scorecardresearch
 

Homemade Ghee Lip Balm: मौसम बदलते ही फटने लगे हैं होंठ, घर पर घी से बनाएं नेचुरल लिप बाम, ड्राई और कटे-फटे होंठों से मिलेगा छुटकारा

Homemade Ghee Lip Balm: अगर बदलते मौसम में आपके होंठ भी फटने लगे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको घी से नेचुरल लिप बाम बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
X
घी से बनाएं नेचुरल लिप बाम (Photo- ITG)
घी से बनाएं नेचुरल लिप बाम (Photo- ITG)

Homemade Ghee Lip Balm: बदलते मौसम में होंठों का रूखा और फटना आम समस्या है. ऐसे में लोग होंठों को मुलायम रखने के लिए लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आप चाहें तो घर पर भी नेचुरल लिप बाम बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए न तो ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और न ही ज्यादा चीजों की जरूरत होती है. घी, नारियल तेल और कुछ अन्य चीजों की मदद से आप इसे बेहद आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. यह लिप बाम होंठों को नमी देने और रूखेपन से राहत दिलाने में करेगा. तो आइए जानते हैं घी से लिप बाम बनाने का आसान तरीका और इसे इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

घी से लिप बाम बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

4 बड़े चम्मच घी

2 बड़े चम्मच नारियल तेल

1 बड़ा चम्मच शहद

एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें (ऑप्शनल)

घर पर घी से लिप बाम कैसे बनाएं?

  1. घी से लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे बर्तन में घी और नारियल तेल डालें. इसे धीमी आंच पर गर्म करें, ताकि दोनों चीजें पिघलकर अच्छी तरह मिल जाएं. अब बर्तन को गैस से उतार लें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें.
  2. जब मिश्रण हल्का गुनगुना रह जाए, तो इसमें शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अगर आप चाहें, तो इसमें एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें भी डाल सकते हैं. हालांकि, होंठों पर इस्तेमाल करने के लिए एसेंशियल ऑयल जरूरी नहीं है और इससे जलन भी हो सकती है.
  3. अब तैयार मिश्रण को साफ और सूखे छोटे कंटेनर में डाल दें. इसे कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि यह जमकर लिप बाम जैसा बन जाए. इस्तेमाल करने से पहले इसकी बनावट जांच लें.

घी से बने लिप बाम के फायदे
घी और नारियल तेल होंठों को नमी देने और होठों को फटने की समस्या को कम करने में मदद करते हैं. इसके रेगुलर इस्तेमाल से होंठ फटने की समस्या काफ हद तक कम हो सकती है.

Advertisement

इन बातों का रखें ध्यान
घर पर बने लिप बाम को हमेशा साफ और सूखे कंटेनर में रखें. इसमें पानी न जाने दें और इसे फ्रिज में रखना बेहतर है. चूंकि इसमें शहद और तेल जैसी चीजें हैं, इसलिए इसे लंबे समय तक स्टोर करने के बजाय थोड़ी मात्रा में बनाएं और खराब गंध, रंग या बनावट में बदलाव होने पर इस्तेमाल न करें.

पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें. अगर होंठों पर जलन, खुजली या सूजन हो तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें. सेंसिटिव होंठों के लिए एसेंशियल ऑयल से बचना बेहतर है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement