scorecardresearch
 

पंजाब की वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी, अमन कुमार के नाम के आगे लगी भगत सिंह की फोटो

पंजाब के लुधियाना ईस्ट की वोटर लिस्ट में अमन कुमार के नाम के सामने शहीद भगत सिंह की फोटो होने का दावा किया गया. पूर्व विधायक संजय तलवाड़ ने बूथ नंबर-38 पर नौ गलत तस्वीरें होने की बात कहते हुए सभी 235 बूथों की जांच की मांग की.

Advertisement
X
भगत सिंह लगी फोटो पर प्रशासन ने दी सफाई. (Photo: Screengrabs)
भगत सिंह लगी फोटो पर प्रशासन ने दी सफाई. (Photo: Screengrabs)

पंजाब के लुधियाना में वोटर लिस्ट में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीर सामने आने के दावे ने हलचल मचा दी. लुधियाना ईस्ट विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर-38 की मतदाता सूची में सीरियल नंबर 422 पर अमन कुमार के नाम के सामने भगत सिंह की फोटो होने का दावा किया गया. मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच कराई और अब इस गड़बड़ी को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है.

वोटर लिस्ट में 9 जगह गलत फोटो होने का दावा
पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस कमेटी (अर्बन) के प्रधान संजय तलवाड़ के मुताबिक बूथ नंबर-38 की मतदाता सूची में भगत सिंह की तस्वीर के अलावा आठ अन्य सीरियल नंबरों पर भी गलत फोटो दर्ज थीं. उन्होंने लुधियाना ईस्ट विधानसभा क्षेत्र के सभी 235 पोलिंग बूथों की मतदाता सूचियों की जांच कराने की मांग की थी.

मामले को लेकर डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने कहा था कि संबंधित इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) से जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई.

प्रशासन की जांच में क्या निकला?
प्रशासन की ओर से देर शाम जारी प्रेस नोट में बताया गया कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा पूरी तरह सही नहीं है. अधिकारियों के अनुसार, संबंधित मतदाता की गलत फोटो पुरानी मतदाता सूची में दर्ज थी. यही फोटो 13 अगस्त 2026 को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में भी शामिल हो गई थी.

Advertisement

प्रशासन के मुताबिक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत चल रही सत्यापन प्रक्रिया के दौरान इस गड़बड़ी का पता चला. जांच के बाद संबंधित प्रविष्टि में फोटो को ठीक कर दिया गया.

अब सही फोटो के साथ जारी होगी फाइनल लिस्ट
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह मामला पुरानी मतदाता सूची में दर्ज गलत फोटो से जुड़ा था, जिसे जांच के बाद दुरुस्त कर लिया गया है. अधिकारियों के अनुसार, संबंधित मतदाता की सही तस्वीर के साथ अंतिम मतदाता सूची तैयार कर ली गई है, जिसे जारी किया जाना है.

इस मामले ने मतदाता सूची में दर्ज विवरणों के सत्यापन और उनकी सटीकता को लेकर सवाल खड़े किए हैं. हालांकि, प्रशासन के स्पष्टीकरण के मुताबिक, सामने आई गड़बड़ी को सुधार लिया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement