विराट कोहली
विराट कोहली (Virat Kohli) भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट फॉर्मेट और वनडे और टी20 फॉर्मेट के पूर्व कप्तान हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है. उन्होंने 12 सई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की (Retirement). वे 2008 अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के कप्तान भी रह चुके हैं. वे आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की कप्तानी कर चुके हैं.
विराट कोहली का जन्म दिल्ली में 5 नवंबर 1988 को हुआ था (Virat Kohli Birth). उनके माता और पिता का नाम सरोज कोहली और प्रेमजी कोहली है (Virat Kohli Parents). उनके भाई का नाम विकास और एक बड़ी बहन, भावना हैं (Virat Kohli Siblings). कोहली ने विशाल भारती स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा हासिल की है (Virat Kohli Education). उन्होंने बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ इटली में 11 दिसंबर 2017 को शादी रचाई (Virat Kohli Marriage). विराट और अनुष्का (Virushka) की एक बेटी और एक बेटा भी है. कोहली को "चीकू" के उपनाम से जाना जाता है (Chiku).
कोहली ने 19 साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ ओडीआई डेब्यू किया (Virat Kohli ODI Debut). उन्होंने 2011 में अपना टेस्ट करियर शुरू किया (Virat Kohli Test Debut) विराट ने 2013 में पहली बार ओडीआई में नंबर एक बल्लेबाज की रैंकिंग हासिल की (Virat Kohli ODI Ranking) वे साल 2014 से 2017 तक शीर्ष रैंकिंग वाले टी 20I बल्लेबाज बने रहे (Virat Kohli T20 Ranking) वे 13 दिसंबर 2016 को आईसीसी रैंकिंग में तीनों फॉर्मैट में नंबर एक पोजीशन पर कायम थे (Virat Kohli Number One).
कोहली 2014 में टेस्ट टीम के कप्तान बनाए गए (Virat Kohli Test Captain). विराट 2017 में वनडे टीम के कप्तान बने (Virat Kohli ODI Captain). उनके पास वनडे में सबसे तेज 10,000 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड है (Fastest Ten Thousand Runs). कोहली वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं (Kohli Fastest Century). वे इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच जीतने वाले पहले एशियाई कप्तान हैं.
वह टेस्ट, वनडे और टी 20I में एक साथ 50 से अधिक का औसत रखने वाले के एकमात्र बल्लेबाज हैं. कोहली को साल 2013 में अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award) और 2017 में पद्मश्री (Padma Shri) से सम्मानित किया गया. वे आईएसएल में एफसी गोवा के सह-मालिक हैं (Co-owner of FC Goa) कोहली फोर्ब्स के सबसे मूल्यवान एथलीट ब्रांडों में से एक हैं (Forbes Most Valuable Athletes) साल 2018 में, टाइम मैगजीन ने कोहली को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया था (Kohli Time Magazine). इन्हें 2018 में खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
कोहली का ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @imVkohli है. उनका फेसबुक पेज Virat Kohli के नाम से है और वे इंस्टाग्राम पर virat.kohli यूजरनेम से एक्टिव हैं.
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 41वें दिन दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने का दावा किया है. करीब 1.80 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म की कमाई चर्चा में है. फिल्म के दूसरे और तीसरे पार्ट की योजना को लेकर भी खबरें सामने आई हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो गई है. रवींद्र जडेजा को भी टीम में मौका मिला है.
बतौर कप्तान भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफियां जीती हैं. धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी.
फैमिली फुल हाउस शो में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ संग अपनी पुरानी लड़ाई को याद किया. उन्होंने बताया कि शिखर धवन ने उस मोमेंट पर काफी मदद की. लेकिन उनके इस किस्से को सुनकर विराट कोहली के फैंस को गुस्सा आ गया है. आखिर क्या है असली बात?
विराट कोहली के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने लेकर पूरी स्थिति साफ की है. विराट के हालिया प्रदर्शन, फिटनेस और क्रिकेट के प्रति भूख को देखते हुए उनकी जगह पर चर्चा ही नहीं होनी चाहिए. रोहित शर्मा पर भी उन्होंने बात की.
संत प्रेमानंद महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म 'राधा अंश' बनाने की घोषणा हुई है. वैष्णव किन्नर अखाड़ा की जगद्गुरु हिमांगी सखी ने इस परियोजना की जानकारी दी है.
रोहित शर्मा की ‘Non Committal’ टी-शर्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. फैन्स इस टी-शर्ट को चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के उस बयान से जोड़ रहे हैं, जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर ‘Non-Committal’ होने की बात कही थी. रोहित के टीवी डेब्यू से पहले सामने आए इस अंदाज पर सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं.
विराट कोहली और रोहित शर्मा इस समय भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं. ऐसे में अगले साल वनडे वर्ल्ड कप में ये दोनों खिलाड़ी टीम का हिस्सा होंगे या नहीं, इस पर सभी की नजरें है. दोनों ही खिलाड़ियों ने कई मौकों पर वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा कई बार जता चुके हैं.
2027 वनडे विश्व कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली के खेलने को लेकर चर्चा जारी है. पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा कि अभी से दोनों के अगले विश्व कप में खेलने या नहीं खेलने की भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी. उनके मुताबिक 13 महीने में क्रिकेट की परिस्थितियां बदल सकती हैं. अगर रोहित और विराट लगातार शानदार प्रदर्शन करते रहे तो उम्र उनके चयन में बाधा नहीं बनेगी.
फिल्म 'हनुमान अंश' जबरदस्त सफलता हासिल कर रही है और दिलचस्प बात यह है कि इसका अंत एक सीक्वल के वादे के साथ होता है. अब फिल्म की प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने इस बारे में और भी कई बातें बताईं है.
फिल्म हनुमान अंश ने देशभर में तहलका मचा दिया है. इसने 170 करोड़ की कमाई कर नए रिकॉर्ड बनाए हैं. फिल्म तीन भागों में रिलीज होगी. पहले पार्ट ने दर्शकों का दिल जीता है.
'हनुमान अंश 2' में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कैमियो की चर्चा तेज है. प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने कुछ लोगों से संपर्क की बात कही, लेकिन दोनों के नाम की पुष्टि नहीं की. फिल्म के अगले पार्ट में नीम करोली बाबा से जुड़े भक्तों की कहानियां दिखाई जाएंगी. वीडियो में जानें फिल्म को लेकर अन्य बातें.
सचिन तेंदुलकर की कहानी बताती है कि किसी खिलाड़ी का ब्रांड सिर्फ उसके खेलते रहने तक सीमित नहीं होता. करीब 13 साल पहले क्रिकेट को अलविदा कहने के बावजूद उनकी लोकप्रियता, भरोसे और विश्वसनीयता ने 'ब्रैंड सचिन' को रिटायर नहीं होने दिया.
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. विराट और अनुष्का लंदन की सड़कों पर घूमते दिखे. खास बात यह है कि इस दौरान विराट बेटे अकाय का स्ट्रॉलर संभालते नजर आए. उनके इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मंगलवार सुबह लंदन में एक साथ नजर आए. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. कपल को कथित तौर पर बेटे अकाय की डे नर्सरीके बाहर देखा गया. इस दौरान विराट प्रैम पकड़े नजर आए, जबकि अनुष्का कैमरों की मौजूदगी से असहज दिखीं.
हांगकांग के खिलाफ पाकिस्तान की महिला टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज कर ली है. इस जीत के साथ ही टीम ने शान के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
न्यूजीलैंड दौरे को लेकर कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया है. सेंटनर ने बताया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए उनके पास खास प्लान है. लिहाजा उन्होंने दावा किया कि इस बार रोहित-कोहली का बल्ला न्यूजीलैंड में खामोश रहेगा.
भारतीय वनडे टीम में यशस्वी जायसवाल अपनी जगह बनाने में अब तक सफल नहीं हो सके हैं. ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि क्या वनडे वर्ल्ड कप 2027 में यशस्वी जायसवाल को खेलने का मौका मिलेगा?
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बीच डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी चाहते हैं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी फिल्म देखें. सहवाग की तारीफ से वह बेहद खुश हुए.
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम को साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में 10 विकेट से जीत मिली थी. लेकिन इस एक जीत ने पाकिस्तान क्रिकेट को काफी तगड़ा नुकसान भी पहुंचाया.
हनुमान अंश मूवी में नीम करौली बाबा की कहानी दिखाई गई है, बाबा के भक्त तो वैसे दुनिया भर में हैं. लेकिन इस लिस्ट में कई क्रिकेटर्स भी शामिल हैं, इनमें विराट कोहली से लेकर वीरेंद्र सहवाग और तमाम क्रिकेटर्स शामिल हैं.