न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Team) ब्लैक कैप्स के नाम से मशहूर है. केन विलियमसन वनडे और टी20आई में टीम के वर्तमान कप्तान हैं, टिम साउथी वर्तमान टेस्ट कप्तान हैं. केन विलियमसन ने दिसंबर 2022 में कप्तानी छोड़ दी थी. राष्ट्रीय टीम का आयोजन न्यूजीलैंड क्रिकेट करता है.
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट 1930 में क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, जिससे वे टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले पांचवें देश बन गए. 1930 से न्यूजीलैंड को ऑकलैंड के ईडन पार्क में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट जीत के लिए 26 साल से अधिक समय यानी 1956 तक इंतजार करना पड़ा. उन्होंने अपना पहला वनडे 1972-73 सीजन में क्राइस्टचर्च में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था.
न्यूजीलैंड WTC 2021 का सीरीज जीत कर चैंपियन बना. टीम ने 2000 में ICC CT भी जीता है. वे दो बार CWC फाइनल और एक बार T20 WC फाइनल में खेल चुके हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मुकाबले ऑकलैंड, वेलिंगटन, हैमिल्टन और माउंट माउंगानुई में खेले जाएंगे. वनडे सीरीज के लिए मेजबान न्यूजीलैंड का दो अलग-अलग स्क्वॉड उतारने का फैसला खिलाड़ियों को आजमाने और टेस्ट सीरीज के लिए समय देने की रणनीति का हिस्सा है.
चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टी20 टीम में वापसी के बीच मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया में चयन नहीं होने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. शमी ने कहा कि भुवी को खेलने का मौका मिला, यह अच्छी बात है, लेकिन उनके चयन से उनका कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने दावा किया कि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी फिटनेस साबित कर चुके हैं. इसके बावजूद मौका नहीं मिलने पर उन्होंने चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन पर तंज कसा.
करीब चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हुई है. 36 वर्षीय भुवी का अनुभव और हालिया प्रदर्शन उम्मीद जगाता है, लेकिन उनकी वापसी यह भी बताती है कि जसप्रीत बुमराह के बाद भारतीय क्रिकेट को भरोसेमंद तेज गेंदबाज की तलाश अभी जारी है.
भुवनेश्वर कुमार की टी20 टीम में कमबैक के पीछे एक्सपीरियंस और IPL में उनका प्रदर्शन वजह रहा. टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी और यंग बॉलर्स के बीच अनुभवी खिलाड़ियों की जरूरत का जिक्र किया. भुवनेश्वर ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था.
भारत संग इसी महीने शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम को झटका लगा है, टीम के दो खिलाड़ी बाहर हो गए हैं. उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी टीम में आए हैं. यह सीरीज 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होगी.
बीजे वॉटलिंग के लिए यह न्यूजीलैंड की टीम के साथ एक नई भूमिका जरूर है, लेकिन वह उस ड्रेसिंग रूम को अच्छी तरह जानते हैं. अब भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वह ल्यूक रोंची से जिम्मेदारी संभालेंगे. वॉटलिंग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ अपने नए सफर की शुरुआत करेंगे.
भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर नीली जर्सी में भारतीय टीम के लिए गेंद से कहर बरपाने के लिए तैयार हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भुवनेश्वर कुमार की टीम में एंट्री हो गई है. बीसीसीआई के इस फैसले से फैन्स बेहद खुश नजर आ रहे हैं.
प्रसिद्ध कृष्णा की हैमस्ट्रिंग चोट ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है. तेज गेंदबाज के करीब तीन सप्ताह तक मैदान से बाहर रहने की संभावना है, जिससे न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में उनके खेलने पर संशय बना हुआ है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. इस दौरे के लिए तीनों ही फॉर्मेट के लिए टीम का ऐलान जल्द किया जा सकता है.
विराट कोहली ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के दर्द को याद किया है. कोहली ने बताया कि इस हार को स्वीकार करना उनके लिए बेहद मुश्किल था और वह मानसिक रूप से काफी प्रभावित हुए थे.
जापान के खिलाफ साणो में वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की तरफ से प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था. अब देखना होगा आने वाले एशियन गेम्स में वैभव का जलवा फैन्स को देखने को मिलता है या नहीं?
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने न्यूजीलैंड सीरीज से पहले संकेत दिया है कि कुछ खिलाड़ियों को व्हाइट बॉल क्रिकेट से ब्रेक दिया जाएगा, ताकि ये खिलाड़ी न्यूजीलैंड संग टेस्ट सीरीज के लिए तैयार कर सकें.
भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. मिचेल सेंटनर कप्तान होंगे, जबकि फिट होकर एडम मिल्ने की वापसी हुई है. टीम में सात तेज गेंदबाज हैं. रचिन रवींद्र कंधे की चोट के कारण बाहर हैं. फिन एलन और टिम सीफर्ट फिर ओपनिंग करेंगे.
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया का 2026 का क्रिकेट सफर अभी बाकी है. जानिए अब कहां और किन टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया, साथ ही 2026 के बचे हुए मुकाबलों का पूरा शेड्यूल.
न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर भारत के खिलाफ आगामी T20I सीरीज से बाहर हो सकते हैं. 16 सितंबर को ऑकलैंड में एक प्रमोशनल शूट के दौरान डाइव लगाकर कैच पकड़ते समय उनका दायां कंधा डिसलोकेट हो गया. शुरुआती जांच में बड़ी चोट नहीं मिली है.
आज ही के दिन 16 सितंबर 1959 को साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर डेव रिचर्डसन का जन्म हुआ था. उन्होंने 42 टेस्ट में 152 डिसमिसल किए और बाद में ICC के पहले जनरल मैनेजर बनने के बाद 2012 में CEO की जिम्मेदारी संभाली. जानिए उनके क्रिकेटर से ICC CEO बनने तक का सफर.
टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपनी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि एक समय उन्हें भरोसा था कि अगली दो सीरीज के बाद उनकी भारतीय टीम में वापसी हो जाएगी, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें एहसास हो गया कि अब चयनकर्ता उन्हें वापस बुलाने वाले नहीं हैं.
भारत ने अफगानिस्तान को पहले टी20 मुकाबले में 7 विकेट से हराया। जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने 32 गेंदों में 82 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड बनाया। अभिषेक ने यह उपलब्धि 3420 गेंदों में हासिल की।
India Cricket Team Schedule: 2026 के आखिरी 4 महीने टीम इंडिया के लिए बेहद व्यस्त रहने वाले हैं. जानिए सितंबर से दिसंबर तक भारत को अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ कितने इंटरनेशनल मैच खेलने हैं और पूरा शेड्यूल क्या है.
भारतीय क्रिकेट में गुरुवार को होने वाली बीसीसीआई की हाई पावर बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं. बैठक में टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी. सबसे बड़ा सवाल रोहित शर्मा के 2027 वनडे विश्व कप भविष्य को लेकर है. इसके अलावा अजित अगरकर और वीवीएस लक्ष्मण की भूमिका, न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी, खिलाड़ियों के चयन और टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर भी मंथन संभव है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय ए टीम वहां टेस्ट मैच खेलने जाएगी. टेस्ट की तैयारियों के लिहाज से खिलाड़ियों के लिए यह दौरा बेहद अहम बताया जा रहा है.