ईशान किशन, क्रिकेटर
ईशान प्रणव कुमार पांडे किशन (Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan), जिन्हें ईशान किशन (Ishan Kishan) के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं (Indian international cricketer). वह घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलते हैं (Plays for Jhrkhand). वह बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं.
किशन 2016 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान थे (Ex Under-19 World Cup captain). उन्होंने मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया (International cricket debut). ईशान किशन टीम इंडिया की वनडे वर्ल्ड कप 2023 टीम में शामिल थे (Ishan Kishan World Cup 2023).
ईशान का जन्म 18 जुलाई 1998 को पटना, बिहार में हुआ था (Ishan Kishan Age). उनके पिता प्रणव कुमार पांडे पेशे से एक बिल्डर हैं (Ishan Kishan father. ईशान के क्रिकेटर बनने में उनके भाई राज किशन ने काफी मदद की (Ishan Kishan Brother. ईशान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को अपना आदर्श मानते हैं (Ishan Kishan’s idols).
ईशान किशन ने 2016-17 रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ 273 रन बनाए, जो झारखंड के लिए किसी खिलाड़ी का सर्वोच्च स्कोर था. वह 2017-18 रणजी ट्रॉफी में छह मैचों में 484 रन के साथ टॉप रन-स्कोरर थे. वह 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड के लिए नौ मैचों में 405 रन के साथ टॉप रन-स्कोरर थे. किशन ने 2018-19 देवधर ट्रॉफी के फाइनल में इंडिया सी टीम के लिए शतक बनाया.
2018-19 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में, उन्होंने जम्मू और कश्मीर के खिलाफ नाबाद शतक बनाया और मणिपुर के खिलाफ अगले मैच में भी शतकीय पारी खेली. 2020-21 विजय हजारे ट्रॉफी में, किशन ने मध्य प्रदेश के खिलाफ 173 रन बनाए. एक लिस्ट ए मैच में सर्वाधिक सात कैच लेने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है (Ishan Kishan domestic cricket career)
ईशान 2016 आईपीएल में गुजरात लायंस का हिस्सा थे. 2018 से 2021 तक वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेले. ईशान 2020 के आईपीएल में, 14 मैचों में 516 रन के साथ, मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. फरवरी 2022 को हुए आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ में खरीदा, जिससे वह युवराज सिंह के बाद नीलामी में दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए (Second most expensive Indian cricketer in IPL). आईपीएल-2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम का हिस्सा रहे (IPL 2025).
फरवरी 2021 में, किशन को इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टी20आई टीम से पहला कॉल मिला. उन्होंने 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20आई डेब्यू किया (Ishan T20I debut). पहले मैच में, उन्होंने 32 बॉल में 56 रन बनाए और जीत हासिल करने के साथ मैन ऑफ द मैच भी चुने गए.
किशन ने 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ 42 गेंदों में 59 रन बनाकर वनडे में डेब्यू किया (Ishan ODI debut).
सीरीज जीतने के बाद कोच गौतम गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से कहा कि इस सीरीज में आप लोगों ने जैसा प्रदर्शन किया वो जबरदस्त था. लेकिन इस जीत के बाद भी टीम के खिलाड़ियों को प्रैक्टिस में रहने की जरूरत है. अगले महीने भारत का सामना श्रीलंका से होगा.
2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह बनाने की जंग तेज हो गई है. ईशान किशन की ओपनिंग, विकेटकीपिंग और मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने की क्षमता उन्हें यशस्वी जायसवाल से अलग बनाती है. न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे में उपकप्तानी मिलने के बाद क्या ईशान वर्ल्ड कप के लिए जायसवाल की दावेदारी को चुनौती देंगे?
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा विश्व रिकॉर्ड बनाया है, जो अब तक कोई दूसरी टीम नहीं बना सकी. साल 2026 में भारत ने एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया. न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में भारतीय बल्लेबाजों ने 11 छक्के जड़े. अभिषेक शर्मा 86 छक्कों के साथ सबसे आगे रहे, जबकि ईशान किशन और संजू सैमसन ने भी अहम योगदान दिया.
खराब शुरुआत के बाद ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम टी20 में कमाल की बल्लेबाजी की. ईशान किशन ने 32 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से 61 रन बनाए. ईशान किशन की इस पारी की बदौलत टीम ने 191 रनों का स्कोर खड़ा किया.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें टी20 मुकाबले में फिन एलन के शानदार कैच ने सबको हैरान कर दिया. मिचेल सेंटनर की गेंद पर ईशान किशन ने लॉन्ग ऑन की तरफ बड़ा शॉट खेला, लेकिन एलन ने हवा में छलांग लगाकर कैच पकड़ लिया. शुरुआत में ईशान आउट नजर आए, मगर तीसरे अंपायर ने रीप्ले देखने के बाद उन्हें नॉट आउट दिया. जांच में एलन का पैर बाउंड्री के बाहर जमीन छूता दिखा.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 3-2 से जीतने के बावजूद टीम इंडिया की कमजोरियां उजागर हो गईं. आखिरी दो मुकाबलों में मिली हार ने गेंदबाजी की पोल खोल दी है. अभिषेक शर्मा पर बल्लेबाजी की निर्भरता, गेंदबाजों का लगातार रन लुटाना और वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं देना गंभीर की रणनीति पर सवाल खड़े कर रहा है.
ईशान किशन ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें टी20 मैच के दौरान हैमिल्टन में एक कीर्तिमान अपने नाम किया. वो एक कैलेंडर ईयर में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी बन गए. ईशान के नाम 2026 में 37 पारियों में 1220 रन हो गए हैं.
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में शानदार पारी खेलकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. ईशान ने 2026 में अब तक 1220 रन बनाए और सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. उन्होंने 32 गेंदों पर 61 रन भी बनाए और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 रन पूरे किए.
युवराज सिंह का मानना कि भारतीय टीम में पहले से कई बड़े खिलाड़ी हैं, इसलिए नए खिलाड़ियों के लिए जगह बनाना आसान नहीं है. हालांकि, युवराज सिंह ने मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद जताई कि वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों को जल्द ही वनडे टीम में भी शामिल किया जाएगा.
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने वनडे टीम में युवा खिलाड़ियों को लगातार मौका नहीं मिलने पर सवाल उठाए हैं. उनका मानना है कि वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को 50 ओवर के क्रिकेट में भी अवसर मिलना चाहिए. युवराज ने कहा कि इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें जल्द टीम में जगह मिल सकती है. उन्होंने अभिषेक की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत को दिया.
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 से बाहर रखने का फैसला सवालों में है. 260 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 87 रन से हार गई. अब गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं. वीडियो में जानें स्कोर कार्ड में कौन आगे.
मेजबान न्यूजीलैंड ने पहले तीन मैचों में 225, 180 और 198 रन बनाए हैं. भारतीय गेंदबाजों के लिए रन रोकना चुनौतीपूर्ण रहा है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट स्पिन विकल्पों को आजमाने पर विचार कर सकता है. हालांकि, ईडन पार्क की छोटी बाउंड्री पर गेंदबाजों के लिए चुनौती और बढ़ जाएगी.
रविचंद्रन अश्विन के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की क्षमता है, लेकिन एक-दो पारियों के आधार पर आंकने के बजाय उन्हें समय और आजादी दी जानी चाहिए. वहीं ईशान किशन की वापसी होने पर संजू सैमसन को ओपनिंग में भेजने की उनकी सलाह ने नई बहस छेड़ दी है.
अभिषेक शर्मा ने शतक जड़ दिया, वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग में अपना दम दिखाया और संजू सैमसन भी दावेदार हैं. अब ईशान किशन की वापसी पर किसे बाहर बैठना पड़ेगा? टीम इंडिया के सामने चयन, बल्लेबाजी क्रम और रोटेशन पॉलिसी से जुड़ा बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. टीम इंडिया में मचेगी खलबली!
अभिषेक शर्मा आईसीसी पुरुष टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 38 गेंदों पर 113 रनों की विस्फोटक पारी खेलने वाले अभिषेक ने ईशान किशन को पीछे छोड़ दिया. ईशान चोट के कारण सीरीज के दूसरे और तीसरे टी20 मुकाबले में नहीं खेल पाए थे.
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों पर 113 रन की तूफानी पारी खेली। इसके बाद उनके मेडिटेशन सेलिब्रेशन पर साथी खिलाड़ी ईशान किशन ने मजेदार चुटकी ली।
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल में 38 गेंदों पर 113 रनों की तूफानी पारी खेली. भारत की जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें ईशान किशन अभिषेक के मेडिटेशन वाले सेलिब्रेशन पर चुटकी लेते दिखे. ईशान ने कहा कि अभिषेक खुद मेडिटेशन करके दूसरों का मेंटल हेल्थ खराब करते हैं.
ईशान किशन की इंजरी ने भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा दी है. ईशान किशन की जगह कुमार कुशाग्र तीसरे टी20 मुकाबले के लिए भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा बने रहेंगे. हालांकि कुशाग्र की प्लेइंग-11 में जगह बनती नहीं दिख रही है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वह 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले जा रहे इस मैच में भारत की नजरें सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने पर हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. लेकिन इस बीच टीम को एक बड़ा झटका भी लगा. फॉर्म में चल रहे ईशान किशन दूसरे के बाद अब तीसरे टी20 मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं.