साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) एक प्रतिभाशाली भारतीय क्रिकेटर हैं. वह घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए खेलते हैं. उन्होंने दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय (ODI) में भारत के लिए डेब्यू किया.
उन्होंने 4 नवंबर 2021 को 2021-22 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए अपना ट्वेंटी20 डेब्यू किया. उन्होंने 8 दिसंबर 2021 को 2021-22 विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए अपना लिस्ट ए डेब्यू किया.
फरवरी 2022 में, गुजरात टाइटन्स ने सुदर्शन को 2022 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल किया. IPL 2023 के फाइनल में, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 47 गेंदों में 96 रनों की शानदार पारी खेली, जिससे उनकी टीम को जीत में मदद मिली.
साई सुदर्शन को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले रिटेन किया गया था.
सुदर्शन का जन्म 15 अक्टूबर 2001 को चेन्नई में हुआ था. उनके पिता एक एथलीट थे, जिन्होंने ढाका में दक्षिण एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. वहीं, उनकी मां एक राज्य स्तरीय वॉलीबॉल खिलाड़ी थीं.
भारत की टेस्ट टीम में रिजर्व ओपनर की जगह के लिए साई सुदर्शन के सामने अमन मोखाडे की भी चुनौती है. श्रीलंका-ए के खिलाफ अमन को कुछ अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन वह उन्हें बड़ी पारियों में नहीं बदल सके. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ सुदर्शन के पास अपनी दावेदारी को और मजबूत करने का मौका है.
हार्दिक पंड्या जल्द क्रिकेट मैदान पर वापसी की तैयारी में हैं. इस बीच शुक्रवार (18 सितंबर) को वह मॉडल गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ डिनर डेट पर नजर आए. माहिका ने इसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की. हार्दिक को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए की तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुना गया है, जहां उनकी फिटनेस पर नजर रहेगी.
पिछले कुछ समय से देवदत्त पडिक्कल हर फॉर्मेट में बल्ले से आग उगलने का काम कर रहे हैं. इस सीरीज की तीन पारियों में 328 रन बनाकर पडिक्कल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
CoE में चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या ने टीम इंडिया की तैयारियों की चिंता बढ़ा दी है. जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन समेत कई अहम खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हैं, जबकि हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती जैसे व्हाइट-बॉल खिलाड़ी भी CoE में रिहैब करा रहे हैं. आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों पर पड़ने वाले दबाव और चोट के बावजूद खेलने को लेकर भी सवाल उठे हैं.
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. साई सुदर्शन इंजरी के कारण दोनों टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं. उनके पैर के अंगूठे में चोट लगी थी और वह बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे थे. उनकी गैरमौजूदगी से भारत के बल्लेबाजी संयोजन पर असर पड़ेगा. पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में होगा.
श्रीलंका दौरे से पहले भारत को राहत मिली है. चोटिल साई सुदर्शन वॉर्म-अप मैच नहीं खेलेंगे, लेकिन पहले टेस्ट से पहले टीम से जुड़ने की उम्मीद है. उनकी फिटनेस पर बीसीसीआई की नजर बनी हुई है.
Sai Sudharsan Injury Update: साई सुदर्शन श्रीलंका दौरे पर टीम के साथ रवाना नहीं हो सके हैं. पैर के अंगूठे की चोट से उबर रहे सुदर्शन फिलहाल BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं और मेडिकल क्लियरेंस का इंतजार है. फिट नहीं होने पर पहले टेस्ट में उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है.
शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम 4 अगस्त को कोलंबो के लिए रवाना होगी. तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच के बाद भारतीय टीम गॉल जाएगी, जहां टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है.
श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम के प्रैक्टिस मैच की अवधि 4 से घटाकर 3 दिन कर दी गई है. वहीं चोट से उबर रहे साई सुदर्शन ने बल्लेबाजी अभ्यास शुरू कर दिया है, जिससे पहले टेस्ट से पहले उनकी वापसी की उम्मीद बढ़ गई है. ये सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप WTC 2025-27 का हिस्सा है, इसलिए दोनों टीमों के लिए हर मुकाबला अहम रहेगा.
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है, जहां टीम को दो टेस्ट मैच खेलने हैं। पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल और दूसरा 23 अगस्त से कोलंबो में होगा। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम उतरेगी.
गुरनूर बरार की 10 विकेट की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत-ए ने गॉल में श्रीलंका-ए को 10 विकेट से हराकर दो मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली.
श्रीलंका-ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में साई सुदर्शन ने 168 रनों की शानदार पारी खेलकर एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है. यह मौजूदा सीरीज में उनका दूसरा शतक है. इस पारी के दम पर भारत-ए ने मैच में मजबूत पकड़ बनाई, जबकि सुदर्शन अपने प्रथम श्रेणी करियर में 3,000 रनों के बेहद करीब पहुंच गए.
युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने श्रीलंका-ए के खिलाफ पहले अनधिकृत टेस्ट के पहले ही दिन अपने बल्ले का दम दिखा दिया. गॉल में खेले जा रहे मुकाबले में सुदर्शन ने शानदार शतक जड़ते हुए भारतीय टीम की पारी को मजबूती दी.
इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले अनधिकृत टेस्ट के पहले दिन साई सुदर्शन ने शानदार शतक लगाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. उन्होंने संयम और आक्रामक बल्लेबाजी का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बड़ी पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत इंडिया-ए ने शुरुआती बढ़त हासिल की और मैच में मजबूत स्थिति बनाई. अब टीम की नजर इस बढ़त को बड़े स्कोर में बदलने पर होगी.
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट में भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि साई सुदर्शन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे. गंभीर का मानना है कि साई सुदर्शन को अभी टेस्ट क्रिकेट में पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं.
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले कोच गौतम गंभीर ने साई सुदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया. गौतम गंभीर ने साई सुदर्शन का समर्थन किया और साफ किया कि सुदर्शन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे. साई सुदर्शन का अब तक टेस्ट मैच का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है.
भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून को एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है. IPL खत्म होते ही भारतीय टीम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दीं. IPL के तुरंत बाद खिलाड़ी थकान से जूझ रहे हैं और और स्लीप साइकिल पर फोकस कर रहे हैं.
अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर टेस्ट मैच में भारतीय टीम का कॉम्बिनेशन लगभग तय है. रवींद्र जडेजा की अनुपस्थिति में एक युवा खिलाड़ी को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिलेगा. वहीं साई सुदर्शन पर भी टीम मैनेजमेंट भरोसा जताने जा रही है.
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले गौतम गंभीर ने संकेत दिए हैं कि साई सुदर्शन को नंबर-3 पर लंबा मौका मिलेगा. साथ ही भारत अगस्त में होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए चार स्पिनरों को तैयार करने की योजना पर काम कर रहा है.
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से पहले भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा तेज है. क्या टीम छह बल्लेबाजों के साथ उतरेगी या नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर जैसे दो ऑलराउंडरों को मौका मिलेगा? जानिए संभावित प्लेइंग इलेवन और टीम संयोजन का पूरा विश्लेषण.
आईपीएल 2026 सीजन में विराट कोहली, शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. हालांकि, कोई भी 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पीछे नहीं छोड़ सका. वैभव ने 16 मैचों में एक शतक की मदद से 776 रन बनाए.