श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) भारतीय क्रिकेट टीम के एक प्रमुख बल्लेबाज हैं, जिन्हें उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और मैच जिताने की क्षमता के लिए जाना जाता है. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में जगह बनाई.
श्रेयस ने 2014-15 रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 2015-16 रणजी ट्रॉफी में 1321 रन बनाए, जो उस सीजन का सर्वाधिक स्कोर था. इसके बाद उन्होंने भारत ए टीम और फिर सीनियर भारतीय टीम में जगह बनाई.
श्रेयस अय्यर ने 1 नवंबर 2017 को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया. उन्होंने 2018 में एकदिवसीय क्रिकेट में भी कदम रखा. अपनी शुरुआती पारियों में ही उन्होंने प्रभावशाली बल्लेबाजी की और भारतीय टीम में एक भरोसेमंद मध्यक्रम बल्लेबाज के रूप में उभरे.
2019-20 में जब भारतीय टीम को एक स्थायी नंबर 4 बल्लेबाज की जरूरत थी, तब श्रेयस ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से यह स्थान पक्का किया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन पारियां खेलीं और टीम को कई महत्वपूर्ण जीत दिलाईं.
श्रेयस अय्यर ने 2015 में दिल्ली कैपिटल्स (पहले दिल्ली डेयरडेविल्स) के लिए आईपीएल में डेब्यू किया. 2018 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया और उनकी कप्तानी में टीम 2020 के फाइनल तक पहुंची. बाद में, उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी कप्तानी की.
श्रेयस अय्यर का जन्म 6 दिसंबर 1994 को चेंबूर, मुंबई में संतोष अय्यर और रोहिणी अय्यर के घर हुआ था (Shreyas Iyer Age). उनके पूर्वज केरल के त्रिशूर से हैं. उन्होंने डॉन बॉस्को हाई स्कूल, माटुंगा और रामनिरंजन आनंदीलाल पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई में शिक्षा प्राप्त की (Shreyas Iyer Education).
वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेली जाने वाली सीरीजों के लिए टीम इंडिया का ऐलान आखिरकार हो गया है. वनडे सीरीज में रोहित-कोहली अपना जलवा बरकरार रखेंगे.
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 से पहले वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग-11 में एंट्री को लेकर चर्चा तेज है. सीरीज 2-0 से जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम में बदलाव और बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका देने के संकेत दिए हैं. अब देखना है कि क्या नई दिल्ली में वैभव को टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा?
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. कप्तान श्रेयस अय्यर ने तीसरे मुकाबले में अब तक बाहर बैठे खिलाड़ियों को मौका देने के संकेत दिए हैं. ऐसे में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग-11 में एंट्री पर सबकी नजर है. वीडियो में जानें वैभव के खेल पर क्या बोले श्रेयस अय्यर.
आईसीसी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा को जबरदस्त फायदा पहुंचा है. सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में बल्ले से दमदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाज को पछाड़ यह कामयाबी हासिल की है.
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखने के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में फैन्स बड़ी तादाद में पहुंचे थे. लेकिन शुरुआती दोनों ही मुकाबलों में वैभव को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला है.
टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टी20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हार मिली. कप्तान इब्राहिम जादरान ने लगातार दूसरी हार के बाद पावरप्ले बल्लेबाजी को बड़ी कमी बताया. उन्होंने कहा कि टीम ने सही इंटेंट नहीं दिखाया और 150-160 के बजाय 200+ का स्कोर बनाने की सोच होनी चाहिए थी. जादरान ने भारतीय गेंदबाजों को भी क्रेडिट दिया.
भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार एशिया कप की चैम्पियन बनी. लेकिन भारत ने स्टेज पर जाकर मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया. जिसके बाद से इस मामले पर लगातार चर्चाएं तेज है.
IND vs AFG 2nd T20I Highlights: अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को एक आसान जीत दिला दी.
वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. क्रिकेट के नए स्टार बनने वाले वैभव की फैन फॉलोइंग हर दिन के साथ बढ़ती चली जा रही है.
वरुण चक्रवर्ती एक बार फिर चोटिल हो गए हैं. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहला टी20 मैच खेलने के बाद अब वह बाकी के मुकाबलों में हिस्सा नहीं लेंगे.
एशियन गेम्स में टीम इंडिया की तस्वीर 2022 से 2026 के बीच पूरी तरह बदल गई है. पिछली बार ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों वाली टीम ने गोल्ड जीता था, जबकि इस बार श्रेयस अय्यर की अगुवाई में जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक ही स्क्वॉड में नजर आएंगे.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बड़ी तादाद में फैन्स वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखने पहुंचे थे. लेकिन पहले टी20 में 'बिहार के लाल' को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला है, जिससे फैन्स निराश हैं.
दिल्ली में भारत और अफगानिस्तान के पहले टी20 मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान टीम संयोजन और कड़े मुकाबले के बीच अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी को फिर मौका मिला, जबकि ईशान किशन भी टीम में हैं. ऐसे में वैभव को डेब्यू के लिए अभी और इंतजार करना होगा और.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले से पहले पहली बार राष्ट्रगान से पहले वंदे मातरम् बजाया गया. इसके बाद जन गण मन हुआ और टॉस से पहले का समारोह लंबा हो गया. इसी वजह से मैच करीब चार मिनट देरी से शुरू हुआ. केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के तहत दोनों गीत प्रस्तुत करने का क्रम तय किया गया था. भारतीय क्रिकेट में यह ऐतिहासिक शुरुआत रही.
Afghanistan vs India 1st T20 Highlights: अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की. अभिषेक शर्मा ने महज 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.
वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए. वैभव की जगह टीम मैनजमेंट ने अनुभवी संजू सैमसन पर दांव खेला और उन्हें खेलने का मौका दिया है.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम अफगानिस्तान से टक्कर लेने के लिए तैयार है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि भारत के लिए इस मुकाबले में ओपनिंग जोड़ी कौन होगा? वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन तीनों ही खिलाड़ी इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं.
बीसीसीआई अब अपने खिलाड़ियों की मैदान पर मौजूदगी और उपलब्धता को लेकर ज्यादा सख्त रुख अपनाने की तैयारी कर रहा है. बोर्ड इस बात पर गंभीरता से विचार कर रहा है कि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए खिलाड़ियों के लिए नियम बदले जाये.
अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम रविवार को अपना पहला टी20 मैच खेलने वाली है. इस मुकाबले का इंतजार क्रिकेट फैन्स लंबे समय से कर रहे थे. लेकिन मैच देखने आने वाले फैन्स के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. अगर बारिश होती है तो ऐसे में मैच छोटा किया जा सकता है. लेकिन मैच नहीं होने की सूरत में वैभव सूर्यवंशी को तगड़ा झटका लग सकता है.
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले करीब 3 घंटे चले प्रैक्टिस सेशन में जसप्रीत बुमराह वैभव सूर्यवंशी पर हावी नजर आए. दोनों के बीच गेंद और बल्ले के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली. बुमराह इस टी20 सीरीज में अपने फॉर्म को इसी तरह बरकरार रखना चाहेंगे.