कुमार विश्वास, कवि
कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) का जन्म विश्वास कुमार शर्मा नाम के साथ हुआ था. वह एक भारतीय हिंदी कवि (Hindi Poet), राजनीतिज्ञ (Politician), और व्याख्याता (Professor) हैं. वह आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सदस्य और इसकी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य रहे हैं.
विश्वास का जन्म 10 फरवरी 1970 को (Date of Birth) उत्तर प्रदेश के पिलखुवा (Pilkhuwa) शहर में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था. उनके पिता, चंद्र पाल शर्मा, आर.एस.एस. डिग्री कॉलेज, पिलखुवा में व्याख्याता थे (Kumar Vishwas Father). उनकी माँ, रमा शर्मा, एक गृहिणी थीं (Kumar Vishwas Mother). विश्वास अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं (Kumar Vishwas Siblings). उन्होंने स्कूली शिक्षा लाला गंगा सहाय स्कूल से हासिल की. इसके बाद, राजपूताना रेजिमेंट इंटर कॉलेज में पढ़ाई की और फिर मोतीलाल नेहरू रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया. हालांकि, इंजीनियरिंग में विश्वास की दिलचस्पी नहीं थी और उन्होंने इसे हिंदी साहित्य का अध्ययन करने के लिए छोड़ दिया, जिसमें उन्होंने बाद में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की (Kumar Vishwas Education).
अपनी पीएचडी की पढ़ाई के दौरान विश्वास ने अपनी जाति से अलग पहचान बनाए रखने के लिए अपना नाम विश्वास कुमार शर्मा से बदलकर कुमार विश्वास रख लिया. 1994 में, वे इंद्र गांधी पीजी कॉलेज 'पीलीबंगा' राजस्थान में लेक्चरर बने, फिर लाला लाजपत राय कॉलेज में हिंदी साहित्य पढ़ाया (Kumar Vishwas Teaching Career).
विश्वास नियमित रूप से कवि सम्मेलनों में शिरकत करते रहते हैं जिसमें वे अपनी कविता और हिंदी, उर्दू और संस्कृत साहित्य के प्रति प्रेम का प्रदर्शन करते हैं. वह अपने कार्यक्रमों में भारत से संबंधित सामयिक मुद्दों पर भी बोलते हैं. उन्होंने अमेरिका, दुबई, ओमान, सिंगापुर और जापान सहित कई देशों में कविता पाठ और समारोहों में भाग लिया है. विश्वास आज तक टेलीविजन चैनल पर केवी सम्मेलन नामक एक कॉमेडी शो की मेजबानी करते हैं (KV Show on Aaj Tak), जिसका पहली बार प्रीमियर 29 सितंबर 2018 को हुआ था. उनकी कविता और शैली के कारण दुनियाभर में कुमार विश्वास के करोड़ों प्रशंसक बन चुके हैं (Kumar Vishwas Career as Poet).
अरविंद केजरीवाल के साथ कुमार विश्वास भी अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन में शामिल हुए थे. इस आंदोलन के खत्म होने पर, केजरीवाल के कहने पर विश्वास 2012 में आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बने. उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव अमेठी से AAP उम्मीदवार के रूप में लड़ा, लेकिन राहुल गांधी से हार गए (Kumar Vishwas Political Career).
कवि कुमार विश्वास की दो बेटियां अग्रता और कुहू शर्मा हैं, जो शोबिज से अलग क्षेत्रों में सक्रिय हैं। अग्रता ने बिजनेस मैनेजमेंट और फैशन मार्केटिंग की पढ़ाई की है और 2025 में उदयपुर में शादी की। कुहू ने साइकोलॉजी की पढ़ाई की और काउंसलिंग मनोवैज्ञानिक हैं।
अग्रता और कुहू फैशन में भी आगे हैं. उनका इंस्टा प्रोफाइल उनके स्टाइलिश अंदाज, फैशन सेंस और खूबसूरती की गवाही देता है.
Kumar Vishwas Love Story :कुमार विश्वास ने पत्नी संग अपनी लव स्टोरी पर बात की थी. उनसे पूछा गया था कि शादी के लिए उनके पेरेंट्स मान गए थे या फिर उन्हें बगावत करनी पड़ी थी? इसपर कुमार विश्वास ने जवाब दिया था- बगावत करनी पड़ी थी.
Kumar Vishwas Bunglow Tour: 'जय जय राम' को मिल रहे प्यार ने यह साबित कर दिया है कि डॉ. कुमार विश्वास की कलम का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है.
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज हो गया है. एआर रहमान के संगीत और अरिजीत सिंह-श्रेया घोषाल की आवाज से सजे इस गाने को कुमार विश्वास ने लिखा है. जानें उन्होंने श्रीराम और इस गीत को लेकर क्या कहा.
स्वरा भास्कर के पद्मावत और जौहर कमेंट के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है. अब कुमार विश्वास ने बिना नाम लिए ‘जाहिल और जमूरे’ कहते हुए राजस्थान के गौरवशाली इतिहास पर अपनी बात रखी.
कवि डॉ. कुमार विश्वास ने कहा कि दुनिया में कहीं भी भारतीय की पहली पहचान उसका देश है और देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के प्रति सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य है.
आजतक की सुरक्षा सभा के विशेष सेशन 'होंठों पे गंगा, हाथों में तिरंगा’ में कवि डॉ. कुमार विश्वास ने शिरकत है. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रवाद, भारतीय सेना से लेकर देश की बदलती पीढ़ी के बीच देशभक्ति की भावना को लेकर विस्तार से बात की. देखें Video.
कुमार विश्वास की बेटियां हर बार अपने स्टाइल से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेती हैं, रक्षाबंधन पर भी उनका देसी अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. दोनों बहनों ने अपने पापा को राखी बांधी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और खासतौर पर छोटी बेटी के ग्लैमरस अवतार लोगों की नजरें ठहर गई हैं.
मशहूर कवि कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा ने हरियाली तीज पर पारंपरिक साड़ी-लहंगे से हटकर एक स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न डेनिम लुक अपनाया. नीतू बिष्ट और संदीपिका शर्मा संग सेलिब्रेट करते हुए, अग्रता के डेनिम फरसी सलवार सूट, ऑलिव ग्रीन दुपट्टे और हॉट पिंक बैग में बेहद ग्लैमरस नजर आईं.
Ranbir Kapoor ने फिल्म ‘रामायण’ में अपने किरदार को समझने के लिए Kumar Vishwas से पूछा कि राम भगवान हैं या इंसान। लंबी चर्चा के बाद उन्होंने कहा—“राम सबकुछ हैं”, जिससे उनके किरदार की गहराई समझने की झलक मिली।
'रामायण' के प्रीव्यू इवेंट में कुमार विश्वास ने रणबीर कपूर से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि रणबीर ने उनसे पूछा था, 'राम भगवान हैं या मनुष्य?' करीब एक घंटे की चर्चा के बाद एक्टर ने कहा, 'राम सबकुछ हैं.'
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का हर किसी को बेताबी से इंतजार है. शनिवार को दिल्ली में फिल्म का भव्य इवेंट रखा गया, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट के साथ कई बड़ी हस्तियां एक छत के नीचे नजर आईं. इवेंट में रणबीर कपूर ने सनी देओल और कुमार विश्वास के पैर छूकर फैंस का दिल जीत लिया.
कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा हाल ही में पति पवित्र खंडेलवाल के साथ कैंची धाम पहुंचीं. इस दौरान उनका पिंक फ्लोरल सूट वाला सिंपल और एलिगेंट लुक सोशल मीडिया पर छा गया. सादगी, स्टाइल और ट्रेडिशनल फैशन का शानदार मेल फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
कुमार विश्वास न सिर्फ एक शानदार कवि हैं, बल्कि लाजवाब कुक भी हैं. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पसंदीदा आलू-टमाटर की सब्जी की खास रेसिपी शेयर की, जिसे वो राजस्थानी टच के साथ बनाते हैं. आइए आपको उनकी सीक्रेट रेसिपी के बारे में बताते हैं.
मशहूर कवि कुमार विश्वास ने नोएडा में अपना ऐसा घर बनाया है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह सकती हैं. उनका घर बाहर से जितना आलीशान दिखता है, वो अंदर से भी उनका लग्जरी से भरा और खूबसूरत है.
दिल्ली विधानसभा में पहली बार राम कथा का आयोजन किया जा रहा है. कुमार विश्वास रामकथा की प्रस्तुति करेंगे. जिसके निमंत्रण के पोस्टर दिल्ली की सड़कों पर देखने को मिल रहे है. वहीं एक पोस्टर आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर भी लगाया गया, जिसपर लिखा था- "आप भी आमंत्रित है". लेकिन अब इस पोस्टर को हटा दिया गया. देखें ये रिपोर्ट.
दिल्ली विधानसभा में कुमार विश्वास की 'संगीतमय राम कथा' से पहले पोस्टरों ने नई चर्चा छेड़ दी है. AAP दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर पर लिखा गया है 'आप भी आमंत्रित हैं'. इस लाइन को कुमार विश्वास और आम आदमी पार्टी के पुराने रिश्तों से जोड़कर देखा जा रहा है.
सुल्तानपुर की विशेष MP-MLA कोर्ट ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन मामले में कुमार विश्वास, सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती को व्यक्तिगत पेशी के लिए समन जारी किया है. यह मामला अमेठी चुनाव प्रचार से जुड़ा है. अदालत ने अगली सुनवाई 15 मई तय की है.
राघव चड्ढा सहित कई राज्यसभा सांसदों ने AAP छोड़कर बीजेपी जॉइन करने का ऐलान किया है. दो-तिहाई सांसदों के बीजेपी में विलय के दावे से AAP में बड़ी टूट और अंदरूनी संकट गहरा गया है.
यूजीसी के नए नियमों के लागू होने के साथ ही विवाद गहरा गया है. सड़क से सोशल मीडिया तक संग्राम छिड़ गया है. इसे लेकर लोगों के बयान आ रहे हैं, कवि कुमार विश्वास से लेकर किसान नेता राकेश टिकैत तक ने सवाल उठाया तो आरजेडी की प्रवक्ता कंचना यादव अलग लाइन पर दिख रही है.