वनडे क्रिकेट
एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI or One Day Cricket) क्रिकेट मैच सीमित ओवरों के क्रिकेट का एक रूप है, जो अंतरराष्ट्रीय दो टीमों के बीच खेला जाता है. इसमें प्रत्येक टीम को निश्चित ओवरों का सामना करना पड़ता है. यह 50 ओवरों का खेल है, जो 9 घंटे तक चलता है (50 Over Game). क्रिकेट विश्व कप, आमतौर पर हर चार साल में आयोजित किया जाता है जो वनडे क्रिकेट होता है (Cricket World Cup). एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों को लिमिटेड ओवर इंटरनेशनल (LOI) भी कहा जाता है.
अंतर्राष्ट्रीय एक दिवसीय खेल का विकास 20वीं सदी के उत्तरार्ध में हुआ था. पहला वनडे 5 जनवरी 1971 को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था. ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया. उस वक्त वनडे मैच सफेद रंग की किट में लाल रंग की गेंद से खेले गए थे. 1970 के दशक के अंत में, केरी पैकर ने विश्व सीरीज क्रिकेट प्रतियोगिता की स्थापना की. इसमें रंगीन वर्दी, रात में सफेद गेंद और अंधेरे दृष्टि स्क्रीन के साथ फ्लडलाइट के तहत खेले जाने वाले मैच शामिल किए गए. टेलीविजन प्रसारणों के लिए, एकाधिक कैमरा कोण, पिच पर खिलाड़ियों की आवाजों को कैप्चर करने के लिए माइक्रोफोन और ऑन-स्क्रीन ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया. 17 जनवरी 1979 को मेलबर्न के वीएफएल पार्क में खेले गए कोरल पिंक में डब्ल्यूएससी वेस्ट इंडियंस बनाम कोरल पिंक में रंगीन वर्दी के साथ पहला मैच खेला गया था. ऑस्ट्रेलिया में, पैकर के चैनल 9 को क्रिकेट के टीवी अधिकार प्राप्त हुए. लेकिन दुनिया भर के खिलाड़ियों को खेलने के लिए भुगतान किया गया और खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय पेशेवर बन गए (One Day Match History).
ICC, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शासी निकाय, टीमों, बल्लेबाजों, गेंदबाजों और ऑलराउंडरों के लिए ICC ODI रैंकिंग बनाती है. वर्तमान में, न्यूजीलैंड शीर्ष रैंक वाली एकदिवसीय टीम है (ODI Ranking).
भारत की पुरुषों की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम, जिसे टीम इंडिया या मेन इन ब्लू के नाम से भी जाना जाता है, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करती है. यह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अंदर आता है. भारत ने पहली बार वनडे क्रिकेट मैच इंग्लैंड के खिलाफ 1974 में खेला था, जिसमें इंग्लैंड ने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 से जीत लिया (First ODI Match of India).
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मुकाबले ऑकलैंड, वेलिंगटन, हैमिल्टन और माउंट माउंगानुई में खेले जाएंगे. वनडे सीरीज के लिए मेजबान न्यूजीलैंड का दो अलग-अलग स्क्वॉड उतारने का फैसला खिलाड़ियों को आजमाने और टेस्ट सीरीज के लिए समय देने की रणनीति का हिस्सा है.
यूएसए ने क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 खिताब जीतकर अपनी क्षमता का संकेत दे दिया है. अब क्वालिफायर में प्रदर्शन तय करेगा कि टीम पहली बार वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर पाती है या नहीं. मिलिंद कुमार की फॉर्म अमेरिकी टीम की उम्मीदों को जरूर मजबूती देती है.
भारतीय टीम ने कुछ दिन पहले गुवाहाटी में कमाल कर दिया था. वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे मैच में 406 रनों का रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल कर शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम इंडिया ने हाहाकार मचा दिया था.
नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. गोवा में कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह 5:20 बजे मृत घोषित किया गया. करीब एक साल पहले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर एक बयान दिया था. जो एक बार फिर चर्चा में है.
वेस्टइंडीज ने वनडे सीरीज के तीसरे मैच में भारत को 5 विकेट से हराया, लेकिन भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। मैच के बाद धीमी ओवर गति के कारण ICC ने दोनों टीमों पर जुर्माना लगाया।
मोहम्मज सिराज के पास क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 से पहले खुद को साबित करने का समय है, लेकिन इसके लिए उन्हें नियमित क्रिकेट खेलने और स्पष्ट भूमिका दोनों की जरूरत होगी. आने वाली वनडे सीरीज यह संकेत देगा कि टीम मैनेजमेंट उन्हें वर्ल्ड कप की अपनी मुख्य योजना में देख रहा है या फिर तेज गेंदबाजी में नए विकल्पों को प्राथमिकता दी जा रही है.
भारत ने वेस्टइंडीज को 2-1 से वनडे सीरीज में हराया। अब रोहित शर्मा और विराट कोहली को अगला वनडे खेलने के लिए नवंबर तक इंतजार करना होगा। दोनों न्यूजीलैंड दौरे पर 4 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में खेल सकते हैं।
क्रेग माइल्स का निर्णय इस बात को भी रेखांकित करता है कि खेल में सफलता और उपलब्धियों के बीच मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. 500 से ज्यादा विकेट और एक शानदार करियर के बाद अब उन्होंने अपनी सेहत को सबसे ऊपर रखते हुए क्रिकेट से विदाई ली है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर बड़ा बयान दिया. गिल ने दोनों दिग्गजों की शानदार फॉर्म की तारीफ करते हुए कहा कि टीम को उनकी जरूरत है. उन्होंने यह भी साफ किया कि 2027 वनडे विश्व कप से पहले ज्यादा प्रयोग करने का समय नहीं बचा है और टीम को अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन तैयार करनी होगी.
वेस्टइंडीज ने तीसरे और निर्णायक वनडे में भारत को 5 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। शाई होप ने नाबाद 162 रन की शानदार पारी खेली। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 92 और केएल राहुल ने नाबाद 129 रन बनाए।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेले गए तीसरे वनडे में शेरफेन रदरफोर्ड के आउट होने पर विवाद हो गया. नमन धीर की गेंद पर रदरफोर्ड का बल्ले से हल्का संपर्क हुआ और केएल राहुल ने कैच पकड़ लिया. मैदानी अंपायर के फैसले के बाद रिव्यू लिया गया, लेकिन अल्ट्राएज ने संपर्क की पुष्टि कर दी. इसके बाद रदरफोर्ड अंपायरों से बहस करते नजर आए.
IND vs WL 3rd ODI Highlights: वेस्टइंडीज ने भारत को आखिरी वनडे मुकाबले में पांच विकेट से हराकर सभी को चौंका दिया है. वेस्टइंडीज के लिए जीत के हीरो टीम के कप्तान शाई होप रहे.
भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे. तभी उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान से अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था कि द लास्ट डांस. इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे थे कि चहल अब जल्द ही क्रिकेट से दूरी बना सकते हैं.
सिमी सिंह की कहानी सिर्फ रिकॉर्ड और मैचों तक सीमित नहीं है. यह उस खिलाड़ी की कहानी है, जिसने भारत में अपने क्रिकेट करियर को लगभग खत्म मान लिया था, आयरलैंड जाकर नई शुरुआत की, उसी देश के लिए वर्ल्ड कप खेला और फिर जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर में पहुंच गया.
India World Cup schedule: आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने 2027 मेन्स वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया है. भारत 7 अक्टूबर को केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभियान शुरू करेगा, जबकि 10 अक्टूबर को जोहानिसबर्ग में पाकिस्तान से भिड़ेगा. भारत ग्रुप-A में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान और एक क्वालिफायर के साथ है. सुपर 7 में पहुंचने पर भारत-पाकिस्तान की फिर 7 नवंबर को टक्कर हो सकती है.
रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद अपनी पारी और शुभमन गिल के साथ साझेदारी पर भी बात की. वेस्टइंडीज ने 405 रन बनाए थे और भारत के सामने 406 रनों का लक्ष्य था. रोहित ने कहा कि वह और गिल स्कोरबोर्ड के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे थे.
गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ 35वां वनडे शतक लगाने के बाद रोहित शर्मा का सेलिब्रेशन चर्चा में रहा। रोहित ने कहा कि इस जश्न का मतलब वह सिर्फ अपने तक रखना चाहते हैं। रवींद्र जडेजा ने भी इसका राज जानना चाहा था, लेकिन रोहित ने खुलासा नहीं किया।
गुवाहाटी में भारत ने वेस्टइंडीज के 405 रन के विशाल लक्ष्य को 43.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. कप्तान शुभमन गिल ने 117 गेंदों में रिकॉर्ड डबल सेंचुरी जड़ी, जबकि रोहित शर्मा ने 101 रन बनाए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 255 रन जोड़े. इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली.
गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ 35वां वनडे शतक लगाने के बाद रोहित शर्मा के सेलिब्रेशन ने सबका ध्यान खींचा. मैच के बाद हिटमैन ने बताया कि वह जश्न किसके लिए था. रवींवींद्र जडेजा ने भी उनसे इसके बारे में पूछा था. रोहित ने कहा कि ड्रेसिंग रूम में बताएंगे.
गुवाहाटी वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ कुलदीप यादव के लिए मुकाबला ऐतिहासिक रहा. उन्होंने 123वें वनडे में 200 विकेट पूरे किए. कुलदीप भारत के लिए इस मुकाम तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बने. साथ ही उन्होंने 200 विकेट लेकर शेन वॉर्न को पीछे छोड़ दिया. जानें कैसे...
भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में दूसरे वनडे मैच के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जॉन कैम्पबेल ने शानदार शक जड़ा. खास बात यह रही कि उनका यह शतक 2705 दिनों बाद आया. शतक भी 65 गेंदों में आया.