scorecardresearch
 

Xiaomi 18 Pro भारत में होगा लॉन्च, पीछे भी मिलेगी स्क्रीन, 200MP के 2 कैमरे और 7000mAh बैटरी

Xiaomi 18 Pro भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है. इस स्मार्टफोन में दो डिस्प्ले, Snapdragon का पावरफुल प्रोसेसर और 200MP के दो कैमरे मिलेंगे. इसके अलावा, फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और संभावित कीमत के बारे में.

Advertisement
X
डुअल डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी. (Image credit: Xiaomi)
डुअल डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी. (Image credit: Xiaomi)

Xiaomi के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 18 Pro का भारत में लॉन्च कंफर्म हो गया है. कंपनी ने India Mobile Congress (IMC) 2026 के दौरान Snapdragon Day पर इसकी जानकारी दी. Xiaomi India में प्रोडक्ट मार्केटिंग के एसोसिएट डायरेक्टर गौतम बत्रा ने बताया कि यह फोन आने वाले महीनों में भारतीय बाजार में आएगा. इस फोन की सबसे खास बात इसकी डुअल डिस्प्ले है. यानी इसमें आगे की तरफ तो स्क्रीन मिलेगी ही, साथ ही पीछे की तरफ भी एक छोटी स्क्रीन दी गई है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के बारे में.

Xiaomi 18 Pro में मिलेंगी दो स्क्रीन

Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच की फ्लैट LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है. यह 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. कंपनी के मुताबिक, इसकी पीक ब्राइटनेस 4,000 निट्स तक है. फोन के पीछे कैमरा मॉड्यूल के पास 2.7 इंच की दूसरी LTPO AMOLED स्क्रीन भी दी गई है.

इस स्क्रीन पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं, विजेट इस्तेमाल कर सकते हैं और कस्टम ग्राफिक्स भी लगा सकते हैं. इसके अलावा, पीछे की स्क्रीन की मदद से फोन के मेन कैमरा कैमरे से सेल्फी लेना भी आसान हो सकता है.

फोन में Super Pixel Display 2.0 टेक्नोलॉजी भी दी गई है. इसका मकसद स्क्रीन पर दिखने वाली जानकारी को आसपास मौजूद लोगों की नजरों से बचाना है. यानी जरूरत पड़ने पर स्क्रीन को इस तरह इस्तेमाल किया जा सकता है कि बगल में बैठा व्यक्ति आसानी से उसे न देख सके.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Xiaomi REDMI Note 17 Pro और 17 Pro Max भारत में लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh की बैटरी, 5 हजार की छूट

Snapdragon का नया प्रोसेसर देगा पावर

Xiaomi 18 Pro में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है. यह 2nm टेक्नोलॉजी पर बना है. फोन में 12GB और 16GB रैम के विकल्प मिल सकते हैं. वहीं, स्टोरेज के लिए 256GB, 512GB और 1TB के ऑप्शन दिए गए हैं. गेमिंग और ज्यादा इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें नया रिंग-शेप्ड कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है.

200MP के दो रियर कैमरे

फोटोग्राफी के लिए श्याओमी ने Leica के साथ मिलकर कैमरा सिस्टम तैयार किया है. फोन में 200MP का मेन कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा. टेलीफोटो कैमरे में 3.2x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट है.

इसके अलावा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है. मेन और टेलीफोटो कैमरे में OIS का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोटो और वीडियो लेते समय हाथ हिलने का असर कम करने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: Jio ने पेश किया कैमरे और AI वाला चश्मा, फोन जेब से निकाले बिना ऐसे होगी UPI पेमेंट

7000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग

Advertisement

फोन में 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है. यह 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके अलावा, फोन में Android 17 पर आधारित HyperOS 4, Wi-Fi 7 और IP68 रेटिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

Xiaomi 18 Pro की कीमत कितनी होगी?

कंपनी ने अभी तक भारत में Xiaomi 18 Pro की लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी कीमत 1 लाख रुपये के आसपास या इससे ज्यादा हो सकती है. ऐसे में फोन की असली कीमत और उपलब्धता जानने के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement