अर्शदीप सिंह
अर्शदीप सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के एक प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज हैं, जो अपनी स्विंग और डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने बहुत कम समय में क्रिकेट जगत में अपनी एक खास पहचान बना ली है.
उन्होंने 19 सितंबर 2018 को 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की. लिस्ट ए में डेब्यू से पहले (Arshdeep Singh Debut), उन्हें 2018 अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम में नामित किया गया था.
अर्शदीप सिंह ने 22 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना टी20 अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया. उनकी बेहतरीन गेंदबाजी क्षमता के कारण उन्हें जल्द ही भारतीय टीम में जगह मिल गई. उन्होंने कई मौकों पर टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया.
अर्शदीप सिंह को 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) ने साइन किया था. उन्होंने 2019 के आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन किया और धीरे-धीरे टीम के प्रमुख गेंदबाजों में शामिल हो गए. उन्होंने 16 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2019 में ट्वेंटी 20 डेब्यू किया.
उन्होंने 25 दिसंबर 2019 को पंजाब के लिए 2019-20 रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया. जून 2021 में, उन्हें भारत के श्रीलंका दौरे के लिए पांच नेट गेंदबाजों में से एक के रूप में नामित किया गया था. भारतीय टीम में सिंह को दौरे के अपने अंतिम दो ट्वेंटी20 अंतर्राष्ट्रीय (T20I) मैचों के लिए भारत की मुख्य टीम में शामिल किया गया.
अर्शदीप का जन्म 5 फरवरी 1999 को गुना, मध्य प्रदेश (Guna, MP) में हुआ था (Arshdeep Singh Age). वह 6 फीट 3 इंच लंबे हैं (Arshdeep Singh Height).
अर्शदीप ने लेडीलव के जन्मदिन पर रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरी जान. मेरी क्रेजी स्मार्ट मैच्योर ब्यूटीफुल पार्टनर.
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में शुभमन गिल की 21 गेंदों पर 40 रन की पारी और अर्शदीप सिंह की महंगी गेंदबाजी चर्चा में रही. अर्शदीप ने 4 ओवर में 51 रन दिए, जबकि फाजिल्का फाल्कन्स ने लुधियाना लायंस को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हरा दिया. जानिए मैच का पूरा हाल.
भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह और समरीन कौर ने एक-दूसरे के नाम के शुरुआती अक्षरों का टैटू बनवाया है. अर्शदीप के हाथ पर SK और समरीन के हाथ पर AS लिखा है. दोनों के टैटू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जानिए इस खास टैटू की पूरी कहानी.
भारतीय टी20 टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह को जिम्बाब्वे दौरे के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है. आखिर रिंकू को क्यों बाहर किया गया? क्या उनका टी20 करियर खत्म होने की कगार पर है? जानें पूरी वजह.
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना चुके अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) अब टेस्ट क्रिकेट में भी भारत का प्रतिनिधित्व करने का इंतजार कर रहे हैं. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने साफ किया है कि उनकी नजर टीम इंडिया की टेस्ट कैप पर है.
अर्शदीप सिंह का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह कथित गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ मॉल में नजर आ रहे हैं। दोनों हाथ थामे घूमते दिखे, जिससे उनकी पर्सनल लाइफ फिर चर्चा में आ गई है।
अर्शदीप सिंह का मॉल से एक वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में वह गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं.
अर्शदीप सिंह हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज का हिस्सा थे. इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्हें आराम दिया गया था. श्रालंका दौरे पर टेस्ट सीरीज में वह टीम का हिस्सा नहीं होंगे.
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए सभी छह जोन की टीमों का ऐलान हो गया है. तिलक वर्मा, ईशान किशन, रजत पाटीदार, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी जैसे स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे. 23 अगस्त से बेंगलुरु में होगी शुरुआत.
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए नॉर्थ जोन टीम का ऐलान हो गया है. अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज को टीम में जगह मिली है, जबकि जम्मू-कश्मीर के विकेटकीपर-बल्लेबाज कन्हैया वाधवान को कप्तान बनाया गया है. आकिब नबी राष्ट्रीय टीम के साथ होने के कारण उपलब्ध नहीं रहेंगे.
भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड और मॉडल-एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. मॉडल-एक्ट्रेस समरीन कौर अक्सर अपने बेहतरीन फैशन सेंस और ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है. कपल ने साथ में अपनी फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को पब्लिश किया. अब समरीन अपनी लेटेस्ट फोटोज को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं, जिसमें वो सुपर गॉर्जियस लग रही हैं. देखें फोटोज...
अर्शदीप सिंह ने पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिससे उन्होंने अपना रिश्ता फाइनली ऑफिशियल कर दिया. फैंस उनकी इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
भारत और इंग्लैंड के बीच निर्णायक वनडे मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने में आई चोट और सूजन के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहे. बीसीसीआई ने उनकी चोट की पुष्टि की है. टीम प्रबंधन ने उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव को मौका दिया है.
India (IND) vs England (ENG) Cricket Score: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 ब्रिस्टल में खेला गया. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को नौ विकेट से रौंदकर पांच मैच की सीरीज में 3-0 की अजेय लीड ले ली है. अब भारत अगला मुकाबला साउथम्पटन में होगा.
अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में हैरी ब्रूक का विकेट लेकर टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। वह भारत के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे गेंदबाज और पहले स्पिनर बने। अक्षर ने यह मुकाम अपने 98वें मैच में हासिल किया .
आईसीसी की नई वनडे रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है. शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन के दम पर बल्लेबाजों की सूची में बड़ी छलांग लगाई है, जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है. ताजा अपडेट ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों की लगातार शानदार फॉर्म को एक बार फिर साबित कर दिया है.
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे वनडे के दौरान रोहित शर्मा का मस्तीभरा अंदाज़ देखने को मिला. बाउंड्री लाइन पर अर्शदीप सिंह के साथ डांस करते हिटमैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
अर्शदीप सिंह ने हरलीन देओल के साथ बातचीत में कहा कि जब मैं बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहा था और दर्शकों का मनोरंजन कर रहा था, तभी श्रेयस अय्यर ने अचानक आवाज लगाई, 'अर्श, वहां क्या कर रहे हो?
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ा खुलासा किया है. पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि कैसे कप्तान ने उन्हें मैच के दौरान फोकस रखने की सलाह दी थी.
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अचानक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट कर दी हैं, जिसके बाद उनके प्रोफाइल पर सिर्फ 44 पोस्ट बची हैं. उन्होंने इसकी वजह नहीं बताई है, लेकिन फैन्स इसे सोशल मीडिया क्लीनअप मान रहे हैं.