तिलक वर्मा (Tilak Varma) का पूरा नाम नंबूरी ठाकुर तिलक वर्मा है. वह एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जो बाएं हाथ के बल्लेबाज और अंशकालिक ऑफ स्पिन गेंदबाज के रूप में खेलते हैं. उन्होंने 3 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया. वह घरेलू क्रिकेट में हैदराबाद और इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं (Tilak Varma Cricketer).
तिलक वर्मा का जन्म 8 नवंबर 2002 को हैदराबाद में हुआ था (Tilak Varma Born). उनके पिता नागराजू वर्मा एक इलेक्ट्रीशियन हैं और उनकी मां गायत्री देवी एक गृहिणी हैं. उनका एक छोटा भाई, तरूण वर्मा है (Tilak Varma Family).
उन्होंने 30 दिसंबर 2018 को 2018-19 रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद के लिए फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया. टूर्नामेंट में उन्होंने सात मैचों में 147.26 की स्ट्राइक रेट से 215 रन बनाए. उन्होंने 28 फरवरी 2019 को 2018-19 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैदराबाद के लिए अपना ट्वेंटी 20 डेब्यू किया था. उन्होंने 28 सितंबर 2019 को 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में हैदराबाद के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की. टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने 5 मैचों में 180 रन बनाए और 4 विकेट भी लिए. दिसंबर 2019 में, उन्हें 2020 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम में नामित किया गया था. उन्होंने प्रतियोगिता में 6 गेम खेले और 86 रन बनाने में सफल रहे (Tilak Varma Cricket Career ).
IND vs AFG 3rd T20I Highlights: 222 रनों का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई. जिसका नतीजा यह हुआ कि पूरी टीम सिर्फ 94 रनों पर ढेर हो गई.
क्रिकेट की दुनिया के नए स्टार बन चुके वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है. तीसरे टी20 में हर किसी को उम्मीद थी कि वैभव प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.
भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार एशिया कप की चैम्पियन बनी. लेकिन भारत ने स्टेज पर जाकर मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया. जिसके बाद से इस मामले पर लगातार चर्चाएं तेज है.
IND vs AFG 2nd T20I Highlights: अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को एक आसान जीत दिला दी.
वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. क्रिकेट के नए स्टार बनने वाले वैभव की फैन फॉलोइंग हर दिन के साथ बढ़ती चली जा रही है.
वरुण चक्रवर्ती एक बार फिर चोटिल हो गए हैं. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहला टी20 मैच खेलने के बाद अब वह बाकी के मुकाबलों में हिस्सा नहीं लेंगे.
एशियन गेम्स में टीम इंडिया की तस्वीर 2022 से 2026 के बीच पूरी तरह बदल गई है. पिछली बार ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों वाली टीम ने गोल्ड जीता था, जबकि इस बार श्रेयस अय्यर की अगुवाई में जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक ही स्क्वॉड में नजर आएंगे.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बड़ी तादाद में फैन्स वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखने पहुंचे थे. लेकिन पहले टी20 में 'बिहार के लाल' को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला है, जिससे फैन्स निराश हैं.
Afghanistan vs India 1st T20 Highlights: अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की. अभिषेक शर्मा ने महज 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.
बीसीसीआई अब अपने खिलाड़ियों की मैदान पर मौजूदगी और उपलब्धता को लेकर ज्यादा सख्त रुख अपनाने की तैयारी कर रहा है. बोर्ड इस बात पर गंभीरता से विचार कर रहा है कि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए खिलाड़ियों के लिए नियम बदले जाये.
अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम रविवार को अपना पहला टी20 मैच खेलने वाली है. इस मुकाबले का इंतजार क्रिकेट फैन्स लंबे समय से कर रहे थे. लेकिन मैच देखने आने वाले फैन्स के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. अगर बारिश होती है तो ऐसे में मैच छोटा किया जा सकता है. लेकिन मैच नहीं होने की सूरत में वैभव सूर्यवंशी को तगड़ा झटका लग सकता है.
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले बीसीसीआई ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ी 80 के दशक वाले स्टाइल में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पर फैन्स लगातार अपना रिएक्शन देने का काम कर रहे हैं.
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले करीब 3 घंटे चले प्रैक्टिस सेशन में जसप्रीत बुमराह वैभव सूर्यवंशी पर हावी नजर आए. दोनों के बीच गेंद और बल्ले के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली. बुमराह इस टी20 सीरीज में अपने फॉर्म को इसी तरह बरकरार रखना चाहेंगे.
दलीप ट्रॉफी 2026 में ईशान किशन टॉप स्कोरर बने, वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट सबसे तगड़ा रहा. तिलक वर्मा 266 रन के साथ दूसरे नंबर पर रहे. खास बात यह रही कि तिलक वर्मा का एवरेज इस टूर्नामें में सबसे ज्यादा रहा. वहीं मुकेश कुमार विकेट लेने के मामले में अव्वल रहे.
दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन ने 13 साल बाद खिताब अपने नाम किया, लेकिन मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा की नोकझोंक भी खूब चर्चा में रही. चौथे दिन वैभव ने तिलक से आक्रामक अंदाज में बात की और अंपायर से शिकायत तक पहुंच गई. वैभव ने कहा कि पहली पारी में उनके साथ भी ऐसा हुआ था.
दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीतने के बाद ईस्ट जोन के खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया. कप्तान ईशान किशन और युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी हाथ में स्टंप लेकर साथियों के साथ डांस करते नजर आए. दोनों का यह खास विक्ट्री सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
तिलक वर्मा ने बल्लेबाजी में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई. उन्होंने 99 रनों की पारी खेली, लेकिन बतौर कप्तान तिलक वर्मा धीमी ओवर गति पर नियंत्रण नहीं रख पाए. इसके कारण उनकी टीम को अंपायर ने लाइव मैच में सजा सुनाई.
आईसीसी रैंकिग में ईशान किशन ने अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए टॉप की पोजिशन को बरकरार रखा है. पिछले कुछ समय से ईशान किशन बल्ले से लगातार रनों की बारिश कर रहे हैं. जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में भी मिली है.
दलीप ट्रॉफी अब अपने रोमांचक मोड़ पर है. 14 सालों के लंबे सूखे को खत्म करते हुए ईस्ट जोन की टीम खिताब के बेहद करीब पहुंच गई है. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईशान किशन की कप्तानी वाली यह टीम इतिहास रचने के लिए तैयार है.
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में 372 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है. इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का एक जोशीला सेलिब्रेशन देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.