पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप (ICC Men's T20 World Cup) क्रिकेट का वह आयोजन है जिसमें देश-विरुद्ध 20-20 ओवर के फॉर्मेट में टीमें आपस में भिड़ती हैं. यह टूर्नामेंट कम समय में रोमांच और बल्लेबाजी-गेंदबाजी दोनों का तड़का देता है.
बात करें 2026 वर्ल्ड कप की इस टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका करेंगे. कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी. टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी 2026 से होगी. फाइनल मैच 8 मार्च 2026 को खेला जाएगा. भारत में यह मैच मुंबई (वानखेड़े), दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता और चेन्नई में जबकि श्रीलंका में कोलंबो और कैंडी में खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कुल 55 मुकाबले होंगे. भारत का पहला मैच 7 फरवरी को USA के खिलाफ मुंबई में होगा.
भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में तय किया गया है.
2026 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है.
क्रिकेट कनाडा पर भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक मैच को भी जांच के दायरे में रखा गया है.
संजू सैमसन ने आईसीसी मेन्स वर्ल्ड कप 2026 में अपने प्रदर्शन से आलोचकों को करारा जवाब दिया था. अब उनके करियर को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर ने खुलासा किया है.शशि थरूर ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं उसे तब से जानता हूं जब वो 14 साल का था
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम किया था. खिताबी जीत के बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक अपने कार्यकाल को बढ़ाने की मांग की है.
टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करके संजू सैमसन ने भारत को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. अब संजू आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे. सैमसन ने खुद माना कि धोनी के साथ खेलना उनके लिए बेहद खास मौका है और वह उनसे काफी कुछ सीखना चाहते हैं.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अब पूर्व बल्लेबाज अहमद शहजाद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और इसके चेयरमैन मोहसिन नकवी पर सीधा हमला बोला है. शहजाद ने बोर्ड को 'कमजोर' बताते हुए आरोप लगाया कि टीम पर कुछ खिलाड़ियों और उनके एजेंट्स का कंट्रोल हो गया है.
आयरिश क्रिकेट टीम को अब टी20 क्रिकेट में नए कप्तान की तलाश है. अनुभवी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का बड़ा फैसला लिया है. यह कदम ऐसे समय आया है, जब आयरिश टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है.
भारतीय क्रिकेट टीम चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने BCCI से अपने कार्यकाल को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाने की औपचारिक गुजारिश की है. दरअसल, 2024 T20 वर्ल्ड कप और 2025 चैम्पियंस ट्रॉफी की खिताबी सफलता के बाद IPL 2025 से ठीक पहले अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए बढ़ाया गया था.
भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अपने मेंटोर और पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह से मिली सलाह को याद किया है. अभिषेक ने बताया कि युवराज पाजी ने कहा कि अपनी शैली मत बदलो अगर तुम अपनी ताकत पर भरोसा रखते रहोगे, तो रन खुद ब खुद आने लगेंगे.
पाकिस्तान क्रिकेट में टी20 वर्ल्ड कप के बाद नया विवाद सामने आया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मेडिकल पैनल को शक है कि स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और फखर जमां को टी20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल करते समय वे पूरी तरह फिट नहीं थे.
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने खुलासा किया है कि आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के कुछ ही घंटों बाद वह फ्लाइट की बजाय ट्रेन से मुंबई क्यों पहुंचे थे.दुबे ने एक कार्यक्रम में बताया कि वर्ल्ड कप जीत के बाद भी उनके मन में बस घर जाने की जल्दी थी.
आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की खिताबी जीत के बाद तिलक वर्मा भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने 16 मार्च (सोमवार) को उज्जैन पहुंचे. तिलक ने गर्भगृह के बाहर से बाबा महाकाल का पूजन किया.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 के मंच पर एक पल ऐसा भी आया जब माहौल अचानक से एकदम बदल गया. दरअसल, ये वो पल था जब बॉलीवुड के खिलाड़ी नंबर-1 यानी अक्षय कुमार की मुलाकात वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया के यंग स्टार अभिषेक शर्मा से हुई.
भारत के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने आजतक से कई मुद्दों पर बात की. इसी दौरान टीम इंडिया के क्रिकेटर संजू सैमसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में जो रोहित शर्मा की कप्तानी में वर्ल्ड कप हारे थे तब ये बात हुई कि ऐसी बैटिंग नहीं चलेगी, उसके बाद से हमने ताबड़तोड़ बैटिंग करने की शुरुआत की.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपनी लग्जरी कार कलेक्शन में एक और शानदार गाड़ी जोड़ ली है. आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की जीत के बाद हार्दिक ने फेरारी 12सिलिंड्री खरीदी है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
रोहित शर्मा का मानना है कि भारतीय क्रिकेट अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है. उनका कहना है कि पुरुष और महिला दोनों टीमों के पास इस समय शानदार मोमेंटम है और अगर इसे बरकरार रखा गया तो भारत लंबे समय तक विश्व क्रिकेट पर राज कर सकता है.
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम हालिया टी20 वर्ल्ड कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. अब पाकिस्तानी टीम की सर्जरी हो सकती है और कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वनडे और टी20 टीम के हेड कोच माइक हेसन भी आलोचकों के निशाने पर हैं. हेसन के परफॉर्मेंस का पीसीबी मूल्यांकन कर सकता है.
भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप जीता था. टी20 वर्ल्ड कप जीत में हार्दिक पंड्या की भी अहम भूमिका रही थी. हार्दिक ने वर्ल्ड कप जीत के बाद एक लग्जरी कार खरीदी है.
भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में कुछ ही दिन पहले टी20 वर्ल्ड कप जीता था. वहीं महिला टीम ने पिछले साल विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने नाम किया. अंडर-19 लेवल पर भी भारतीय टीम ने खिताबी जीत का स्वाद चखा है.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में 14 मार्च को टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने शिरकत की. इस कार्यक्रम के दौरान जब अभिषेक शर्मा से पूछा गया कि आखिर वो 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर क्या सोचते हैं तो उन्होंने कहा कि उनका अंतिम लक्ष्य भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना है.
पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुछ खास नहीं रहा और वो सेमीफाइनल के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी. बाबर आजम भी इस टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं कर पाए थे और रनों के लिए जूझते रहे.
'टी-20 वर्ल्ड कप 2026' जीतने के बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव हेड कोच गौतम गंभीर के साथ ट्रॉफी लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं. वहीं, ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए.