scorecardresearch
 

'पंडालों में गाया गाना, मिले 50 रुपये', बोले सिंगर अभिजीत सावंत, याद किए पुराने दिन

अभिजीत सावंत ने अपने दर्शकों को अपनी ताकत का स्रोत बताया और उनके जीवन में उनकी मौजूदगी की तुलना ईश्वर से की. इसके अलावा उन्होंने स्ट्रगल पर भी बात की.

Advertisement
X
अभिजीत ने याद किए पुराने दिन (Photo: Screengrab)
अभिजीत ने याद किए पुराने दिन (Photo: Screengrab)

इंडियन आइडल लेजेंड्स शुरू होने वाला है. इसमें 'इंडियन आइडल' का पहला सीजन जीतने वाले सिंगर अभिजीत सावंत भी शामिल होंगे. शो के शुरू होने से पहले उन्होंने छोटे कार्यक्रमों और पंडालों में प्रदर्शन के अपने शुरुआती दिनों को याद किया. उन्होंने याद किया कि कैसे मामूली कमाई और दर्शकों के तारीफों से उन्हें खुशी मिलती थी. अपनी म्यूजिक जर्नी के बारे में बोलते हुए, अभिजीत सावंत ने शेयर किया कि कैसे वह परफॉर्म करने के हर अवसर का मजा लेंगे.

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए अभिजीत सावंत ने कहा, 'जब मुझे छोटे-छोटे स्टेज पर मुझे गाने का मौका मिला था, उस दिन मेरा जीवन का सबसे खुशी का दिन हो जाता है. मुझे आज भी याद है जब मैं छोटे-छोटे परफॉर्मेंस करता था, छोटे पंडालों में गाता था, और कभी-कभी 100 रुपये मिलते थे, कभी-कभी किसी ने खुशी-खुशी 50 रुपये का टीका दिया, ऐसे जेब में रख देते थे कि जा बेटा जा, तुम्हें पता है, आज कुछ खा लेना ऐसा करके.'

अभिजीत ने क्या कहा?
सिंगर ने कहा कि उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में कई उतार-चढ़ाव का एक्सपीरियंस किया है, लेकिन उन्होंने कहा कि कठिन समय के दौरान उन्हें जो प्यार और बढ़ावा मिला, वह उन्हें प्रेरित करता रहेगा. अभिजीत ने कहा,  'जिंदगी में उतार-चढ़ाव रहे. कई बार ऐसे दिन आए जब उतने अच्छे नहीं रहे. भले ही मेरा बुरा समय कभी भी कहीं अगर आ जाता है या कुछ भी दिन बुरा हो, हम वक्त में वही भावनाओं के बारे में सोचते हैं जिन्होंने मुझे समय प्यार दिया था, जिन्होंने मुझे एक आशा है कि तू अच्छा कर सकता है.. वो आशा है मेरे दिल में अभी भी है.'

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

अभिजीत सावंत ने भी अपने दर्शकों को शक्ति का स्रोत बताया और अपने जीवन में उनकी उपस्थिति की तुलना भगवान से की. उन्होंने कहा कि उनका समर्थन उन्हें एक कलाकार के रूप में कड़ी मेहनत करने और सुधार करने के लिए प्रेरित करता है.

सिंगर ने कहा, 'अगर भगवान हमने कभी देखा नहीं है, तो हमारी ऑडियंस हमें दिखती है... और वह भी मेरे लिए भगवान की तरह ही है और इसीलिए मैं काम कर रहा हूं, हमेशा अपने लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement