scorecardresearch
 

बैग छीनने आए बदमाश, महिला ने नहीं छोड़ा तो स्कूटी से करीब 50 मीटर तक घसीटा, दहला देगा ये वीडियो

असम के गुवाहाटी में बैग छीनने की कोशिश के दौरान एक महिला को बदमाशों ने करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटा. घटना 5 अक्टूबर की बताई जा रही है, जिसका CCTV फुटेज सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी सवार दो लोगों ने बैग छीनने की कोशिश की. महिला ने बैग नहीं छोड़ा, तो आरोपी उसे घसीटते हुए आगे बढ़ गए.

Advertisement
X
बदमाशों ने महिला को सड़क पर घसीटा. (Photo: Screengrab)
बदमाशों ने महिला को सड़क पर घसीटा. (Photo: Screengrab)

असम के गुवाहाटी में एक महिला के साथ जो हुआ, वो दहला देने वाला है. यहां शहर के काहिलीपाड़ा इलाके में स्कूटी सवार दो लोगों ने कथित तौर पर महिला का बैग छीनने की कोशिश की. महिला ने बैग नहीं छोड़ा, तो आरोपी उसे सड़क पर घसीटते हुए आगे बढ़ गए. बताया जा रहा है कि महिला करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई. घटना का CCTV फुटेज सामने आया है.

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि यह घटना 5 अक्टूबर को हुई. जब महिला सड़क पर चल रही थी, तो पीछे से स्कूटी पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसका बैग छीनने की कोशिश की. महिला उस वक्त काहिलीपाड़ा इलाके से गुजर रही थी. जब स्कूटी पर सवार दो लोग उसके पास पहुंचे तो महिला के बैग पर झपट्टा मारा. महिला ने बैग मजबूती से पकड़ लिया. इसके बाद स्कूटी आगे बढ़ी और महिला सड़क पर घिसटने लगी. इस दौरान उसे गंभीर चोट लगने का खतरा था. घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

यहां देखें Video

इस खौफनाक घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है. इस वीडियो में बैग छीनने की कोशिश के दौरान महिला स्कूटी के साथ घिसटती दिखाई देती है. हालांकि, महिला को कितनी चोटें आईं, उसकी मौजूदा हालत कैसी है और आरोपियों की पहचान हुई या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. पुलिस ने मामले में क्या कार्रवाई की है, इस बारे में भी अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पुलिस बूथ पास, CCTV चालू, फिर भी बेखौफ स्नैचिंग, युवक-युवती मोबाइल झपटकर बाइक से भागे, Video

इस घटना में महिला अपने सामान को बचाने की कोशिश कर रही थी. लेकिन कुछ ही पलों में स्थिति खतरनाक हो गई. सड़क पर वाहन के साथ घिसटना गंभीर चोटों की वजह बन सकता है. गुवाहाटी की इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर होने वाली झपटमारी और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं. CCTV फुटेज आरोपियों की पहचान करने में मददगार हो सकता है. लेकिन फिलहाल उनकी पहचान, गिरफ्तारी और पुलिस की कार्रवाई को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है.

---- समाप्त ----
(रिपोर्ट: पूर्ण विकास)
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement