शुभमन गिल (Shubman Gill) एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं. रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद 24 मई 2025 को शुभमन गिल टेस्ट टीम के कप्तान बने. वह दायें हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं (Shubman Gill, Right Hand Batsman). शुभमन घरेलू क्रिकेट में पंजाब (Home Cricket Punjab) के लिए खेलते हैं. वह 2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम के उप-कप्तान थे (Shubman Gill Under 19 world Cup).
उन्होंने 2017 में विदर्भ के खिलाफ अपनी लिस्ट-ए की शुरुआत की (Shubman Gill List A) और 2017-18 रणजी ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ पंजाब के लिए फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया (Shubman Gill Ranji Trophy). 2017 के अंत में, खेल में अर्धशतक के साथ बनाए. उन्होंने जनवरी 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया. शुभमन गिल ने 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में खेलना शुरू किया.
शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने अपनी तकनीकी दक्षता, धैर्य और आक्रामक बल्लेबाजी शैली से क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है.
शुभमन गिल ने आईपीएल की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से की थी, लेकिन 2022 में गुजरात टाइटंस से जुड़ने के बाद उनका प्रदर्शन और भी निखर गया. 2023 में उन्होंने आईपीएल में 890 से अधिक रन बनाए और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने.
शुभमन गिल का जन्म 8 सितंबर 1999 को पंजाब के फाजिल्का जिले (Fazilka, Punjab) में हुआ था (Shubman Gill Age). उनके परिवार के पास वहां कृषि भूमि थी. उनके पिता, लखविंदर सिंह एक किसान है (Shubman Gill Father). शुभमन 3 साल की उम्र से क्रिकेट खेतले हैं. उनके क्रिटेट ट्रेमिंग के लिए उनका परिवार मोहाली चले गए और पीसीए स्टेडियम के पास एक घर किराए पर लेकर रहने लगे (Shubman Gill Mohali).
इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है. बर्मिंघम टेस्ट में 133 रन पर ऑलआउट होने के बाद एक ऐसा आंकड़ा सामने आया, जो टीम के प्रदर्शन की पूरी कहानी बताता है. पाकिस्तान की पूरी टीम 5 पारियों में 743 रन ही बना सकी, जबकि शुभमन गिल ने पिछले इंग्लैंड दौरे पर अकेले 754 रन ठोक दिए थे.
भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के साथ नाम जुड़ने के बाद से लैला फैसल चर्चा में आईं. लैला शोबिज से नहीं हैं, बल्कि वो बिजनेस जगत का एक जाना-माना नाम हैं.
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में शुभमन गिल ने अभिषेक के एक ही ओवर में 16 रन जड़कर धमाल मचा दिया, लेकिन आखिरी गेंद पर अभिषेक ने गिल को आउट कर दिया. इसके बाद अभिषेक ने बल्ले से भी 15 गेंदों पर 49 रन ठोक दिए.
शुभमन गिल ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में 21 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली. मैच के बाद उन्हें टूर्नामेंट की ओर से 5000 रुपये का इनाम दिया गया, जो अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा ने प्रदान किया. दोनों की फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
न्यूजीलैंड दौरे को लेकर कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया है. सेंटनर ने बताया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए उनके पास खास प्लान है. लिहाजा उन्होंने दावा किया कि इस बार रोहित-कोहली का बल्ला न्यूजीलैंड में खामोश रहेगा.
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में शुभमन गिल की 21 गेंदों पर 40 रन की पारी और अर्शदीप सिंह की महंगी गेंदबाजी चर्चा में रही. अर्शदीप ने 4 ओवर में 51 रन दिए, जबकि फाजिल्का फाल्कन्स ने लुधियाना लायंस को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हरा दिया. जानिए मैच का पूरा हाल.
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी. हालांकि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज को भारतीय टीम 1-0 से जीतने में सफल रही. शुभमन गिल की अगली परीक्षा अब वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में होगी.
सोशल मीडिया पर वायरल रील में एक कंटेंट क्रिएटर ने शुभमन गिल को विराट कोहली के बेटे अकाय का 'अंकल' बना दिया. इस वीडियो पर शुभमन गिल ने विराट कोहली को टैग करते हुए ऐसा कमेंट किया, जिसकी काफी चर्चा हो रही है.
विराट कोहली के बेटे अकाय से जुड़ा एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें शुभमन गिल को अकाय का ‘अंकल’ बताया गया, जिस पर गिल ने विराट को टैग कर मजेदार कमेंट किया.
टीम इंडिया के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन को लेकर BCCI ने रिव्यू मीटिंग की, लेकिन चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर इसमें शामिल नहीं हुए. बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया के मुताबिक बैठक कम समय के नोटिस पर बुलाई गई थी और अगरकर शहर से बाहर थे. उनका कॉन्ट्रैक्ट सितंबर के अंत में खत्म होना है, लेकिन एक्सटेंशन पर कोई चर्चा नहीं हुई.
मुंबई में बीसीसीआई की समीक्षा बैठक के बाद भारतीय क्रिकेट में बदलाव की अटकलों पर तस्वीर साफ हुई है. सचिव देवजीत सैकिया ने वीवीएस लक्ष्मण को क्रिकेट निदेशक बनाए जाने की संभावना से इनकार किया. उन्होंने रोहित शर्मा के शानदार प्रदर्शन का हवाला देते हुए उनके भविष्य पर अटकलें नहीं लगाने की बात कही. बैठक में 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी, खिलाड़ियों की फिटनेस और टीम के प्रदर्शन पर चर्चा हुई.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय ए टीम वहां टेस्ट मैच खेलने जाएगी. टेस्ट की तैयारियों के लिहाज से खिलाड़ियों के लिए यह दौरा बेहद अहम बताया जा रहा है.
भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपने खेल से फैन्स का दिल जीतने का काम करते रहे हैं. इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जेफ्री बॉयकॉट ने अब जडेजा पर खुलकर प्यार लुटाने का काम किया है.
ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग में शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह को झटका लगा है. गिल दो पायदान खिसककर 9वें और बुमराह एक स्थान नीचे गए हैं. वहीं देवदत्त पडिक्कल ने बढ़त हासिल करते हुए भारतीयों में 54वां स्थान हासिल किया है.
रक्षाबंधन के मौके पर भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल भी पूरी तरह से फैमिली के रंग में रंगे नजर आए. गिल की बहन ने सोशल मीडिया पर अपने राखी सेलिब्रेशन की बेहद प्यारी और दिल छू लेने वाली तस्वीरें शेयर की है.
श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में भारतीय टीम फॉलोऑन देने के बावजूद जीत हासिल नहीं कर सकी. इसी के साथ भारतीय कप्तान शुभमन गिल के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 80 प्रतिशत अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. भारत 51.52 प्रतिशत के साथ पांचवें नंबर पर है.
सोनल दिनुषा की 133 रनों की नाबाद जुझारू पारी के दम पर श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट ड्रॉ करा लिया. फॉलोऑन के बाद श्रीलंका ने 429/9 पर पारी घोषित कर 216 रन की बढ़त हासिल की. भारत ने हालांकि गॉल टेस्ट जीतने के साथ दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की.
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट ड्रॉ रहा. पांचवें और अंतिम दिन श्रीलंका ने 429/9 रन बना डाले. और इसी स्कोर पर दोनों कप्तानों की सहमति से मैच की समाप्ति की घोषणा कर दी गई, क्योंकि नतीजे की संभावना नहीं रह गई थी.
IND vs SL 2nd Test, Day 3 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बारिश के कारण खेल को निर्धारित समय से पहले ही रोकना पड़ा. भारतीय टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.
कोलंबो टेस्ट में ऋषभ पंत ने 89 गेंदों पर 63 रन बनाए। इसके साथ ही वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। पंत के 42 मैचों में 2948 रन हैं, जबकि शुभमन गिल के 2917 रन हैं। रोहित शर्मा 2716 और विराट कोहली 2617 रन के साथ पीछे हैं।