scorecardresearch
 

'लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन बकवास है...', भारतीय बल्लेबाजों पर भड़का ये दिग्गज, कप्तान सूर्या की लगाई क्लास

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाजी तहस-नहस हो गई. वो तो दाद देनी होगी शिवम दुबे की, जिन्होंने 42 रन बनाकर भारत को 100 रनों के पार पहुंचाने में अहम रोल निभाया. भारतीय टीम के बाकी बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर सके.

Advertisement
X
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव भी चल नहीं पाए. (Photo: AP)
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव भी चल नहीं पाए. (Photo: AP)

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों सुपर-8 स्टेज के मूकाबले में 76 रनों से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 19वें ओवर में 111 रनों पर ढेर हो गई. भारत की बल्लेबाजी बिल्कुल क्लिक नहीं कर पाई, जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ही चमक बिखेर सके.

भारत की शर्मनाक हार के बाद पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत का गुस्सा फूट पड़ा है. 1983 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे श्रीकांत ने बल्लेबाजों को आड़े हाथों लिया है. श्रीकांत भारत की लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन वाली रणनीति से भी नाराज दिखे. पहले ही ओवर में ईशान किशन खाता खोले बिना आउट हो गए.उन्हें पार्टटाइम ऑफ स्पिनर एडेन मार्करम ने ओवर की चौथी गेंद पर पवेलियन भेजा श्रीकांत ने इस शॉट चयन को गैरजिम्मेदाराना करार दिया.

यह भी पढ़ें: अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर मचा हंगामा... रविचंद्रन अश्विन ने टीम मैनेजमेंट को जमकर सुनाया

कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'एक गेंद पहले लगभग कैच आउट हो गए थे, फिर अगली गेंद पर स्लॉग क्यों. क्या इतनी जल्दबाजी जरूरी थी.' श्रीकांत ने रिंकू सिंह की निरंतरता पर भी सवाल उठाए और कहा कि द्विपक्षीय सीरीज और आईसीसी टूर्नामेंट में फर्क होता है. श्रीकांत का मानना है कि आईसीसी टूर्नामेंटों में वही बल्लेबाज सफल होते हैं जो परिस्थिति के मुताबिक खेलते हैं.

Advertisement

सूर्यकुमार तीसरे नंबर पर क्यों नहीं आए?
कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की रणनीति पर भी सवाल उठाए. उनका मानना था कि सूर्या को नंबर-3 पर आकर पारी संभालनी चाहिए थी. श्रीकांत ने कहा, 'लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन का जुनून छोड़िए. जिम्मेदारी और मानसिकता ज्यादा अहम है.' सूर्यकुमार 5 रनों के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरने के बाद मुश्किल स्थिति में नंबर-4 पर आए, लेकिन 22 गेंदों में सिर्फ 18 रन ही बना सके.

हार्दिक पंड्या को नंबर-7 पर भेजने के फैसले पर कृष्णमाचारी श्रीकांत खासे नाराज दिखे. उनका कहना था कि दबाव में अच्छा खेलने वाले हार्दिक को ऊपर भेजा जाना चाहिए था. 26 रनों के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरने के बाद वॉशिंगटन सुंदर को नंबर-5 पर प्रमोट किया गया, लेकिन उन्होंने 11 गेंद में 11 रन बनाए. श्रीकांत ने इसे पूरी तरह हास्यास्पद करार दिया.

शिवम दुबे ने जरूर 42 रन बनाए, लेकिन तब तक मैच लगभग खत्म हो चुका था. श्रीकांत ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में भारत की बल्लेबाजी अस्थिर रही है और अक्सर एक-दो खिलाड़ियों के भरोसे मैच निकाले गए हैं. इस हार ने ना सिर्फ सुपर-8 में भारत की राह मुश्किल कर दी है, बल्कि टीम के आत्मविश्वास पर भी असर डाला है. अब भारतीय टीम के सामने चुनौती सिर्फ मैच जीतने की नहीं, बल्कि अपनी सोच और रणनीति सुधारने की भी है...

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement