scorecardresearch
 

राजस्थान में दो कारों मे भिड़ंत से लगी भयंकर आग, सवार गायब

राजस्थान के रतनगढ-किशनगढ़ मेगा हाईवे पर गांव चैनपुरा के निकट रात के दो बजे के आसपास दो गाड़ियों की भिड़ंत हो गई. जबरदस्त भिड़ंत के बाद दोनों कारों में आग लग गई.

Advertisement
X
जलती कार
जलती कार

राजस्थान के रतनगढ-किशनगढ़ मेगा हाईवे पर गांव चैनपुरा के निकट रात के दो बजे के आसपास दो गाड़ियों की भिड़ंत हो गई. जबरदस्त भिड़ंत के बाद दोनों कारों में आग लग गई.

आग इतनी भीषण थी, कि कुछ ही देर में दोनों कारें भभककर जलने लग गई. आग की लपटें इतनी ऊंची और तेज थीं कि उसे देखकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए. लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी. रतनगढ़ पालिका दमकल ने मौके पर पहुचकर कर आग पर काबू पाया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना करीब रात दो बजे की है. आग इतनी ज्यादा थी कि काबू पाने मे घंटे भर का समय लग गया. लेकिन तब तक दोनों कारें जल चुकी थीं. लेकिन किसी को पता नहीं चल पा रहा है कि इतनी जल्दी कार सवार कहां गए. कारों में कोई जला नहीं मिला है और कारों में टक्कर हुई है ये भी साफ-साफ दिख रहा है.

Advertisement

पुलिस के अनुसार घटना के बाद दोनों कारों में सवार लोगों का पता नहीं लग पाया है. अभी ये भी पता नहीं चल पाया है कि दोनों कारें कहां की हैं और कहां से आ रही थीं. पुलिस ने घटना के कारणों व कार में सवार लोगों की तलाश प्रारंभ कर दी है.

गौरतलब है कि इसके पहले पिछले साल अक्टूबर माह में राजस्थान के जोधपुर जिले में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला, उसके पति और तीन बच्चों की मौत हो गई थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement