भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई 2026 में इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां उसका मुकाबला इंग्लैंड क्रिकेट टीम से होगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 14 जुलाई से शुरू होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की 15 सदस्यीय वनडे टीम की घोषणा कर दी है.
इस दौरे में कुल आठ सीमित ओवरों के मुकाबले खेले जाएंगे. इनमें तीन वनडे इंटरनेशनल (ODI) और पांच ट्वेंटी-20 इंटरनेशनल (T20I) मैच शामिल हैं. यह सीरीज दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की तैयारियों के लिहाज से यह दौरा अहम रहेगा.
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने जुलाई 2025 में इस दौरे के कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि की थी. यह सीरीज इंग्लैंड के 2026 घरेलू अंतरराष्ट्रीय सीजन का हिस्सा होगी. दौरे के दौरान मैच इंग्लैंड के विभिन्न प्रमुख क्रिकेट मैदानों पर खेले जाएंगे.
भारत और इंग्लैंड के बीच सीमित ओवरों की क्रिकेट में लंबे समय से प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती रही है. दोनों टीमों के पास कई अनुभवी और युवा खिलाड़ी मौजूद हैं, जिसके कारण सीरीज को लेकर क्रिकेट जगत की नजरें टिकी रहेंगी.
इस दौरे की शुरुआत 1 जुलाई को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से होगी और अंत 19 जुलाई को लॉर्ड्स, लंदन में वनडे मैच के साथ होगा.
टी20 सीरीज का कार्यक्रम
1 जुलाई - पहला टी20, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
4 जुलाई - दूसरा टी20, मैनचेस्टर
7 जुलाई - तीसरा टी20, नॉटिंघम
9 जुलाई - चौथा टी20, ब्रिस्टल
11 जुलाई - पांचवां टी20, साउथम्पटन
वनडे सीरीज का कार्यक्रम
14 जुलाई - पहला वनडे, बर्मिंघम
16 जुलाई - दूसरा वनडे, कार्डिफ
19 जुलाई - तीसरा वनडे, लॉर्ड्स
भारतीय T20I स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेगडे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज
भारतीय ODI स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेगडे, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा,जसप्रीत बुमराह, गुरनूर सिंह बरार, कुलदीप यादव
गॉल टेस्ट मैच से पहले देवदत्त पडिक्कल ने टीम इंडिया की टेंशन काफी हद तक दूर कर दी है. श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ अभ्यास मुकाबले के दूसरे दिन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने शानदार शतक लगाया. पडिक्कल ने इसके साथ ही गॉल में होने वाले पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन के लिए मजबूत दावा पेश किया.
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद अब भारतीय टीम की नजर पूरी तरह 2027 वनडे विश्व कप पर है. टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया को वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ कुल 14 वनडे मैच खेलने हैं. यदि एशिया कप भी 50 ओवर के प्रारूप में होता है तो खिलाड़ियों को अपनी तैयारियां मजबूत करने का एक और बड़ा मौका मिलेगा.
लॉर्ड्स ओडीआई में जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी टीम इंडिया पर भारी पड़ गई. इंग्लैंड ने जैकब बेथेल और बेन डकेट की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. भारत की गेंदबाजी, फील्डिंग और मिडिल ओवर्स की रणनीति पूरी तरह बेअसर दिखी.
कृति सेनन की धोनी की बेटी जीवा संग फोटोज वायरल हो रही हैं. दोनों का बॉन्ड लोगों को पसंद आ रहा है.
रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से फॉर्म को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे थे. ऐसे में लॉर्ड्स जैसे ऐतिहासिक मैदान पर खेली गई उनकी 138 रनों की पारी सिर्फ एक शतक नहीं, बल्कि उनके भविष्य को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब भी थी.
लॉर्ड्स में रोहित शर्मा ने 138 रनों की यादगार पारी खेलकर इतिहास रच दिया. इस शतक ने उन्हें इंग्लैंड में सबसे ज्यादा ओडीआई शतक लगाने वाला विदेशी बल्लेबाज बना दिया. लेकिन इस रिकॉर्ड के पीछे एक दिलचस्प कहानी भी छिपी है. रोहित ने यह ऐतिहासिक पारी अपने नहीं, बल्कि टीम इंडिया के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के बल्ले से खेली थी.
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में 110 गेंदों पर 138 रन की शानदार पारी खेलकर आलोचकों को जवाब दिया, लेकिन भारत तीसरे वनडे में इंग्लैंड से 27 रन से हार गया और सीरीज 2-1 से गंवा बैठा. विराट कोहली (74) और शुभमन गिल (77) के अर्धशतक भी काम नहीं आए. बेन डकेट (142) और सैम करन की गेंदबाजी ने इंग्लैंड की जीत तय की.
लॉर्ड्स वनडे में 27 रन से हारकर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 1-2 से गंवा दी. मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि 45वें ओवर तक भारत मुकाबले में था, लेकिन आखिरी तीन ओवर में करीब 60 रन लुटाना भारी पड़ गया. उन्होंने पावरप्ले की खराब गेंदबाजी को भी हार की बड़ी वजह बताया और रोहित शर्मा की 138 रन की पारी की जमकर तारीफ की.
रोहित शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनके अंदर क्रिकेट बाकी है, रविवार को उन्होंने महज 84 गेंदों पर शतक जडा़ . खास बात यह रही कि रोहित शर्मा के इस 34वें शतक पर हेड कोच गौतम गंभीर और टी के अनय सदस्य भी तालियां बजाते नजर आए.
लॉर्ड्स में शतक जड़ने का सपना हर क्रिकेटर देखता है. अब 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने भी लॉर्ड्स में शतक लगा दिया. रोहित शर्मा ने शतक जड़कर ना सिर्फ फॉर्म में वापसी की है, बल्कि आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है.
India vs England, 3rd ODI: क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स पर भारत और इंग्लैंड के बीच एक हाई-वोल्टेज मैच देखने को मिला. इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 388 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में भारतीय टीम रोहित शर्मा के ऐतिहासिक शतक के बावजूद लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी.
लॉर्ड्स में खेले जा रहे निर्णायक वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत के सामने 388 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. शुभमन गिल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. तीन मैचों की सीरीज फिलहाल बराबरी पर है और इस मुकाबले का विजेता सीरीज अपने नाम करेगा.
भारत और इंग्लैंड के बीच निर्णायक वनडे मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. इसी बीच उनकी पत्नी रितिका सजदेह का लॉर्ड्स स्टेडियम पहुंचना चर्चा का विषय बन गया. हालांकि बीसीसीआई ने रोहित के संन्यास की खबरों को अफवाह बताया है. इस बीच फैन्स की नजरें मैच के साथ रोहित के भविष्य पर भी बनी हुई हैं.
अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की इंजरी ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. बूम बूम बुमराह लॉर्ड्स वनडे में खेलने नहीं उतरे. 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बुमराह का पूरी तरह फिट रहना काफी जरूरी है.
भारत और इंग्लैंड के बीच निर्णायक वनडे मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने में आई चोट और सूजन के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहे. बीसीसीआई ने उनकी चोट की पुष्टि की है. टीम प्रबंधन ने उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव को मौका दिया है.
रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस के बीच BCCI ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बड़ा संदेश दिया है. बीसीसीआई का मानना है कि खिलाड़ियों को सोशल मीडिया की चर्चाओं से दूर रहकर सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए.
भारत और इंग्लैंड के बीच निर्णायक वनडे से पहले बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने खिलाड़ियों को सोशल मीडिया और बाहरी चर्चाओं से दूर रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को आलोचना और अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय सिर्फ अपने प्रदर्शन पर फोकस करना चाहिए. कप्तान शुभमन गिल ने भी कहा कि वह केवल उन्हीं बातों पर ध्यान देते हैं जो उनके नियंत्रण में हैं.
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे के दौरान भारत की ओर से 400 अंतरराष्ट्रीय मैच साथ खेलने का रिकॉर्ड बनाया. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने भारतीय क्रिकेट में अपनी लंबी और सफल साझेदारी को एक नए मुकाम तक पहुंचा दिया.
लॉर्ड्स की ऐतिहासिक बालकनी पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर की अनकट हंसी-ठिठोली ने सभी रिटायरमेंट अफवाहों को खारिज कर दिया. जहां सेलेक्टर्स द्वारा रोहित के लॉर्ड्स वनडे को आखिरी मैच बताया जा रहा था, वहीं हाल में देवजीत सैकिया ने आशंकाओं को दूर किया था.
Shoaib Bashir Replacement Liam Dawson: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 4th Test) के बीच 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में शोएब बशीर की जगह स्पिनर लियाम डॉसन को शामिल किया गया है. शोएब बशीर लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान इंजर्ड हो गए थे.
टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने रोहित शर्मा का खुलकर बचाव किया है. उन्होंने साफ कहा कि रोहित की फॉर्म या टीम में उनकी जगह को लेकर मैनेजमेंट को कोई चिंता नहीं है. मोर्केल का मानना है कि इंग्लैंड जैसी मुश्किल परिस्थितियों में ओपनिंग आसान करना आसान काम नहीं है.