न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो गया है. इस ऐतिहासिक दौरे पर भारतीय टीम पांच T20 इंटरनेशनल, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी. भारतीय टीम का यह सबसे लंबा न्यूजीलैंड दौरा होगा.
टेस्ट टीम में तेज गेंदबाज आकाश दीप और अंशुल कंबोज की वापसी हुई है, जबकि जसप्रीत बुमराह सिर्फ टेस्ट सीरीज में खेलेंगे. वहीं, वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे.
🚨 News 🚨 #TeamIndia’s ODI and Test squads for New Zealand tour announced 📝 Captain Shubman Gill will lead the side for the first 3️⃣ ODIs, before Shreyas Iyer takes charge for the last 2️⃣ matches. More details ▶️ https://t.co/npwxUYlb1N #NZvIND https://t.co/3ckm7ixgEN
— BCCI (@BCCI) October 16, 2026
आकाश दीप और अंशुल कंबोज की वापसी
आकाश दीप लोअर बैक में स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबरने के बाद टीम में लौटे हैं. उन्होंने पिछली बार 2025 में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट क्रिकेट खेला था, जहां उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा था. अंशुल कंबोज भी टेस्ट टीम में वापस आए हैं. उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर मैनचेस्टर में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था.
दोनों गेंदबाज न्यूजीलैंड A के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले होने वाले तीन मल्टी-डे मैचों के लिए इंडिया A टीम का हिस्सा भी हैं. टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वे न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. गुरनूर बरार को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है.
ऋषभ पंत को भी टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया गया है, लेकिन उनकी उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी. वह बाईं पसली की चोट से उबर रहे हैं.
बुमराह सिर्फ टेस्ट सीरीज खेलेंगे
जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड दौरे पर सिर्फ टेस्ट सीरीज का हिस्सा होंगे. टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता उनका वर्कलोड मैनेज कर रहे हैं. अगले साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को घर में पांच टेस्ट मैच खेलने हैं.
घुटने की चोट के कारण बुमराह अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ भारत की पिछली टेस्ट सीरीज से बाहर रहे थे. इसके बाद उन्होंने T20 फॉर्मेट से वापसी की और इस महीने जापान में एशियन गेम्स का गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा बने. अब वह जल्द ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिपोर्ट करेंगे, जहां उनका फोकस लंबे फॉर्मेट के लिए वर्कलोड बढ़ाने पर रहेगा.
आखिरी दो वनडे में श्रेयस अय्यर कप्तान
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले तीन मुकाबलों में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे. इसके बाद वह टेस्ट क्रिकेट की तैयारी पर ध्यान देंगे. आखिरी दो वनडे में श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे. केएल राहुल भी तीसरे वनडे के बाद रेड-बॉल क्रिकेट पर फोकस करेंगे.
कुमार कुशाग्र और तिलक वर्मा की वापसी
दिसंबर 2025 के बाद पहली बार तिलक वर्मा की वनडे टीम में वापसी हुई है. वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है. अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को वनडे टीम से बाहर रखा गया है.
कब से शुरू होगा न्यूजीलैंड दौरा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर से होगा, जबकि टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से खेली जाएगी.वहीं उससे पहले 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी.
पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा* और कुलदीप यादव.
आखिरी दो वनडे के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव.
टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज.
*फिटनेस क्लीयरेंस के अधीन.
A historic tour of New Zealand beckons 🙌 Presenting the full schedule for #TeamIndia's tour of New Zealand starting in October 2026 comprising 5️⃣ T20Is, 5️⃣ ODIs, and 2️⃣ Tests 📅 #NZvIND https://t.co/M47AAAG9AG
— BCCI (@BCCI) June 3, 2026
न्यूजीलैंड दौरे का T20 शेड्यूल
न्यूजीलैंड दौरे का वनडे शेड्यूल
न्यूजीलैंड दौरे का टेस्ट शेड्यूल