scorecardresearch
 

यूपी में 19 अक्टूबर को बंद रहेंगे स्कूल और दफ्तर, CM योगी ने महानवमी पर दी छुट्टी

उत्तर प्रदेश में महा नवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इससे लोग परिवार के साथ त्योहार मना सकेंगे. इससे पहले उन्होंने शारदीय नवरात्रि के पहले दिन गोरखनाथ मंदिर में कलश पूजा और मां दुर्गा की आरती की थी.

Advertisement
X
CM योगी ने यूपी में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया.(Photo-ITG)
CM योगी ने यूपी में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया.(Photo-ITG)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महा नवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इस दिन लोग अपने परिवार के साथ महा नवमी का त्योहार मना सकेंगे. महा नवमी नवरात्रि के नौवें दिन मनाई जाती है और देवी दुर्गा के भक्तों के लिए इसका विशेष धार्मिक महत्व है.

महा नवमी पर भक्त मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं और धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं. नवरात्रि के दौरान विभिन्न मंदिरों और धार्मिक केंद्रों में विशेष पूजा और अनुष्ठान भी आयोजित किए जाते हैं. अवकाश की घोषणा से लोगों को त्योहार में शामिल होने और अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुसार इसे मनाने में सुविधा होगी.

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के पहले दिन गोरखनाथ मंदिर में कलश पूजा की थी. इस दौरान उन्होंने शारदीय नवरात्रि के पारंपरिक अनुष्ठान किए और मां दुर्गा की आरती भी की.

सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर भी बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं. उन्होंने बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन का सपना देखने वाली शक्तियों पर हमला किया. सीएम योगी ने कहा कि युवाओं के हाथों में राष्ट्र निर्माण की मशाल के बजाय अराजकता के औजार थमाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने चुनाव सुधार का मुखौटा और न्याय का नारा देकर देश में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया.

Advertisement

उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र जनविश्वास की जड़ों पर खड़ा विशाल वटवृक्ष है और षड्यंत्रों के अंधड़ भारत के लोकतंत्र को नहीं हिला सकते. सीएम योगी ने कहा कि हमारी युवाशक्ति भारत का भविष्य संवारने के लिए है, किसी की सत्ता की भूख मिटाने के लिए नहीं. सीएम योगी ने कहा कि राजनीति के मारीचों और कालनेमियों को जनता ने पहचानकर सत्ता से दूर रखा है. उन्होंने देश को अराजकता की आग में झोंककर कुर्सी हथियाने की कोशिश का आरोप लगाया और कहा कि देश ऐसी सियासी साजिश को कभी सफल नहीं होने देगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement