मेष: परिवार पर ध्यान देना होगा. प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लें. मन उत्साहित रहेगा, लेकिन लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें. सेहत ठीक रहेगी, व्यापार में लाभ होने के योग हैं. आलस्य से बचें.
शुभ रंग हल्का लाल है. उपाय के तौर पर दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
वृषभ: आज तेजी से काम करने का दिन है, लेकिन धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, कहीं दूर से शुभ समाचार मिल सकता है. व्यापार में नुकसान की आशंका है, इसलिए जल्दबाजी से बचें.
शुभ रंग आसमानी है. उपाय के तौर पर किसी गरीब को चावल दान करें.
मिथुन: आज वाणी का प्रयोग सोच-समझकर करें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. धन लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं. समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा. अपने समय का इस्तेमाल अच्छे कामों में करें. व्यापार से जुड़े काम पूरे होने के योग हैं. खर्चों को नियंत्रित रखें.
शुभ रंग केसरिया है. उपाय के तौर पर गाय को रोटी खिलाएं.
कर्क: आज भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन किसी से मतभेद होने की आशंका है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. सेहत पर ध्यान दें. हर काम सावधानी से करें. व्यापार में नुकसान हो सकता है, इसलिए नकारात्मक विचारों से दूर रहें.
शुभ रंग सफेद है. उपाय के तौर पर दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
सिंह: आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. संतान की ओर से सुख मिलेगा, लेकिन सेहत को लेकर चिंता रह सकती है. रुके हुए काम पूरे होंगे. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं. व्यापार में लाभ हो सकता है. कम बोलें, सोच-समझकर अपनी बात रखें.
शुभ रंग मरून है. उपाय के तौर पर किसी गरीब को भोजन दान करें.
कन्या: आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है, लेकिन मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं. अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें . धार्मिक कार्यों में समय बिताएं. व्यापार में आपकी स्थिति मजबूत होगी. जल्दबाजी में कोई फैसला न लें.
शुभ रंग हल्का हरा है. उपाय के तौर पर दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
तुला: आज आपको मेहनत का फल मिल सकता है . रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं. धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं. परिवार को अधिक समय देना होगा और क्रोध से बचना होगा. व्यापार में निवेश करने के लिए समय अनुकूल रह सकता है. अहंकार से दूर रहें.
शुभ रंग क्रीम है. उपाय के तौर पर मां दुर्गा की आरती करें.
वृश्चिक: आज रुके हुए काम पूरे करने पर ध्यान दें. किसी से विवाद होने की आशंका है, इसलिए बातचीत में संयम रखें. कर्ज लेकर कोई काम करने से बचें. सेहत के मामले में सावधानी बरतें. परिवार की सलाह से फैसले लेना फायदेमंद रहेगा. व्यापार में लाभ होने के योग हैं.
शुभ रंग नारंगी है. उपाय के तौर पर दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
धनु: आज हर काम सावधानी से करें. अपने समय का सही इस्तेमाल करें. संतान को लेकर चिंता हो सकती है. अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है. बातचीत के दौरान वाणी पर नियंत्रण रखें. व्यापार से जुड़े काम बनने के योग हैं. अहंकार से बचें.
शुभ रंग हल्का पीला है. उपाय के तौर पर किसी गरीब को अनाज दान करें.
मकर: आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है. कहीं दूर से अच्छी खबर मिलने के योग हैं. लोग आपके व्यवहार की तारीफ करेंगे. धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं. सेहत ठीक रहेगी, लेकिन व्यापार में खर्च बढ़ सकते हैं. अपने खर्चों को नियंत्रित रखें.
शुभ रंग सफेद है. उपाय के तौर पर किसी गरीब को आटा दान करें.
कुंभ: आज अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयास करें. मन से नकारात्मक विचार दूर हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं. मेहनत के रास्ते पर चलने से लाभ होगा. परिवार का सहयोग मिलेगा, व्यापार में फायदा हो सकता है. अहंकार से बचें.
शुभ रंग आसमानी है. उपाय के तौर पर किसी गरीब को भोजन दान करें.
मीन: आज हर काम सोच-समझकर करें. कठोर वाणी आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें. धन के मामलों में सफलता मिल सकती है. मित्रों की मदद से काम बनेंगे. सेहत को लेकर सावधान रहें. व्यापार में स्थिति बेहतर होने के योग हैं. खर्चों को नियंत्रित रखें.
शुभ रंग हल्का लाल है. उपाय के तौर पर मां दुर्गा की आरती करें.
आज का उपाय: अगर नौकरी मिलने में परेशानी आ रही है, तो मान्यता के अनुसार शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें. इसके बाद हनुमान जी की आरती करें, उन्हें गुड़-चने का भोग लगाएं. हनुमान जी से मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करें, गरीबों में प्रसाद बांटें.