scorecardresearch
 

रोहतास में पेट्रोल-डीजल की दुकान में लगी आग, पिता-पुत्री की मौत... मां और 8 महीने का बेटा गंभीर

बिहार के रोहतास जिले में पेट्रोल-डीजल की एक रिटेल शॉप में आग लगने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए. दोनों का सासाराम सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद दुकान में रखे एलपीजी सिलेंडर में आग लगने और उसके फटने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

Advertisement
X
मां और बेटे का अस्पताल में चल रहा इलाज. (Photo: ITG)
मां और बेटे का अस्पताल में चल रहा इलाज. (Photo: ITG)

बिहार के रोहतास जिले में पेट्रोल-डीजल की दुकान में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. आग की चपेट में आने से दुकान मालिक लक्ष्मी कुमार गुप्ता और उनकी 4 साल की बेटी कीर्ति कुमारी की मौत हो गई. वहीं, लक्ष्मी की पत्नी संजू देवी और उनका 8 महीने का बेटा गंभीर रूप से झुलस गए. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. आग दुकान में पेट्रोल के संपर्क में आने से लगने की बात सामने आ रही है. इस दौरान दुकान में रखे एलपीजी सिलेंडर में आग लगने और उसके फटने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

घटना रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के उल्हो गांव की है. लक्ष्मी कुमार गुप्ता गांव में झोपड़ीनुमा दुकान चलाते थे. इस दुकान में वह पेट्रोल और डीजल बेचते थे. घटना के समय लक्ष्मी की पत्नी संजू देवी खाना बना रही थीं. इसी दौरान दुकान में पेट्रोल के संपर्क में आने से आग फैल गई. देखते ही देखते आग ने दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि परिवार के चार लोग इसकी चपेट में आकर झुलस गए.

Rohtas Fire Father Daughter Die Petrol Diesel Shop Blaze

घटना के बाद दुकान में रखे एलपीजी सिलेंडर में आग लगने और उसके फटने की भी चर्चा है. आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाने और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की. लेकिन तब तक परिवार के सदस्य गंभीर रूप से झुलस चुके थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Malviya Nagar Fire: दिल्ली में आग लगने से 21 की मौत, घर पर जरूर रखें ये फायर सेफ्टी डिवाइस

इस हादसे में लक्ष्मी कुमार गुप्ता की 4 साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. लक्ष्मी को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी भी मौत हो गई. वहीं, संजू देवी और उनके 8 महीने के बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

एक ही परिवार के दो लोगों की मौत और मां-बेटे के गंभीर रूप से झुलसने की घटना से गांव में शोक का माहौल है. हादसे के बाद परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं. फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों और एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट की बात की पुष्टि के लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement