scorecardresearch
 

शतक जड़ा पर 'सर' रवींद्र जडेजा को मिला 25 हजार रुपए का इनाम, जानें कहां हुआ ऐसा

रणजी ट्रॉफी सीजन 2026-27 के पहले मैच में रवींद्र जडेजा ने सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए छत्तीसगढ़ के खिलाफ 102 रन बनाए और 3 विकेट झटके. उनके इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.

Advertisement
X
रणजी में रवींद्र जडेजा ने मचाया तहलका, इनाम में मिले 25 हजार रुपये (Photo: Instagram/saurashtracricket)
रणजी में रवींद्र जडेजा ने मचाया तहलका, इनाम में मिले 25 हजार रुपये (Photo: Instagram/saurashtracricket)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं. सौराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बीच खेले गए रणजी ट्रॉफी सीजन 2026-27 के पहले मुकाबले में जडेजा ने बल्ले और गेंद, दोनों से अपना दम दिखाया.

उन्होंने पहली पारी में शतक जड़ते हुए 102 रन बनाए और गेंदबाजी में 3 विकेट भी अपने नाम किए. उनके इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. इसके लिए उनको 25 हजार रुपए का इनाम भी द‍िया गया. इसका पोस्ट चर्चा में है. 

बल्ले से जड़ा शानदार शतक

सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए जडेजा ने पहली पारी में 102 रन की बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने 209 गेंदों का सामना किया और 7 चौके लगाए. जडेजा का कमाल सिर्फ बल्लेबाजी तक सीमित नहीं रहा. उन्होंने गेंदबाजी में भी अहम योगदान देते हुए 40 रन देकर 3 विकेट लिए. 

ड्रॉ पर खत्म हुआ मुकाबला

सौराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बीच यह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. सौराष्ट्र ने पहली पारी में 392 रन बनाए, जिसके जवाब में छत्तीसगढ़ की टीम 312 रन पर सिमट गई. इसके बाद सौराष्ट्र ने दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए. मुकाबले का नतीजा भले ही नहीं निकला, लेकिन जडेजा के प्रदर्शन ने सबका ध्यान खींच लिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: AFG VS BAN: इस अफगानी क्रिकेटर को मिलना चाहिए ऑस्कर! मैदान पर एक्टिंग देख याद आ गए गुलबदीन नायब, VIDEO

घरेलू क्रिकेट में जडेजा का अनुभव आया काम

रवींद्र जडेजा लंबे समय से भारतीय टीम के अहम ऑलराउंडर रहे हैं. वह अपनी बल्लेबाजी, स्पिन गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग के लिए पहचाने जाते हैं. रणजी ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन सौराष्ट्र के लिए अहम रहा. जडेजा के इस प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित किया कि वह टीम के लिए बल्ले और गेंद, दोनों से योगदान देने की क्षमता रखते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement