इंग्लैंड (England), यूरोप के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित एक देश है, जो यूनाइटेड किंगडम (UK) का प्रमुख भाग है. यह देश अपने समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, वैज्ञानिक आविष्कारों और आधुनिक वैश्विक प्रभाव के लिए जाना जाता है. राजधानी लंदन, विश्व की सबसे महत्वपूर्ण महानगरों में से एक है, जो न केवल राजनीति बल्कि फैशन, वित्त और कला का भी केंद्र है.
इंग्लैंड फुटबॉल टीम यूरो कप 2025 की तैयारी में जुटी है.
इंग्लैंड का इतिहास अत्यंत पुराना और समृद्ध है. यहां रोमन साम्राज्य, एंग्लो-सैक्सन, नॉर्मन आक्रमण और कई शाही वंशों का शासन रहा है. 1066 में नॉर्मन विजय के बाद इंग्लैंड में कई सामाजिक और कानूनी सुधार हुए. ब्रिटिश साम्राज्य के विस्तार के साथ इंग्लैंड ने 17वीं से 20वीं शताब्दी के बीच विश्व के बड़े हिस्से पर शासन किया.
इंग्लैंड साहित्य, संगीत, कला और थियेटर के क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध है. विलियम शेक्सपियर, चार्ल्स डिकेन्स, जे.के. रोलिंग जैसे लेखक और आर्थर कॉनन डॉयल जैसे महान साहित्यकार यहीं से जुड़े हुए हैं. इंग्लिश भाषा, जो आज विश्व की सबसे प्रचलित भाषाओं में से एक है, यहीं से उत्पन्न हुई.
ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज जैसे विश्वप्रसिद्ध विश्वविद्यालय इंग्लैंड में ही स्थित हैं. यह देश न्यूटन, चार्ल्स डार्विन, स्टीफन हॉकिंग जैसे महान वैज्ञानिकों की भूमि है. औद्योगिक क्रांति की शुरुआत भी यहीं से हुई, जिसने पूरी दुनिया की उत्पादन प्रणाली को बदल कर रख दिया.
इंग्लैंड में देखने के लिए अनेक ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थल हैं जैसे -लंदन का टॉवर, स्टोनहेंज, लेक डिस्ट्रिक्ट, जो प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए स्वर्ग है.
इंग्लिश काउंटी टीम एसेक्स के 24 वर्षीय क्रिकेटर रॉबिन दास पर रेप के दो आरोप लगे हैं. मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने जुलाई 2026 में उन्हें चार्ज किया था. दास को मामले में कोर्ट की कार्यवाही का सामना करना होगा और 9 अक्टूबर को इनर लंदन क्राउन कोर्ट में पेशी है. रॉबिन दास का ताल्लुक बांग्लादेश से भी है
जो रूट इस समय श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में बल्ले से धमाल मचा रहे हैं. इंग्लैंड की तरफ से खेलते हुए पहले वनडे मैच में उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं. सबसे तेज 23 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के मामले में अब जो रूट दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.
बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान फैन्स को बेहद निराश किया. बल्लेबाजी के साथ-साथ उनकी कप्तानी भी फ्लॉप रही. बाबर द्वारा लिए गए फैसलों पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं.
19 सितंबर 2007 को युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया था. इस ऐतिहासिक कारनामे को 19 साल पूरे हो गए हैं. युवराज ने सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था और उनकी 16 गेंदों में 58 रनों की तूफानी पारी ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
मोहम्मद रिजवान ने नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) की जांच के बीच ICC एंटी करप्शन यूनिट (ACU) से संपर्क किया है. उन्होंने इंग्लैंड में जब्त किए गए अपने मोबाइल को पाकिस्तान लाने और उसकी फोरेंसिक जांच की प्रक्रिया पर स्पष्टीकरण मांगा है. इस मामले में इमाम उल हक भी पूछताछ के दायरे में हैं.
जोस बटलर ने एक बार फिर बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया है. श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में 8 चौके और तीन छक्कों की मदद से बटलर ने महज 44 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली. जिसकी बदौलत टीम ने दमदार जीत दर्ज की.
इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी पूरी तरह बेबस नजर आए. पिछले कुछ सालों से पाकिस्तान क्रिकेट का स्तर टेस्ट में लगातार गिरता जा रहा है.
जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच में कमाल की पारी खेलते हुए टीम को 8 विकेट से दमदार जीत दिला दी है.
पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ एक और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में पाकिस्तान से पलटवार की उम्मीदें थी, लेकिन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर पाक क्रिकेट फैन्स को मायूस करने का काम किया.
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू में 145 KMPH तक की रफ्तार दिखाई, लेकिन लंबे स्पेल ने उनकी हालत बदल दी. उन्होंने 23 ओवर में 148 रन देकर 4 विकेट लिए. इंग्लैंड की पुछल्ले बल्लेबाजों ने उनकी गेंदों पर जमकर रन बटोरे. उनके आंकड़े पाकिस्तान के सेलेक्शन और टीम मैनेजमेंट पर भी सवाल खड़े करते हैं.
कुलदीप यादव ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार फर्स्ट क्लास मैच में 10 विकेट हासिल किए। एसेक्स के खिलाफ उन्होंने कुल 120 रन देकर 10 विकेट झटके। यॉर्कशायर ने मुकाबला पारी और 106 रन से जीता।
बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम तीसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर बुरी स्थिति में पहुंच गई है. तीसरे मैच के पहले दिन दूसरे सेशन में ही पाकिस्तान की पारी 133 रनों पर ढेर हो गई.
पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इंग्लैंड दौरे पर अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सीरीज शुरू होने से पहले ही उन्हें पाकिस्तान के 3-0 से हारने का अंदेशा था. अकरम ने बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग पर सवाल उठाए और PCB के सिस्टम की गहरी खामियों को हार की बड़ी वजह बताया.
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 9 सितंबर से खेला जाना है. लेकिन इससे पहले इंग्लैंड की पिचों को लेकर बड़ा बवाल मच गया है. पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड पर बेहद गंभीर आरोप लगा दिए हैं.
इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट में जारी घमासान अब किंग चार्ल्स तक पहुंच गया. PCB द्वारा टीम से बाहर किए गए सात खिलाड़ियों को किंग चार्ल्स से मिलने का आदेश दिया गया था. इनमें से चार पहुंचे, दो ने जाने में अनिच्छा जताई, जबकि एक खिलाड़ी ने बोर्ड के विरोध में बैठक का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया.
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज में बाबर आजम के बल्ले से पाक क्रिकेट फैन्स को बड़े रनों की उम्मीद थी. लेकिन बाबर आजम दोनों ही मैचों में बुरी तरह फ्लॉप रहे.
भारतीय क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे मयंक अग्रवाल अब इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में अपना जलवा दिखाएंगे. 35 साल के मयंक ने काउंटी टीम डरहम के साथ करार किया है और 2026 काउंटी चैम्पियनशिप के आखिरी 4 मुकाबलों में खेलते नजर आएंगे.
इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बीच इमाम-उल-हक की चोट विवादों में आ गई है. PCB ने उनकी काफ मसल इंजरी की जांच का फैसला किया है. टीम के पूर्व फिजियो ने 2022 में भी उनकी चोटों के पैटर्न पर सवाल उठाए थे. न्यूजीलैंड दौरे की पिछली जांच में भी इमाम पर चोट फर्जी बनाने का आरोप लगा था.
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. पाकिस्तान की कोशिश तीसरे टेस्ट को जीतकर इज्जत बचाने की होगी.
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को लॉर्ड्स में 194 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली है. इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान के खिलाड़ी एक बार फिर बेबस नजर आए.
इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तानी खिलाड़ी टेस्ट सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में बेअसर रहे हैं. पहला टेस्ट गंवाने के बाद दूसरे टेस्ट में भी टीम की हालत लचर है. ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ ने टीम के खराब परफॉर्मेंस के पीछे की वजह बताने की कोशिश की है.