भारत की आधिकारिक पुरुष क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करती है. इस टीम का संचालन बीसीसीआई (Board of Control for Cricket in India) द्वारा किया जाता है. भारत, ICC का पूर्ण सदस्य है और उसे टेस्ट, वनडे (ODI) तथा टी20 इंटरनेशनल (T20I) तीनों प्रारूपों में खेलने का दर्जा प्राप्त है.
वर्तमान समय में भारतीय टीम टी20 विश्व कप, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप की मौजूदा चैंपियन है. टीम लगातार तीनों प्रारूपों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलती है और दुनिया की प्रमुख क्रिकेट टीमों में शामिल है.
अगर टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो भारतीय टीम साल 2026 तक 599 टेस्ट मैच खेल चुकी है. इनमें 186 मैचों में जीत, 188 में हार, 224 मैच ड्रॉ रहे हैं, जबकि 1 मुकाबला टाई रहा. मई 2026 तक आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम रैंकिंग में भारत 104 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. इसके अलावा टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अब तक खेले गए तीन फाइनल में से 2021 और 2023 के दो फाइनल में पहुंची, लेकिन दोनों बार उपविजेता रही.
वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम ने अब तक 1,078 मैच खेले हैं. इनमें 574 मुकाबलों में जीत, 450 में हार, 10 मैच टाई और 44 मैच बिना किसी नतीजे (नो रिजल्ट) के समाप्त हुए. मई 2026 तक भारत 118 रेटिंग अंकों के साथ आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर है. टीम अब तक चार बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है और 1983 तथा 2011 में विश्व कप का खिताब जीत चुकी है. वहीं, भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब 2002 (श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता), 2013 और 2025 में अपने नाम किया है.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम ने अब तक 277 मैच खेले हैं. इनमें 187 में जीत, 75 में हार, 7 मैच टाई रहे हैं और 8 मुकाबले नो रिजल्ट रहे. मई 2026 तक भारत 275 रेटिंग अंकों के साथ आईसीसी टी20आई टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर है. भारतीय टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में चार बार पहुंच चुकी है और इस टूर्नामेंट का रिकॉर्ड तीन बार खिताब जीत चुकी है.
पहला क्रिकेट क्लब 1792 में स्थापित किया गया था. भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच 25 जून 1932 को लॉर्ड्स में खेला और टेस्ट क्रिकेट का दर्जा पाने वाली छठी टीम बन गई. भारत को अपनी पहली टेस्ट जीत के लिए लगभग बीस साल यानी 1952 तक इंतजार करना पड़ा. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अपने पहले पचास वर्षों में, भारत को ज्यादा सफलता नहीं मिली, उसने खेले गए पहले 196 टेस्ट मैचों में से केवल 35 में जीत हासिल की. हालांकि, टीम ने 1970 के दशक में सुनील गावस्कर, गुंडप्पा विश्वनाथ, कपिल देव और भारतीय स्पिन चौकड़ी जैसे खिलाड़ियों के साथ ताकत हासिल की (Team India History).
भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई अहम मुद्दों पर खुलासा किया हैं. उन्होंने शराब, पैनिक अटैक और तलाक को लेकर खुलकर बात की है.
भारत और अफगानिस्तान के बीच हुआ यह मैच टी20 क्रिकेट के सबसे नाटकीय मुकाबलों में गिना जाता है. रोहित का शतक, शुरुआती झटकों के बाद भारत की वापसी और दो सुपर ओवर ने इसे यादगार बना दिया था. अब भारत और वेस्टइंडीज की टीमें बेंगलुरु में सीरीज के निर्णायक मुकाबले में आमने-सामने होंगी. ऐसे में उसी मैदान पर खेले गए इस रोमांचक मैच की यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं.
टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनका परिवार 4 दिनों तक लगातार परेशान रहा. रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर भावुक अपील करते हुए लोगों से मदद भी मांगी. जानिए क्या है पूरा मामला.
टीम इंडिया के फिनिशर रिंकू सिंह की टी20 इंटरनेशनल टीम में वापसी को लेकर पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने आवाज उठाई है. जाफर का मानना है कि बल्लेबाजी के लिहाज से रिंकू बाकी खिलाड़ियों से काफी आगे हैं. उन्होंने कहा कि पांचवें और छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रिंकू से बेहतर विकल्प नजर नहीं आता. इसके बावजूद उन्हें टीम से बाहर रखना दुर्भाग्यपूर्ण है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I से पहले टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की एंट्री हुई है. अर्शदीप सिंह को हैदराबाद में चौथे मुकाबले के दौरानचोट लगी थी. ऐसे में बेंगलुरु में होने वाले निर्णायक मुकाबले में प्लेइंग 11 पर सबकी नजरें रहेंगी.
भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल की वापसी लंबे समय से नहीं हुई है. उन्होंने आखिरी बार 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंटरनेशनल मुकाबला खेला था. युजी चहल फर्स्ट श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वनडे और टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की ओर से दोबारा खेलने की उम्मीद बनाए हुए हैं.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा. निर्णायक मैच से पहले वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोस्टन चेज ने अपनी कप्तानी और भूमिका पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य सभी को खुश करना नहीं, बल्कि टीम के हित में सही फैसले लेना है. चेज ने अपनी गेंदबाजी रणनीति, तीनों प्रारूपों में बदलती जिम्मेदारियों और टेस्ट क्रिकेट में वापसी के अनुभव भी साझा किए.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें T20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बदलाव हुआ है. अर्शदीप सिंह के गेंदबाजी वाले कंधे पर चोट लगने के बाद भुवनेश्वर कुमार को स्क्वॉड में शामिल किया गया है. अर्शदीप के खेलने पर फैसला मैच से पहले उनकी रिकवरी के आधार पर होगा. सीरीज का निर्णायक मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा.
स्मृति मंधाना ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी संभालने के बाद अपना विजन बताया है. जानिए खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने, WPL से मिले अनुभव और भारत को तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनाने के उनके लक्ष्य के बारे में.
भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का डिसाइडर मुकाबला शनिवार (17 अक्टूबर) बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में होगा. वहीं इस मुकाबले में प्लेइंग 11 को लेकर एक बार फिर सवाल है कि क्या बदलाव होने चाहिए, आइए इस बारे में समझ लें....
वैभव सूर्यवंशी वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं. हालांकि वैभव को अब तक बेंच पर ही बैठना पड़ा है. सीरीज का पांचवां मुकाबला बेंगलुरु में 17 अक्टूबर को होना है. उस मुकाबले में भी वैभव को शायद ही चांस मिले.
वैभव सूर्यवंशी के लिए यह समारोह सिर्फ पदक जीतने की खुशी तक सीमित नहीं रहा. प्रधानमंत्री से मिली सराहना ने उनके सफर का एक और यादगार अध्याय जोड़ दिया. वैभव सूर्यवंशी फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में व्यस्त हैं. हालांकि उन्हें अब तक खेले गए चार मैचों में मौका नहीं मिला.
पूनम राउत का करियर भारतीय महिला क्रिकेट के यादगार अध्यायों में शामिल रहेगा. विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2017 में उनकी शानदार बल्लेबाजी और मैदान पर दिखाई गई खेल भावना उन्हें लंबे समय तक प्रशंसकों की यादों में बनाए रखेगी.
भारत और वेस्ट इंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच हैदराबाद के मैदान पर खेला गया. इसमें श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टी20 टीम इंडिया को जब एक बार फिर से वेस्ट इंडीज के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, तो उनका माथा भी घूम गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में एशियन गेम्स 2026 के भारतीय पदकवीरों से मुलाकात की. उन्होंने 15-17 साल के युवा खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र करते हुए कम उम्र में प्रतिभा पहचानने पर जोर दिया. पीएम ने महिला हॉकी के गोल्ड, बेटियों के 38 पदकों और भारत के ओलंपिक मेजबानी के लक्ष्य का भी उल्लेख किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात की और उनके अभूतपूर्व प्रदर्शन की जमकर सराहना की. पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए कहा कि यह सफलता नए भारत की खेल जगत में एक सशक्त तस्वीर पेश करती है. इस दौरान उन्होंने महिला और पुरुष हॉकी टीमों के स्वर्ण पदक जीतने पर खुशी जताई और विशेष रूप से महिला हॉकी टीम की सराहना की, जिसने 44 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया. क्रिकेट और कबड्डी में भारतीय टीमों के शानदार प्रदर्शन का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों टीमों ने लगातार दूसरी बार पदक जीतकर अपना ही रिकॉर्ड दोहराया है. इसके अलावा तीरंदाजी में 5 स्वर्ण पदक जीतने तथा शूटिंग, बॉक्सिंग, कुश्ती और एथलेटिक्स में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने पर भी उन्होंने खिलाड़ियों की तारीफ की. पीएम मोदी ने मैराथन और वेटलिफ्टिंग में दशकों बाद मिली ऐतिहासिक सफलताओं को भी बेहद सुखद बताया.
PM Modi Indian Athletes Address Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नई दिल्ली में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स के भारतीय दल से मुलाकात की. भारत ने इन खेलों में 21 गोल्ड समेत कुल 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में चौथे टी20 में नमन धीर की स्टम्पिंग चर्चा का विषय बन गई. गुडाकेश मोती की गेंद पर शाई होप ने उन्हें स्टम्प किया. तीसरे अंपायर ने करीब पांच मिनट तक अलग-अलग एंगल से जांच की और धीर को आउट दिया. हालांकि, साइड एंगल के वीडियो को लेकर फैसले पर सवाल उठे.
रणजी ट्रॉफी सीजन 2026-27 के पहले मैच में रवींद्र जडेजा ने सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए छत्तीसगढ़ के खिलाफ 102 रन बनाए और 3 विकेट झटके. उनके इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.
हाल में रणजी ट्रॉफी के दौरान यशस्वी जायसवाल विकेट कीपिंग करते हुए नजर आए थे, अब इस पर सवाल उठ रहे हैं. भारतीय दिग्गज विकेटकीपर दीपदास गुप्ता ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
टी20 सीरीज अब 2-2 की बराबरी पर है और पांचवां मुकाबला निर्णायक होगा. भारतीय टीम के सामने बल्लेबाजी के आक्रामक रुख को बनाए रखने के साथ-साथ गेंदबाजी में हुई गलतियों को सुधारने की चुनौती होगी. सुनील गावस्कर की टिप्पणी ने इस बहस को और तेज कर दिया है कि बड़े स्कोर वाले मुकाबलों में सिर्फ पिच को जिम्मेदार ठहराने के बजाय गेंदबाजों की सटीकता पर भी ध्यान देना जरूरी है.