scorecardresearch
 

Maharashtrian Aamras: न चीनी और न दूध, जब पिएंगे महाराष्ट्र का आमरस तो भूल जाएंगे मैंगो शेक

Famous Mango Drink: अगर आप भी हर बार आम के सीजन में केवल मैंगो शेक या आम पन्ना ही पीते हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई कीजिए. यहां हम आपको बिना चीनी वाला महाराष्ट्र का फेमस आमरस बनाना सिखा रहे हैं.

Advertisement
X
गर्मी में बनाएं आमरस (Photo: ITG)
गर्मी में बनाएं आमरस (Photo: ITG)

Famous Mango Drink: गर्मियों का सीजन आते ही हर घर में आम की महक छा जाती है. वैसे तो हर कोई मैंगो शेक या आम की स्मूदी पीना पसंद करता है लेकिन क्या आपने कभी महाराष्ट्र का प्रसिद्ध आमरस चखा है. इसमें आपको आम का असली और खुशबू मिलती है. चाहें पूरियों के साथ हो या कटोरी भरकर ऐसे ही पीना हो आमरस का मखमली अहसास आपको मैंगो शेक की याद भुला देगा. आमरस में हालांकि चीनी की जरूरत पड़ती है लेकिन यहां हम आपको बिना चीनी वाले आमरस की रेसिपी बता रहे हैं.

आमरस के लिए तैयार कर लें ये चीजें
4 पके हुए रसीले आम. आप कोई भी आम ले सकते हैं लेकिन इसके लिए हापुस और केसर ज्यादा अच्छे रहेंगे.

स्वादानुसार गुड़

आधा चम्मच इलायची पाउडर

एक चुटकी सोंठ पाउडर 

थोड़े से केसर के धागे (वैकल्पिक).

बनाने का तरीका

सबसे पहले आम को धोकर 15 मिनट के लिए पानी में भिगो दें.

अब आम को छीलकर उसका सारा गूदा एक बाउल में निकाल लें.

इस गूदे को ब्लेंडर में डालें. इसमें इलायची पाउडर, गुड़ और सोंठ पाउडर मिलाएं.

इसे तब तक ब्लेंड करें जब तक यह एकदम स्मूथ और मखमली न हो जाए. इसमें पानी या दूध न डालें.

तैयार आमरस को बाउल में निकालें और ऊपर से केसर डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

आमरस के फायदे हैं बेमिसाल
आम कई विटामिन्स जैसे A और C से भरपूर होता है जो इम्युनिटी, स्किन और आंखों की हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं.

Advertisement

यह पाचन में भी अच्छा रहता है क्योंकि इसमें मिलाया गया सोंठ (अदरक का पाउडर) और इलायची पाचन को बेहतर बनाते हैं और पेट को ठंडक देते हैं.

यह नेचुरल एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है क्योंकि आम में प्राकृतिक शुगर होती है जिसके कारण यह शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है.

आम में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं इसलिए यह शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement