के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया, लेकिन उन्हें नियमित रूप से खेलने के अधिक अवसर नहीं मिले.
संजू ने 22 दिसंबर 2018 को कोवलम में एक निजी समारोह में अपनी प्रेमिका, चारुलता रेमेश से शादी की (Sanju Samson Wife).
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में संजू सैमसन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. उन्होंने पांच मैचों में 21.40 की औसत से सिर्फ 107 रन बनाए. इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा कायम रखा.
भारतीय टीम ने शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली थी. हालांकि न्यूजीलैंड ने आखिरी दोनों मैच जीतकर सीरीज का अंतर 3-2 कर दिया. इस टी20 सीरीज में संजू सैमसन का प्रदर्शन निराशाजनक रही, जिसके चलते उनपर सवाल खड़े हो रहे हैं.
रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 मैच में भारतीय टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी. पहले तीन मैचों में जीत दर्ज करने के बाद आखिरी दो मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके. लेकिन इस सीरीज के दौरान खिलाड़ियों द्वारा कई बड़े रिकॉर्ड बनाए गए.
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा विश्व रिकॉर्ड बनाया है, जो अब तक कोई दूसरी टीम नहीं बना सकी. साल 2026 में भारत ने एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में भारतीय बल्लेबाजों ने 11 छक्के जड़े. अभिषेक शर्मा 86 छक्कों के साथ सबसे आगे रहे, जबकि ईशान किशन और संजू सैमसन ने भी अहम योगदान दिया.
खराब शुरुआत के बाद ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम टी20 में कमाल की बल्लेबाजी की. ईशान किशन ने 32 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 61 रन बनाए. ईशान किशन की इस पारी की बदौलत टीम ने 191 रनों का स्कोर खड़ा किया.
पांचवें और आखिरी टी20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं. वैभव की जगह ओपनिंग करने वाले संजू सैमसन एक बार फिर बल्ले से अपना दमखम दिखाने में नाकाम रहे हैं. संजू के आउट होने के बाद फैन्स वैभव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत कर रहे हैं.
गौतम गंभीर प्रैक्टिस सेशन में वैभव सूर्यवंशी को कुछ समझाते नजर आए, जिससे न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में इस युवा बल्लेबाज के खेलने को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. ईशान किशन की ग्रोइन इंजरी पर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं है. अगर ईशान नहीं खेलते हैं, तो वैभव को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग का एक और मौका मिल सकता है.
रविचंद्रन अश्विन के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की क्षमता है, लेकिन एक-दो पारियों के आधार पर आंकने के बजाय उन्हें समय और आजादी दी जानी चाहिए. वहीं ईशान किशन की वापसी होने पर संजू सैमसन को ओपनिंग में भेजने की उनकी सलाह ने नई बहस छेड़ दी है.
अभिषेक शर्मा ने शतक जड़ दिया, वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग में अपना दम दिखाया और संजू सैमसन भी दावेदार हैं. अब ईशान किशन की वापसी पर किसे बाहर बैठना पड़ेगा? टीम इंडिया के सामने चयन, बल्लेबाजी क्रम और रोटेशन पॉलिसी से जुड़ा बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. टीम इंडिया में मचेगी खलबली!
संजू सैमसन... वेलिंगटन में तीसरे नंबर पर खेलने उतरे, पर सफल नहीं रहे. संजू ने वैभव सूर्यवंशी के लिए अपनी बैटिंग पोजीशन की कुर्बानी दी, लेकिन खुद वो चल नहीं पाए. लेकिन इन सब के बीच यह बात माननी चाहिए कि संजू कहीं से 'फ्लॉप' साबित नहीं हो जाते और ना ही उनके प्रदर्शन पर सवाल उठने चाहिए.
अभिषेक शर्मा के 38 गेंदों में 113 और वैभव सूर्यवंशी के 19 गेंदों में 45 रनों की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के 199 रन के लक्ष्य को 13.2 ओवरों में हासिल कर लिया. छह विकेट से जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली. यह मुकाबला भारतीय बल्लेबाजी की विस्फोटक ताकत और वैभव को ओपनिंग में उतारने के फैसले के लिए खास रहा.
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग का मौका मिला. वह अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे, जबकि संजू सैमसन को तीसरे नंबर पर भेजने की योजना है. मैच से एक दिन पहले प्रैक्टिस सेशन में गौतम गंभीर और वैभव की बल्ले वाली तस्वीर सामने आई थी, जिसके बाद से ही बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की अटकलें लगने लगी थीं.
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दोनों टी20 जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली है. अब तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया की नजर सीरीज जीतने पर होगी. बल्लेबाजों ने दम दिखाया है, लेकिन भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण को बेहतर प्रदर्शन करना होगा. वेलिंगटन की तेज हवाओं में भुवी की स्विंग और भारतीय गेंदबाजों की रणनीति की परीक्षा होगी.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा. क्राइस्टचर्च में 4 विकेट से जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. भारतीय क्रिकेट टीम की नजरें सीरीज जीतने पर हैं. अगले मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और मौका मिल सकता है, जबकि वरुण चक्रवर्ती के प्लेइंग-11 से बाहर रहने की संभावना है. जानिए भारत की संभावित प्लेइंग-11 और मैच से जुड़ी अहम बातें.
गौतम गंभीर के हाथ में बल्ला और वैभव सूर्यवंशी की उस पर टिकी नजरों वाली तस्वीर ने भारत के बैटिंग ऑर्डर को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में नंबर-3 पर उतरकर वैभव 8 गेंदों में 4 रन बना सके थे. ईशान किशन तीसरे टी20 से भी बाहर हैं. ऐसे में क्या वैभव को फिर मौका मिलेगा और क्या उनकी बैटिंग पोजिशन बदलेगी?
India vs New Zealand 2nd T20I: क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत और न्यूजीलैंड की टीम्स टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में आमने सामने हुईं. इस मुकाबले को भारत ने चार विकेट से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली.
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. लेकिन इस बीच टीम को एक बड़ा झटका भी लगा. फॉर्म में चल रहे ईशान किशन दूसरे के बाद अब तीसरे टी20 मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं.
वैभव सूर्यवंशी को लेकर यह अपडेट है कि वो शनिवार को क्राइस्टचर्च में होने वाले दूसरे टी20 में खेल सकते हैं. लेकिन सवाल तो वही कि वो आए तो खेलेंगे कहां? क्या वो ओपनिंग करेंगे या उनके लिए हेड कोच गौतम गंभीर ने कोई दूसरा प्लान बी तैयार कर रखा है.
भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के निडर अंदाज की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि दोनों बल्लेबाजों में पावर, टैलेंट और इरादे के साथ अपने माइंड पर भी शानदार कंट्रोल है. कोटक ने वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने की सोशल मीडिया पर हो रही मांग के बीच टीम मैनेजमेंट के फैसलों का भी बचाव किया.
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल में 225 रन का टारगेट हासिल कर चार विकेट से जीत दर्ज की. संजू सैमसन ने 67 रन बनाए, जबकि श्रेयस अय्यर और नमन धीर ने 42-42 रन की पारियां खेलीं. नमन ने 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाकर नंबर-7 या उससे नीचे भारत के लिए सफल टी20 इंटरनेशनल चेज में नया रिकॉर्ड बनाया.
संजू सैमसन की 33 गेंदों में 67 रन की पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड चेज करते हुए छह विकेट से जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स के नाबाद 82 रन की मदद से 225/8 का स्कोर बनाया. भारत ने श्रेयस अय्यर और नमन धीर की अहम पारियों से दो गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल किया.