बिहार के आकाशदीप सिंह (Akashdeep Singh) एक क्रिकेटर हैं. वह घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं. उन्होंने 23 फरवरी 2024 को चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया. वह जून 2024 में हुई बंगाल प्रो टी20 लीग में भी खेले. इतना ही नहीं उन्होंने डेंगू के तेज बुखार के बावजूद 3 मैच खेले.
आकाशदीप ने 9 मार्च 2019 को 2018-19 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल के लिए अपना ट्वेंटी20 डेब्यू किया. उन्होंने 24 सितंबर 2019 को 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल के लिए अपना लिस्ट ए डेब्यू किया. उन्होंने 25 दिसंबर 2019 को 2019-20 रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया.
उनके पिता रामजी सिंह बिहार के सासाराम में एक सरकारी स्कूल शिक्षक के रूप में कार्यरत थे. पढ़ाई से ज्दाया क्रिकेट खेलने के जुनून के कारण उन्हें बिहार में अपने माता-पिता और पड़ोसियों से विरोध का सामना करना पड़ा.
उनके एक करीबी दोस्त ने उन्हें अपने दैनिक खर्चों का प्रबंधन करने के लिए दुर्गापुर में एक क्रिकेट क्लब में शामिल होने में मदद की. उन्होंने दुर्गापुर के आसपास टेनिस-बॉल मैच खेलना शुरू किया और प्रतिदिन 600 भारतीय रुपये कमाए और टेनिस-बॉल मैच खेलकर वे हर महीने लगभग 20,000 कमाते थे.
आकाशदीप सिंह क्रिकेट करियर के अपने सपनों को साकार करने के लिए 2010 में CAB फर्स्ट डिवीजन लीग में यूनाइटेड क्लब ज्वाइन किया.
श्रीलंका दौरे के लिए सारांश जैन को भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिला है, लेकिन क्या यह सिर्फ वॉशिंगटन सुंदर की चोट का नतीजा है? पिछले दो साल में आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज और हर्ष दुबे जैसे कई गेंदबाजों को डेब्यू या टीम में जगह तो मिली, लेकिन लगातार मौके नहीं मिले. आखिर भारतीय टेस्ट टीम में नए गेंदबाजों को तैयार किया जा रहा है या वे सिर्फ चोटिल खिलाड़ियों के अस्थायी विकल्प बनकर रह गए हैं?
आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए मौके को दोनों हाथों से लपक लिया. पांचवें दिन बंगाल के इस तेज़ गेंदबाज़ ने दूसरी पारी में छह विकेट झटकते हुए मैच में कुल 10 विकेट लेकर 187 रन दिए.
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप शादी के बाद अपने एक मजेदार वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. दोस्तों ने जब उनसे रोहित शर्मा, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को शादी में नहीं बुलाने की वजह पूछी तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
आकाश दीप की शादी 24 जून को वाराणसी में अक्षिता राज हो गई है.उनकी शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां उनसे कुछ दोस्त पूछ रहे हैं कि आपने विराट (कोहली) भइया, (महेंद्र सिंह) धोनी भइया, रोहित (शर्मा) भइया को शादी में नहीं बुलाया? इस पर आकाश दीप तपाक से कहते हैं कि वो यहां बनारस (वाराणसी) आते तो क्या शादी हो पाती? यह कहते ही वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं.
टीम इंडिया के क्रिकेटर आकाशदीप सिंह की शादी वाराणसी में उनकी मंगेतर अक्षिता राज के साथ धूमधाम से हुई. भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने शादी में अपनी मौजूदगी से माहौल को खास बना दिया.
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने वाराणसी में अक्षिता राज के साथ विवाह बंधन में बंध गए हैं. रोहतास जिले के बड्डी गांव में पिछले चार दिनों से शादी की रस्में चल रही थीं. अक्षिता राज डेहरी के मानिकपुर की रहने वाली हैं. शादी समारोह एक पांच सितारा होटल में हुआ जिसमें कई सेलिब्रिटीज के शामिल हुए.
बिहार सरकार भारतीय टीम के लिए खेल चुके दो स्टार क्रिकेटर्स को नई जिम्मेदारी सौंपने जा रही है. सम्राट चौधरी की अगुवाई वाली सरकार ने खेल कोटे के तहत इन दोनों क्रिकेटर्स को पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्त करने की सिफारिश की है.
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप 24 जून को अक्षिता राज के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी की रस्में 21 जून के तिलक समारोह से शुरू होंगी, जबकि बारात वाराणसी के एक फाइव स्टार होटल पहुंचेगी. विवाह को लेकर परिवार और पूरे गांव में उत्साह का माहौल है. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी बड्डी गांव पहुंचकर आकाशदीप और उनके परिवार से मिले तथा उन्हें वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं.
Akashdeep Indian Cricketer Wedding: भारतीय टीम के स्टार पेसर आकाशदीप बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. जून के महीने में उनके पैतृक गांव से लेकर बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी तक शहनाइयां गूंजने वाली हैं, जिसमें खेल और अन्य क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी.
भारतीय क्रिकेट टीम को आने वाले महीनों में बड़ा झटका लग सकता है. टीम के उभरते तेज गेंदबाज आकाश दीप और हर्षित राणा के अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज और यूनाइटेड किंगडम के व्हाइट बॉल दौरे से बाहर रहने की संभावना है.
Team India News:भारत के तेज गेंदबाज आकाश दीप और हर्षित राणा अफगानिस्तान सीरीज और UK टूर से बाहर हो सकते हैं. दोनों अभी चोट से उबर रहे हैं और मैच फिटनेस से दूर हैं. BCCI सूत्रों के मुताबिक, उनकी वापसी में समय लगेगा. अगस्त में डूलीप ट्रॉफी के जरिए दोनों की वापसी की उम्मीद जताई जा रही है.
IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.
आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स की परेशानियां बढ़ चुकी हैं. टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं.और हर्षित राणा इंजरी के चलते पहले से ही बाहर हैं.
स्टार खिलाड़ियों की इंजरी ने कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं. आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की पेस बॉलिंग अटैक कमजोर हो गई हैं, जो इस टीम के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं.
विजय हज़ारे ट्रॉफी के चौथे राउंड में बंगाल के तेज़ गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जम्मू-कश्मीर को उसके सबसे न्यूनतम लिस्ट-A स्कोर 63 रन पर ढेर कर दिया. मोहम्मद शमी और आकाश दीप की अगुवाई में बंगाल की पेस यूनिट ने पूरे मैच पर दबदबा बनाया और शमी की भारतीय टीम में वापसी की दावेदारी को और मजबूत किया.
मोहम्मद सिराज ने मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, आकाश दीप जैसे स्टार्स खिलाड़ियों को हैदराबाद में स्थित अपने रेस्टोरेंट ‘जोहरफा’ पर डिनर के लिए बुलाया.
मोहम्मद शमी ने खुद के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ना सेलेक्ट ना होने पर अपने Youtube चैनल पर जवाब दिया. वहीं उन्होंने इस दौरान अपने फ्यूचर प्लान का भी जवाब दे दिया. शमी ने बताया कि उनकी आगे की क्या तैयारी है.
तेज गेंदबाज आकाश दीप ने इंग्लैंड की पिचों की चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की और कि कहा कि इंग्लैंड में विकेट और परिस्थितियां मेरी कल्पना से बिल्कुल अलग थीं.
ईशान किशन की गैरमौजूदगी में अभिमन्यु ईश्वरन को ईस्ट जोन की टीम का कप्तान बनाया गया है. ईशान चोट की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच के लिए ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर भारतीय टीम में नहीं चुने गए थे.
लखनऊ परिवहन विभाग ने क्रिकेटर आकाश दीप सिंह और चिनहट स्थित सनी मोटर्स पर कड़ी कार्रवाई की है. बिना रजिस्ट्रेशन और HSRP के फॉर्च्यूनर चलाने पर आकाशदीप को नोटिस, जबकि वाहन डिलीवर करने पर डीलरशिप एक माह के लिए निलंबित कर दिया गया है. डीलर को 14 दिन में स्पष्टीकरण देना होगा, अन्यथा ट्रेड सर्टिफिकेट रद्द होगा.
स्टार तेज गेंदबाज आकाश दीप इंग्लैंड से लौटने के बाद बनारस पहुंचे. यहां उन्होंने विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की.