scorecardresearch
 

कभी चॉल में तंगी में काटी रातें, आज करोड़ों का मालिक, इंटरनेट ने बदली किस्मत, अब लैविश लाइफ जीता है एक्टर

चॉल में कपड़े बेचने से लेकर देश के टॉप इंफ्लुएंसर बनने तक, मिस्टर फैजू का सफर बेहद इंस्पिरेशन से भरा रहा है. फैजू ने हाल ही में मक्का-मदीना में तान्या संग निकाह किया है. लग्जरी लाइफ जीने वाले फैजू आज करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं.

Advertisement
X
सोशल मीडिया से बदली फैजू की जिंदगी (Photo: Social Media)
सोशल मीडिया से बदली फैजू की जिंदगी (Photo: Social Media)

सोशल मीडिया की दुनिया में 'मिस्टर फैजू' किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. देश के टॉप इन्फ्लुएंसर्स, यूट्यूबर्स और कंटेंट क्रिएटर्स में शुमार फैजू इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने मक्का-मदीना में तान्या के साथ निकाह कर अपना घर बसा लिया है. परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई इस लैविश वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो इस समय इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं.

फैजू आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और बेहद लग्जरी जिंदगी जीते हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. आइए जानते हैं उनकी संघर्ष से भरी सफलता की कहानी....

बचपन में किया कड़ा संघर्ष
फैजू का शुरुआती जीवन काफी तंगहाली और गरीबी में बीता था. एक समय ऐसा था जब उनका पूरा परिवार मुंबई की एक तंग चॉल में रहता था. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण फैजू ने बहुत कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था.

गुजारा चलाने और अपने परिवार का हाथ बांटने के लिए उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किए. एक पुराने इंटरव्यू में फैजू ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वो चिलचिलाती धूप में मुंबई की प्रसिद्ध लिंकिंग रोड पर पटरी पर कपड़े बेचा करते थे. इसके अलावा, उन्होंने घर चलाने के लिए एक परफ्यूम की दुकान पर बतौर सेल्समैन भी काम किया था.

Advertisement

टिक-टॉक ने पलटी किस्मत
कड़ी मेहनत के बीच जब भारत में शार्ट-वीडियो ऐप टिक-टॉक का दौर आया, तो फैजू ने वीडियो बनाना शुरू किया. उनके आकर्षक अंदाज और धमाकेदार कंटेंट को दर्शकों का ऐसा प्यार मिला कि वो रातोरात इंटरनेट सेंसेशन बन गए. यहीं से उनकी जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया और वो एक साधारण लड़के से स्टार बन गए.

आज जीते हैं आलीशान जिंदगी
कभी मुंबई की चॉल में रहने वाले फैजू आज अपनी मेहनत के दम पर फर्श से अर्श तक का सफर तय कर चुके हैं. आज फैजू यूट्यूब, सोशल मीडिया, रियलिटी शोज और बड़े ब्रांड्स के एंडोर्समेंट के जरिए तगड़ी कमाई करते हैं. मुंबई में उनका खुद का करोड़ों का आलीशान घर है और उनके पास कई मंहगी लग्जरी गाड़ियां भी हैं.

लेकिन करोड़पति बनने के बाद फैजू की सादगी बरकरार है. उनमें जरा भी घमंड नहीं आया. सोशल मीडिया पर फैजू को लोग मिस्टर ग्रीन फ्लैग का टैग देते हैं. 

मिस्टर फैजू की यह कहानी इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है कि अगर इरादे मजबूत हों और कड़ी मेहनत करने का जज्बा हो, तो इंसान अपनी मेहनत के दम पर किसी भी मुकाम को हासिल कर सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement