रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं. वह वनडे क्रिकेट टीम के कैप्टन हैंं. रोहित मुंबई के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस टीम के लिए खेलतेहैं. रोहित ने पहले तीनों प्रारूपों में भारत की कप्तानी की है. 2024 पुरुष टी20 विश्व कप में जीत के बाद, उन्होंने टी20ई की कप्तानी से संन्यास की घोषणा की. 7 मई 2025 को रोहित ने टेस्ट मैच से सन्यास की घोषणा की.
रोहित गुरुनाथ शर्मा का जन्म महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) जिले में 30 अप्रैल 1987 को हुआ था (Date of Birth). इनके पिता गुरुनाथ शर्मा एक परिवहन कंपनी चलाते हैं और माता पूर्णिमा शर्मा विशाखापट्नम से हैं (Rohit’s Parents).
रोहित ने अपना पहला वनडे इंटरनेशनल मैच (ODI Debut) 2007 में बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ खेला. उन्होंने 2007 आईसीसी वर्ल्ड टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू (T20I Debut) किया. रोहित ने अपना पहला वनडे (First ODI Century) शतक 28 मई 2010 को जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया था. रोहित ने 2013 में टेस्ट मैच में डेब्यू करते हुए शतक लगाया था. वे एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले छठे भारतीय हैं. वनडे मैच की सबसे बड़ी, 264 रन की पारी (Most Runs in an Innings) खेलने का विश्व रिकॉर्ड (World Record) रोहित के नाम है. किसी वनडे टूर्नामेंट में सर्वाधिक 5 शतक (5 Centuries in a Tournament) लगाने का विश्व कीर्तिमान भी रोहित के नाम है, उन्होंने यह कारनामा 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप में किया था. वनडे मैच की एक पारी में चौकों – छक्कों की मदद से सर्वाधिक 186 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड उनके नाम है (Most Runs From Fours and Sixes in an Innings). किसी एक वनडे पारी में सर्वाधिक 33 चौके (Most Boundaries in an Innings) लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है. रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक तीन दोहरे शतक (Three Double Centuries) लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. वे 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तान हैं (Most Successful IPL Captain). उनकी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने ही उन्हें ‘हिटमैन’ (Hitman) नाम दिया.
रोहित शर्मा 2015 में अर्जुन अवॉर्ड (Arjuna Award) से नवाजे गए और 2020 में उन्हें मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Khel Ratna) से सम्मानित किया गया. 2019 में रोहित को आईसीसी ओडीआई प्लेयर ऑफ द ईयर (ICC ODI Player of The Year) के पुरस्कार से नवाजा गया था.
रोहित ने दिसंबर, 2015 में रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) से शादी की, दोनों की एक बेटी और एक बेटा है.
उनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @ImRo45 है. उनका फेसबुक पेज Rohit Sharma के नाम से है और वे इंस्टाग्राम पर rohitsharma45 यूजरनेम से एक्टिव हैं.
रोहित शर्मा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया फैन्स के बीच जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रोहित ने अपने बचपन के दिनों में आने वाले कठिनाइयों पर बात की है. इस दौरान वह बेहद भावुक नजर आए.
वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान होना है. रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी, हार्दिक पंड्या की फिटनेस और ऋषभ पंत के चयन पर सबसे ज्यादा नजर रहेगी. रविंद्र जडेजा की वापसी, स्पिन कॉम्बिनेशन और अजीत अगरकर की संभावित आखिरी चयन बैठक भी इस ऐलान को खास बना रही है.
जोस बटलर ने एक बार फिर बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया है. श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में 8 चौके और तीन छक्कों की मदद से बटलर ने महज 44 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली. जिसकी बदौलत टीम ने दमदार जीत दर्ज की.
वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का सेलेक्शन कई बड़े सवालों के जवाब देगा. रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप प्लान, हार्दिक पंड्या की फिटनेस, बैकअप ऑलराउंडर, विकेटकीपर और कुलदीप-चहल की वापसी पर नजर रहेगी. यह अजीत अगरकर के मौजूदा कार्यकाल की आखिरी सेलेक्शन बैठक भी होगी.
सोफिया हयात ने बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया से एक समय काफी नाम कमाया था. अब उन्होंने अपने नए पॉडकास्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा संग अपने रिश्ते को लेकर सनसनीखेज दावा किया है.
भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से शुरू होने वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज से पहले जानिए उस रोमांचक मुकाबले की कहानी, जब बेंगलुरु में दोनों टीमों के बीच मैच टाई होने के बाद दो सुपर ओवर खेले गए थे. रोहित शर्मा के शतक, रिंकू सिंह की शानदार पारी और रवि बिश्नोई की गेंदबाजी ने इस मुकाबले को यादगार बना दिया था.
बतौर कप्तान भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफियां जीती हैं. धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी.
फैमिली फुल हाउस शो में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ संग अपनी पुरानी लड़ाई को याद किया. उन्होंने बताया कि शिखर धवन ने उस मोमेंट पर काफी मदद की. लेकिन उनके इस किस्से को सुनकर विराट कोहली के फैंस को गुस्सा आ गया है. आखिर क्या है असली बात?
विराट कोहली के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने लेकर पूरी स्थिति साफ की है. विराट के हालिया प्रदर्शन, फिटनेस और क्रिकेट के प्रति भूख को देखते हुए उनकी जगह पर चर्चा ही नहीं होनी चाहिए. रोहित शर्मा पर भी उन्होंने बात की.
रोहित शर्मा के टीवी डेब्यू से पहले ‘Family Full House’ के सेट पर जमकर मस्ती हुई. श्रेयस अय्यर ने रोहित के ‘एटिट्यूड’ पर मजेदार तंज कसा, जिसके बाद ‘कोई शहरी बाबू’ की धुन पर रोहित, श्रेयस, शार्दुल ठाकुर और अभिषेक नायर ने जमकर डांस किया.
रोहित शर्मा की ‘Non Committal’ टी-शर्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. फैन्स इस टी-शर्ट को चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के उस बयान से जोड़ रहे हैं, जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर ‘Non-Committal’ होने की बात कही थी. रोहित के टीवी डेब्यू से पहले सामने आए इस अंदाज पर सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं.
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर फिलहाल सस्पेंस बरकरार रखा है. उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2027 अभी काफी दूर है और उस वक्त देखा जाएगा. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित के भविष्य पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, लेकिन बीसीसीआई भी उनकी शानदार वनडे फॉर्म को देखते हुए अटकलों को बेवजह बता चुका है.
विराट कोहली और रोहित शर्मा इस समय भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं. ऐसे में अगले साल वनडे वर्ल्ड कप में ये दोनों खिलाड़ी टीम का हिस्सा होंगे या नहीं, इस पर सभी की नजरें है. दोनों ही खिलाड़ियों ने कई मौकों पर वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा कई बार जता चुके हैं.
2027 वनडे विश्व कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली के खेलने को लेकर चर्चा जारी है. पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा कि अभी से दोनों के अगले विश्व कप में खेलने या नहीं खेलने की भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी. उनके मुताबिक 13 महीने में क्रिकेट की परिस्थितियां बदल सकती हैं. अगर रोहित और विराट लगातार शानदार प्रदर्शन करते रहे तो उम्र उनके चयन में बाधा नहीं बनेगी.
रोहित शर्मा का सपना भारतीय टीम के लिए वनडे वर्ल्ड कप जीतना है. जब महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 जीता था, तो रोहित शर्मा उस टीम का हिस्सा नहीं था. रोहित की कप्तानी में भारत ने 2023 के वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया, जहां उसे निराशा हाथ लगी.
न्यूजीलैंड दौरे को लेकर कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया है. सेंटनर ने बताया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए उनके पास खास प्लान है. लिहाजा उन्होंने दावा किया कि इस बार रोहित-कोहली का बल्ला न्यूजीलैंड में खामोश रहेगा.
भारतीय वनडे टीम में यशस्वी जायसवाल अपनी जगह बनाने में अब तक सफल नहीं हो सके हैं. ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि क्या वनडे वर्ल्ड कप 2027 में यशस्वी जायसवाल को खेलने का मौका मिलेगा?
रोहित शर्मा का नया रियलिटी शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' अब जल्द ही टीवी पर आने वाला है. ऐसे में इसका लेटेस्ट प्रोमो सामने आया, जिसमें हिटमैन की मस्ती और उनके स्टाइल को देखा गया.
BCCI की मुंबई में हुई समीक्षा बैठक में रोहित शर्मा के वनडे भविष्य और टीम इंडिया में ‘डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट’ की नियुक्ति को लेकर अहम अपडेट सामने आया है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि बोर्ड ऐसी कोई नियुक्ति करने की योजना नहीं बना रहा और रोहित शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं.
मुंबई में बीसीसीआई की समीक्षा बैठक के बाद भारतीय क्रिकेट में बदलाव की अटकलों पर तस्वीर साफ हुई है. सचिव देवजीत सैकिया ने वीवीएस लक्ष्मण को क्रिकेट निदेशक बनाए जाने की संभावना से इनकार किया. उन्होंने रोहित शर्मा के शानदार प्रदर्शन का हवाला देते हुए उनके भविष्य पर अटकलें नहीं लगाने की बात कही. बैठक में 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी, खिलाड़ियों की फिटनेस और टीम के प्रदर्शन पर चर्चा हुई.
भारतीय क्रिकेट में गुरुवार को बड़ा मंथन होने वाला है. मुंबई में BCCI की हाई पावर मीटिंग में टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन के साथ रोहित शर्मा के भविष्य पर भी चर्चा संभव है. गंभीर, अगरकर और लक्ष्मण समेत बोर्ड के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे. 2027 वर्ल्ड कप, WTC, न्यूजीलैंड दौरा और टीम के प्रदर्शन से जुड़े अहम मुद्दे बैठक में उठेंगे.