क्रिकेट इतिहास के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले वेस्टइंडीज के दिग्गज कर्टली एम्ब्रोस एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह कोई इंटरनेशनल मैच नहीं, बल्कि 62 साल की उम्र में उनकी शानदार गेंदबाजी और फिटनेस है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एम्ब्रोस स्थानीय क्रिकेट मैच में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं. उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका लंबा रन-अप, बेहतरीन लय और तेज गेंदबाजी देखकर फैन्स हैरान हैं.
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड ने छोड़ा, जिम्बाब्वे ने अपनाया... सैम-टॉम करन के भाई बेन ने शतक ठोककर बांग्लादेश को रुलाया
वीडियो देख कई लोगों ने कहा कि एम्ब्रोस के एक्शन और फिटनेस में आज भी वही दम दिखता है, जिसने 90 के दशक में दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल दिया था.
कर्टली एम्ब्रोस का जन्म 21 सितंबर, 1963 को एंटीगा के स्वेट्स में हुआ था. 6 फीट 7 इंच लंबे एम्ब्रोस अपने करियर में बल्लेबाजों के लिए खौफ का दूसरा नाम थे.
एम्ब्रोस ने साल 1988 से 2000 तक वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 98 टेस्ट मैचों में 405 और 176 वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों में 225 विकेट लिए. अपनी सटीक लाइन-लेंथ, अतिरिक्त उछाल और अनुशासित गेंदबाजी के दम पर उन्होंने क्रिकेट इतिहास में एक अलग पहचान बनाई.
Curtley + Courtney as choir conductors?
Sir Curtley Ambrose and Courtney Walsh get into the spirit at @eversholtcc!#cricket #sport #WestIndies #funny pic.twitter.com/qZ0qezaGGI
— Lashings World (@LashingsWorldXI) July 9, 2026
अब वायरल हो रहे इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि महान खिलाड़ी केवल रिकॉर्ड्स से नहीं, बल्कि अपने जुनून और फिटनेस से भी पहचाने जाते हैं.