scorecardresearch
 

India vs England 4th T20I Highlights: इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 9 विकेट से रौंदा, सीरीज भी जीती, भारतीय गेंदबाज फिर फ्लॉप

India (IND) vs England (ENG) Cricket Score: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 ब्रिस्टल में खेला गया. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को नौ विकेट से रौंदकर पांच मैच की सीरीज में 3-0 की अजेय लीड ले ली है. अब भारत अगला मुकाबला साउथम्पटन में होगा.

Advertisement
X
IND vs ENG 4thT20I: इंग्लैंड ने ब्रिस्टल टी20 में एकतरफा अंदाज में जीत की (Photo: Reuters)
IND vs ENG 4thT20I: इंग्लैंड ने ब्रिस्टल टी20 में एकतरफा अंदाज में जीत की (Photo: Reuters)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मैच गुरुवार (9 जुलाई) को ब्रिस्टल में हुआ. भारतीय टीम को सीरीज में जिंदा रहने के लिए और सीरीज ड्रॉ करने के लिए यह मैच जरूरी था, लेकिन भारतीय टॉप ऑर्डर की नाकामी और फ‍िर गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण भारत को इस मैच में भी हार म‍िली. 

भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की.कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेली. श्रेयस अय्यर की 49 गेंदों पर 80 रन की नाबाद पारी के दम पर भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए. इंग्लैंड की टीम ने 159 रन का लक्ष्य 43 गेंद शेष रहते एक विकेट खोकर हासिल कर लिया.

इंग्लैंड की ओर से कप्तान हैरी ब्रूक ने 35 गेंद पर 79 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली. वहीं, फिल साल्ट ने 42 गेंद पर 59 रन बनाए. इंग्लैंड को एकमात्र झटका जोस बटलर के रूप में लगा, जो 8 गेंद पर आठ रन बनाकर पारी के तीसरे ही ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर विकेटकीपर ईशान किशन को कैच थमा बैठे. बटलर जब आउट हुए, इंग्लैंड का स्कोर 13 रन था.

ब्रिस्टल में जीत के बाद 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है, अब एक मैच बाकी है, जो साउथम्पटन में होना है.  चेस्टर - ले - स्ट्रीट में खेल गया पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, वहीं गौर करने वाली  बात यह  है कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया अब तक एक भी टी20 मैच नहीं जीत सकी है.

Advertisement

भारत की ओर से कप्तान श्रेयस ने किया संघर्ष 

इस मुकाबले में भारत की ओर कप्तान श्रेयस अय्यर ने 49 गेंदों पर 80 रन बनाकर संघर्ष किया. कुछ हद तक उनका साथ श‍िवम दुबे ने द‍िया. इंग्लैंड की ओर से जोश टंग और जोफ्रा ऑर्चर को 2-2 और व‍िल जैक्स और आद‍िल राश‍िद को 1-1 सफलता म‍िली. 

शुरुआत फ‍िर से खराब रही. मुकाबले  वैभव सूर्यवंशी एक बार फ‍िर 15 रन पर कुछ अच्छे शॉट खेलने के बाद जोफ्रा आर्चर की शॉट ऑफ लेंथ गेंद पर  म‍िड ऑन पर सैम करन के हाथों कैच आउट हो गए. इसके बाद आए ईशान किशन भी कुछ खास नहीं कर पाए और महज 4 रन बनाकर जोश टंग की गेंद पर सैम करन के हाथों कैच आउट हो गए. अभ‍िषेक कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ जमे हुए लग रहे थे, लेकिन वो भी 14 रन बनाकर आद‍िल राश‍िद की गेंद पर कॉट एंड बोल्ड हो गए, उनके आउट होते ही टीम इंड‍िया का स्कोर 48/3 हो गया.  

 श‍िवम दुबे (22) ने कप्तान अय्यर के साथ 53 रनों की बहुमूल्य पार्टनरश‍िप की, लेकिन वो व‍िल जैक्स की गेंद पर छक्का मारने के चक्कर में टॉम बैंटन को कैच दे बैठे. इसके बाद त‍िलक वर्मा भी कुछ खास नहीं कर पाए और अंत‍िम ओवरो में तेज गत‍ि से खेलने के चक्कर में जोश टंग की गेंद पर आउट हो गए. इस मैच में शाम‍िल किए गए वॉश‍िंंगटन सुंदर कुछ खास नहीं कर सके और महज 5 रन पर आख‍िरी ओवर में जोफ्रा आर्चर का श‍िकार बने. आख‍िरी ओवर में अक्षर पटेल भी 1 रन बनाकर रन आउट हो गए. 

Advertisement

टीम इंड‍िया में 2 बदलाव 

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव हुए, हालांकि संजू सैमसन को टीम में मौका नहीं म‍िला. हर्ष‍ित राणा और वरुण चक्रवर्ती इंजरी की वजह से टीम में नहीं हैं. उनकी जगह प्रस‍िद्ध कृष्णा और वॉश‍िंंगटन सुंदर को शाम‍िल किया गया.

चौथे टी20 में भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

चौथे टी20 में इंग्लैंड की प्लेइंग-11: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राश‍िद, जोश टंग

भारत का स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और सूर्यांश शेडगे.

इंग्लैंड का स्क्वॉड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टोंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद और ल्यूक वुड.

भारत का इंग्लैंड दौरा (टी20)
• 1 जुलाई: पहला टी20, चेस्टर ले स्ट्रीट
• 4 जुलाई: दूसरा टी20, मैनचेस्टर
• 7 जुलाई: तीसरा टी20, नॉटिंघम
• 9 जुलाई: चौथा टी20, ब्रिस्टल
• 11 जुलाई: पांचवां टी20, साउथम्प्टन

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement