गुजरात के सूरत में तेज रफ्तार कार का भीषण हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है. कैनाल रोड पर अनियंत्रित कार लोहे की रेलिंग से टकराकर हवा में उछली और करीब 180 डिग्री घूम गई. हादसे के वक्त पीछे आ रहा ऑटो और बाइक सवार बाल-बाल बच गए. गनीमत रही कि कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.