रवींद्रसिंह अनिरुद्धसिंह जडेजा (Ravindra Jadeja Full Name) भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं. वह एक ऑलराउंडर हैं, जो मध्य क्रम में बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी करते हैं (Left Hand Batter and left-arm Orthodox Spinner ). वह इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं. जडेजा 220 विकेट के साथ भारत के लिए 7वें सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्हें लगातार विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ फील्डर माना जाता है (World’s Best Fielder). उनको टीम इंडिया की वनडे वर्ल्ड कप 2023 टीम में शामिल किया गया है (Ravindra Jadeja World Cup 2023).
वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सौराष्ट्र के लिए खेलते हैं (Represents Saurashtra in First-class Cricket) और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं. जडेजा विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में 2008 में मलेशिया में विश्व कप जीतने वाली भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा थे (U-19 World Cup in Malaysia) . उन्होंने 8 फरवरी 2009 को श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया और उस मैच में 77 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए (Jadeja ODI Debut). उनका टेस्ट डेब्यू लगभग चार साल बाद, 13 दिसंबर 2012 को इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में हुआ (Jadeja Test Debut). जडेजा को 2012 आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने $ 2 मिलियन में खरीदा था (Jadeja in CSK). उन्हें 2016 के आईपीएल प्लेयर्स ऑक्शन में गुजरात लायंस ने ₹9.5 करोड़ में खरीदा था.
जडेजा का जन्म 6 दिसंबर 1988 को गुजरात के जामनगर जिले के नवगाम घेड शहर में एक गुजराती राजपूत परिवार में हुआ था (Ravindra Jadeja Date of Birth). उनके पिता अनिरुद्ध एक निजी सुरक्षा एजेंसी के चौकीदार थे (Ravindra Jadeja Father). उनकी मां लता की 2005 में एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी (Ravindra Jadeja Mother). उनकी बहन नैना एक नर्स हैं (Sister). जडेजा ने 17 अप्रैल 2016 को रीवा सोलंकी से शादी की (Ravindra Jadeja Wife), जिनसे उनकी एक बेटी है (Ravindra Jadeja Daughter).
जडेजा ने 2006-07 में दलीप ट्रॉफी में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया (Jadeja First Class Debut). 2012 में, जडेजा डॉन ब्रैडमैन, ब्रायन लारा, बिल पोंसफोर्ड, वैली हैमंड, डब्ल्यूजी ग्रेस, ग्रीम हिक और माइक हसी के बाद अपने करियर में तीन प्रथम श्रेणी तिहरे शतक बनाने वाले इतिहास के आठवें खिलाड़ी और पहले भारतीय खिलाड़ी बने (Three First-class Triple Centuries).
रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की जोड़ी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग इतिहास में संयुक्त रूप से नंबर 1 गेंदबाज बनने वाली स्पिनरों की पहली जोड़ी बनी. 5 अगस्त 2017 को, जडेजा 150 विकेट तक पहुंचने वाले सबसे तेज बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए. 5 अक्टूबर 2018 को, उन्होंने टेस्ट में अपना पहला शतक बनाया. मार्च 2019 में, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जडेजा भारत के लिए 2,000 रन बनाने और वनडे में 150 विकेट लेने वाले तीसरे क्रिकेटर बने. 22 जनवरी 2017 को, जडेजा 150 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले पहले भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर बने. मार्च 2017 में, वह रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ते हुए आईसीसी रैंकिंग्स में दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज बने. अक्टूबर 2019 में, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 200 वां विकेट लिया (Ravindra Jadeja Records).
2019 में रवींद्र जडेजा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया (Ravindra Jadeja Award).
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम को 27 सितंबर से तीन ओडीआई मुकाबले खेलने हैं. फिर भारत मेहमान टीम के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी हिस्सा लेगा. इन दोनों सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है.
भारतीय वनडे टीम में यशस्वी जायसवाल अपनी जगह बनाने में अब तक सफल नहीं हो सके हैं. ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि क्या वनडे वर्ल्ड कप 2027 में यशस्वी जायसवाल को खेलने का मौका मिलेगा?
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय ए टीम वहां टेस्ट मैच खेलने जाएगी. टेस्ट की तैयारियों के लिहाज से खिलाड़ियों के लिए यह दौरा बेहद अहम बताया जा रहा है.
भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपने खेल से फैन्स का दिल जीतने का काम करते रहे हैं. इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जेफ्री बॉयकॉट ने अब जडेजा पर खुलकर प्यार लुटाने का काम किया है.
अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद पर जल्द बड़ा फैसला हो सकता है. सितंबर 2026 में उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है और BCCI उनसे जल्द मुलाकात करेगी. बोर्ड फिलहाल एक्सटेंशन देने के पक्ष में बताया जा रहा है. हालांकि रोहित शर्मा को वनडे से दूर करने के मुद्दे पर मतभेद ने अगरकर की स्थिति पर सवाल खड़े किए थे.
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की, लेकिन कोलंबो टेस्ट मैच में जीत नहीं मिलने से टीम को महत्वपूर्ण डब्ल्यूटीसी अंक गंवाने पड़े. कोलंबो टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों ने कई मौकों पर नो-बॉल फेंके, जिससे टीम पर प्रेशर बना. अब सुनील गावस्कर ने ओवरस्टेपिंग को लेकर अपनी राय रखी है.
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट ड्रॉ रहा. पांचवें और अंतिम दिन श्रीलंका ने 429/9 रन बना डाले. और इसी स्कोर पर दोनों कप्तानों की सहमति से मैच की समाप्ति की घोषणा कर दी गई, क्योंकि नतीजे की संभावना नहीं रह गई थी.
साल 2021 से लेकर अब तक टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक नो बॉल फेंकने के मामले में रवींद्र जडेजा टॉप पर हैं. पिछले छह सालों में वह 88 नो बॉल फेंक चुके हैं. कोलंबो टेस्ट के दौरान भी जडेजा से बड़ी गलती देखने को मिली.
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज की बादशाहत खत्म हो गई है. ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने बांग्लादेश के खिलाफ मैके टेस्ट में 10 विकेट लेकर पहली बार ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप पोजीशन हासिल की है. बुमराह दूसरे और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं. ऋषभ पंत ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है.
कोलंबो टेस्ट में ऋषभ पंत ने 89 गेंदों पर 63 रन बनाए। इसके साथ ही वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। पंत के 42 मैचों में 2948 रन हैं, जबकि शुभमन गिल के 2917 रन हैं। रोहित शर्मा 2716 और विराट कोहली 2617 रन के साथ पीछे हैं।
रवींद्र जडेजा ने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच दिया. उन्होंने कुछ ऐसा किया जो भारत के साथ-साथ कोई एशियाई खिलाड़ी भी नहीं कर सका था.
रवींद्र जडेजा ने WTC में 50 टेस्ट मैच खेलने वाले पहले भारतीय और एशियाई क्रिकेटर बनकर इतिहास रच दिया. जानिए WTC में जडेजा का सफर, उनके रन-विकेट और कोहली, अश्विन समेत अन्य भारतीय खिलाड़ियों के रिकॉर्ड. वीडियो में जानें सभी दिग्गज प्लेयर्स के रिकॉर्ड में नाम और लिस्ट के हिसाब से आंकड़े.
भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी मैदान में होना है. श्रीलंका की टीम इस मैच में कई इंजर्ड खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है. वहीं भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में भी बदलाव संभव है.
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक बेहद अहम विकेट झटकने का काम किया. विकेट लेने के बाद उन्होंने मैदान पर अनोखे अंदाज में जश्न मनाया. जिसका वीडियो फैन्स के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.
गॉल टेस्ट में युवा भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके. उनके प्रदर्शन से प्रभावित पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने सुथार की तुलना एक ऐसे हीरे से की, जिसे अभी चमकना बाकी है और रवींद्र जडेजा को भारतीय स्पिन गेंदबाजी का ‘कोहिनूर’ बताया.
गॉल टेस्ट के तीसरे दिन रवींद्र जडेजा ने 350 टेस्ट विकेट पूरे कर बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वह 4000+ टेस्ट रन और 350+ विकेट लेने वाले कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय बन गए। इस उपलब्धि के साथ जडेजा कपिल देव, इयान बॉथम और डेनियल विटोरी के साथ दुनिया के खास ऑलराउंडर क्लब में शामिल हो गए।
गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने श्रीलंका को पहली पारी में 284 रनों पर समेटकर 178 रनों की बढ़त हासिल कर ली. मानव सुथार ने 76 रन देकर 4 विकेट और रवींद्र जडेजा ने 57 रन देकर 3 विकेट लिए. एक समय श्रीलंका 99/5 पर संकट में था, लेकिन सोनल दिनुषा ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय शतक (100) और निरोशन डिकवेला (80) के साथ छठे विकेट के लिए 146 रन जोड़कर पारी को संभाला.
रवींद्र जडेजा ने गॉल टेस्ट में 350 टेस्ट विकेट पूरे कर इतिहास रच दिया. वह यह मुकाम हासिल करने वाले पांचवें भारतीय बने, लेकिन उनकी उपलब्धि इससे भी बड़ी है. 4000+ टेस्ट रन और 350+ विकेट का डबल करने वाले वह कपिल देव के बाद सिर्फ दूसरे भारतीय हैं. दुनिया में इस क्लब में जडेजा से पहले कपिल देव, इयान बॉथम और डेनियल विटोरी शामिल थे.
रवींद्र जडेजा ने अपने शुरुआती इंटरनेशनल करियर के संघर्षों को लेकर बड़ा खुलासा किया है. जडेजा ने बताया कि भारतीय टीम में लगातार निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने से उनका आत्मविश्वास प्रभावित हुआ था और उन्हें लगता था कि टीम को उनकी बल्लेबाजी पर पूरा भरोसा नहीं था.
IND vs SL 1st Test, Day 2: भारत और श्रीलंका की टीम्स गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं. इस टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था. अब दूसरे दिन भी भारतीय बल्लेबाजों ने बारिश के बीच महफिल लूट ली.
भारत श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगा तो चुनौती सिर्फ स्पिन और पिच की नहीं होगी. गॉल की गर्मी-नमी, जल्दी नरम पड़ने वाली कूकाबूरा गेंद, लंबे स्पेल, हाल में कम टेस्ट क्रिकेट और बल्लेबाजी में लंबी पारियां खेलने की जरूरत टीम की परीक्षा लेंगी. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी ने तेज गेंदबाजी विभाग की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.