How to Make aloo tamatar ki sabzi: आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है, क्योंकि हर सब्जी में इस्तेमाल होता है. दिल्ली-यूपी में अक्सर जब कुछ समझ नहीं आता है तो लोग आलू-टमाटर की सब्जी सबसे ज्यादा बनाते हैं, क्योंकि एक तो यह झटपट बन जाती है और खाने में भी लाजवाब लगती है. कवि और पॉलिटिशियन कुमार विश्वास को भी यह सब्जी खाना बहुत पसंद है और इसके साथ ही वो इसे खास अंदाज में बनाना भी जानते हैं.
कुमार विश्वास सिर्फ शब्दों से ही खेलना नहीं जानते हैं, बल्कि वो खाना भी अच्छा पका लेते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने आलू-टमाटर सब्जी की खास रेसिपी बताई, जिसे आप भी घर पर आसानी से बना सकते हैं और पूरी के साथ मजे से खा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि आलू-टमाटर की सब्जी कैसे बनाई जाती है.
घर पर कैसे बनाएं आलू-टमाटर की सब्जी
अगर आप भी पूरी के साथ आलू-टमाटर की सब्जी खाना चाहते हैं तो आप कुमार विश्वास के अंदाज में बना सकते हैं, इसके लिए आपको सरसों का तेल, हरी मिर्च, जीरा, आलू, टमाटर, प्याज, धनिया पाउडर, गरम मसाला, हल्दी, नमक, लाल मिर्च की चटनी और पानी लेना है.
आलू टमाटर की सब्जी बनाने का तरीका
इस सब्जी को आप चावल, रोटी, पूड़ी और पराठे के साथ मजे से खा सकते हैं. कुमार विश्वास ने बताया कि जब राजस्थान में थे, उस दौरान उन्होंने खाने में तीखापन लाने के लिए रेड चिल्ली सॉस डालने का तरीका सीखा था. तभी से वो आलू-टमाटर की सब्जी में रेड चिल्ली सॉस जरूर डालते हैं, इससे सब्जी का टेस्ट डबल हो जाता है.