हैरी ब्रूक (Harry Brook) का पूरा नाम हैरी चेरिंगटन ब्रूक इंग्लैंड के क्रिकेटर है (England Cricketer). वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. वह मुख्य रूप से दाएं हाथ के बल्लेबाज और वह दाएं हाथ से मध्यम गति की गेंदबाजी भी करते हैं (Harry Brook Right Handed Player). उन्होंने जनवरी 2022 में इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है (Harry Brook International Debut).
24 फरवरी 2026 को हैरी ब्रूक ने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया. इंग्लैंड ने 165 रन का लक्ष्य हासिल किया. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. ब्रूक टी20 विश्व कप के इतिहास में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने. वह टी20 विश्व कप में शतक बनाने वाले इंग्लैंड के तीसरे बल्लेबाज भी बने.
15 सितंबर 2026 को श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ब्रूक ने अपना दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया.
ब्रुक का जन्म 22 फरवरी 1999 को इंग्लैंड में हुआ था (Harry Brook Age). उनका परिवार क्लब क्रिकेट से जुड़े हुए थे. उन्होंने इल्कले ग्रामर स्कूल, इल्कली, वेस्ट यॉर्कशायर शिक्षा प्राप्त की है. स्कूल के दौरान वह पूर्व पेशेवर क्रिकेटर और सेडबर्ग स्कूल के क्रिकेट कोच, मार्टिन स्पाईट से काफी प्रभावित हुए थे (Harry Brook Education).
स्कूल में पढ़ते हुए ही ब्रुक ने 26 जून 2016 को हेडिंग्ले में पाकिस्तान ए के खिलाफ यॉर्कशायर के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया (Harry Brook Debut in Cricket). उन्होंने 19 जून 2017 को लॉर्ड्स में मिडिलसेक्स के खिलाफ यॉर्कशायर के लिए अपनी काउंटी चैम्पियनशिप की शुरुआत की. ब्रुक ने अगस्त 2017 में भारत के खिलाफ पांच मैचों की युवा एकदिवसीय सीरीज में इंग्लैंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तानी की. दिसंबर 2017 में, ब्रूक को 2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए इंग्लैंड की टीम के कप्तान के रूप में नामित किया गया था (Harry Brook Captain). जनवरी 2022 में, ब्रूक को वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड की टी20ई टीम में नामित किया गया था. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड के लिए 26 जनवरी 2022 को अपना टी20ई डेब्यू किया (Harry Brook T20i Debut).
हैरी ब्रूक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड के लिए 8 सितंबर 2022 को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया (Harry Brook Test Debut). सितंबर 2022 में, ब्रुक को 2022 पुरुष टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल थे और टूर्नामेंट में जीत हासिल की थी (Harry Brook T20 World Cup). अप्रैल 2022 में, द हंड्रेड के 2022 सीजन के लिए उत्तरी सुपरचार्जर्स ने हैरी ब्रूक को खरीदा था (Harry Brook Superchargers).
पिछले कुछ समय से अभिषेक शर्मा बल्ले से लगातार रनों की बारिश कर रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी शतक जड़ने के बाद अभिषेक आईसीसी के टी20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं. लेकिन उनकी तुलना लगातार इंग्लैंड के हैरी ब्रूक से की जाती रही है.
वेस्टइंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने एक ही दिन में दो बड़े स्कोर चेज़ होते देखकर पोस्ट किया. इसमें उन्होंने अंग्रेजी के दो अक्षर लिखे, इस पर कई मीम्स बन गए हैं. ध्यान रहे श्रीलंका ने इंग्लैंड के 430 रन का टारगेट हासिल किया तो भारत ने न्यूजीलैंड (ब्लैक कैप्स) के 225 को आसानी से पार कर लिया.
पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका की भागीदारी वाली त्रिकोणीय सीरीज में यह श्रीलंकाई टीम की पहली जीत रही. टीम को अपने शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान से हार मिली थी, जबकि मेजबान पाकिस्तान अपने शुरुआती दोनों मैच जीत चुका है.
हैरी ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में इतिहास रचते हुए महज 114 गेंदों में वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ दिया है. वह वनडे में 200 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. ब्रूक ने शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इंग्लैंड के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत वनडे स्कोर भी अपने नाम कर लिया है.
हैरी ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में इतिहास रच दिया. इंग्लैंड के कप्तान ने 116 गेंदों में 202 रन बनाए, जबकि दोहरा शतक 114 गेंदों में पूरा किया. वह इंग्लैंड के पहले ODI डबल सेंचुरियन बने और सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. इंग्लैंड ने 50 ओवर में 429/4 रन बनाए.
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और अजिंक्य रहाणे की क्रिकेट खेलते हुए वापसी हुई, पर एक अलग अंदाज में. दोनों लंदन में प्रिंस विलियम के साथ टेनिस बॉल क्रिकेट खेले. इस खास आयोजन में ब्रायन लारा, जो रूट और हैरी ब्रूक भी शामिल हुए.
टीम इंडिया को टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में बड़ा झटका लगा है. अफगानिस्तान के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीतने के बावजूद भारत ने नंबर-1 की कुर्सी गंवा दी है. श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप के बाद इंग्लैंड फिर से टी20I रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गया है.
पाकिस्तान की टीम को करारा झटका लगा है. इंग्लैंड के खिलाफ बाबर आजम 19 अगस्त (बुधवार) को लीड्स में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. बाबर की जगह टीम की कमान सलमान अली आगा को सौंपी गई हैं.
हैरी ब्रूक के बयान से साफ है कि आईपीएल 2025 से हटने और उसके बाद लगे प्रतिबंध के बावजूद इस टूर्नामेंट को लेकर उनके नजरिए में कड़वाहट नहीं आई है. फिलहाल ब्रूक का पूरा ध्यान इंग्लैंड के लिए खेलने पर है. लेकिन उन्होंने भविष्य में आईपीएल में भाग लेने की संभावना से इनकार नहीं किया है.
पाकिस्तान के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. जो रूट स्थायी कप्तान के तौर पर वापसी करेंगे, जबकि डैन लॉरेंस, ओली पोप और ब्रायडन कार्स की टेस्ट टीम में वापसी हुई है.
India vs England, 3rd ODI: क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स पर भारत और इंग्लैंड के बीच एक हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिला. इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 388 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में भारतीय टीम रोहित शर्मा के ऐतिहासिक शतक के बावजूद लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी.
भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच मंगलवार (14 जुलाई) को बर्मिंघम के एजबेस्टन में हुआ. जिसे भारतीय टीम ने 6 विकेट से अपने नाम किया, इस मुकाबले में भारतीय टीम के जीत के सबसे बड़े हीरो अक्षर पटेल रहे. जिन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया. रनचेज में शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर ने भी शानदार पारियां खेलीं.
India vs England, 2nd ODI: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कार्डिफ में आयोजित हुआ.भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 233 रनों का स्कोर बनाया. 234 रनों के टारगेट को मेजबान टीम ने आराम से हासिल कर लिया.
भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ में खेले जा रहे दूसरे वनडे में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा. विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल मुकाबले से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी.
करीब 968 दिन बाद वनडे क्रिकेट में लौटे जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए अपने करियर का 150वां वनडे विकेट हासिल किया. इसके साथ ही वह भारत के लिए सबसे कम गेंदों में इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले तीसरे गेंदबाज बने. बुमराह ने इंग्लैंड की धरती पर भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.
भारत के खिलाफ पहले वनडे में हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने माना कि 20 रन के भीतर 5 विकेट गंवाना टीम की सबसे बड़ी गलती रही. उन्होंने कहा कि 260 रन का स्कोर लड़ने लायक था, लेकिन दूसरी पारी में पिच धीमी हो गई. ब्रूक ने जो रूट और लियाम डॉसन की साझेदारी की तारीफ करते हुए कार्डिफ में पिच देखकर टीम चुनने की बात कही.
साउथम्प्टन में जोस बटलर और हैरी ब्रूक की बल्लेबाजी ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर ना सिर्फ इंग्लैंड को विशाल स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि रिकॉर्ड बुक के कई पन्ने भी नए सिरे से लिख दिए.
India (IND) vs England (ENG): साउथम्प्टन के द रोज बाउल ग्राउंड पर भारत और इंग्लैंड की टीम्स आमने-सामने हुई. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ये टी20I मुकाबला भी नहीं जीत पाई. पहले आयरलैंड और अब इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का बुरा हाल हुआ है.
इंग्लैंड के सामने भारत को 4-0 से हराकर दुनिया की नंबर-1 टीम बनने का मौका है. वहीं टीम इंडिया के लिए दांव पर बहुत कुछ लगा है. श्रेयस अय्यर की टीम को न सिर्फ लगातार हार के सिलसिले को तोड़ना होगा, बल्कि अपनी नंबर-1 की कुर्सी भी बचानी होगी.
इंग्लैंड ने ब्रिस्टल टी20 में भारत को 9 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली. हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट की नाबाद 146 रन की पार्टनरशिप ने भारतीय गेंदबाजों को पूरी तरह बेअसर कर दिया. इस हार के साथ भारत ने कई शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किए, जबकि इंग्लैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीती.
India (IND) vs England (ENG) Cricket Score: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 ब्रिस्टल में खेला गया. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को नौ विकेट से रौंदकर पांच मैच की सीरीज में 3-0 की अजेय लीड ले ली है. अब भारत अगला मुकाबला साउथम्पटन में होगा.