scorecardresearch
 
दिल्ली: महिला यात्री से अश्लील सवाल पूछने वाला इमिग्रेशन अधिकारी गिरफ्तार

महिला यात्री से बदसलूकी करने के आरोप में सस्पेंड इमिग्रेशन अधिकारी विनोद कुमार को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारी पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बंगलोर की रहने वाली महिला यात्री को प्रताड़ित करने का आरोप है.

Advertisement
X
Symbolic Image

दरअसल, 18 मार्च को पीड़िता दिल्ली से हांग कांग की फ्लाइट पकड़ने वाली थी. इसी दौरान आरोपी अधिकारी ने पूछताछ के नाम पर उससे निजी और अश्लील सवाल पूछे थे. महिला ने ये भी आरोप लगाया कि आरोपी ने एयरपोर्ट पर उसका पीछा भी किया. पूछताछ के बहाने विनोद कुमार ने उससे यह भी सवाल किया था कि क्या वो 'उसके बच्चे की मां बनना चाहती हैं?' आरोपी ने पीड़िता से विवाहेतर संबंधों के बारे में भी बात की थी.

पीड़िता 23 मार्च को जब देश वापस लौटी तो उनके ससुर ने दिल्ली ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के कमिश्नर पीके भारद्वाज से ईमेल पर इसकी शिकायत की थी.

मीडिया में रिपोर्ट दिखाए जाने के बाद गृह मंत्रालय ने आरोपी को सस्पेंड कर दिया था.

Advertisement
Advertisement