लुधियाना
लुधियाना (Ludhiana) भारत के राज्य पंजाब (Punjab) का एक जिला है और इसका मुख्यालय लुधियाना शहर है. यह ऐतिहासिक शहर सतलुज नदी के किनारे सन् 1480 में बसाया गया था. इसका नाम लोधी राजपूत वंश के ऊपर रखा गया था. इस जिले का क्षेत्रफल 3,578 वर्ग किलोमीटर है (Ludhiana Geographical Area).
लुधियाना जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha constituency) और 14 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं (Assembly Constituency).
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक लुधियाना की जनसंख्या (Ludhiana Population) लगभग 35 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 978 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 873 है. यहां की 82.20 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. लुधियाना में पुरुष 85.98 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 77.88 फीसदी है (Ludhiana literacy).
लुधियाना पर 19वीं शताब्दी की शुरुआत में, एक छोटी अवधि के लिए महाराजा रणजीत सिंह का शासन रहा. उस समय के दौरान, यह एक महत्वपूर्ण ब्रिटिश छावनी बन गया. अंग्रेजों ने महाराजा के नियंत्रण को सतलज नदी के दाहिनी किनार तक सीमित कर दिया और ब्रिटिश सैनिकों को स्थायी रूप से लुधियाना में तैनात कर दिया (Ludhiana History).
लुधियाना पंजाब का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है. यहां का प्रमुख व्यापार कपड़ा निर्माण, ऊनी वस्त्र, मशीन टूल्स, मोपेड, और सिलाई मशीनों के इंजीनियरिंग केंद्र हैं. इसके होजरी माल की मांग पूर्व और पश्चिम के सभी बाजारों में रहती है. यह ऊनी वस्त्र, मशीन टूल्स, मोपेड, सिलाई मशीन और मोटर पार्ट्स को पूरी दुनिया में निर्यात करता है (Ludhiana Economy and industry.
लुधियाना में स्थित महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों में गुरूद्वारा मंजी साहिब, पीर-ए-दस्तगीर का मंदिर, फिल्लौर किला, गुरुद्वारा चरण कमल इत्यादि शामिल हैं (Ludhiana tourist Places)
लुधियाना में चोरों ने पार्किंग से हाईटेक PRTC बस चोरी कर ली। करीब 21 किलोमीटर दूर ले जाकर बस के टायर, बैटरियां और अन्य सामान निकाल लिया और उसे ईंटों के सहारे छोड़ दिया। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई।
लुधियाना में चोरों ने पंजाब रोडवेज (PRTC) की हाईटेक बस को फिल्मी अंदाज में चोरी कर लिया. 28 अगस्त की रात 7-8 आरोपी बोलेरो से पहुंचे और करीब दो घंटे रेकी के बाद बस को पार्किंग से निकाल ले गए. जगराओं पुल के पास ऑटो और स्कूटी से बस को एस्कॉर्ट किया गया. करीब 21 किलोमीटर दूर बस के टायर और बैटरियां निकालकर उसे ईंटों पर खड़ा कर दिया गया.
लुधियाना में एक दुकानदार को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि दुकान के बाहर लगाए सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड पाकिस्तानी एजेंसियों को पहुंचाई जा रही थी.
लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या कर दी गई. वहीं उसका दोस्त घायल हो गया. कार में आए हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी थी. इस दौरान एक गोली युवक की गर्दन में लगी, जिसके बाद वह सड़क पर गिर पड़ा और मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए.
लुधियाना के पोश इलाके में देर रात पिज्जा आउटलेट पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है. इस मामले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गोपी लहोरिया ग्रुप ने ली है. भाई रणधीर सिंह नगर के इस इलाके में हुई इस वारदात से स्थानीय लोग हिंद में काफी चिंतित हैं.
लुधियाना के पॉश इलाके में देर रात पिज्जा आउटलेट पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, लुधियाना के पॉश इलाके भाई रणधीर सिंह नगर में परसो देर रात पिज्जा आउटलेट पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में वारदात की जिम्मेदारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गोपी लहोरिया ग्रुप नाम के पेज ने पोस्ट डालकर ली है. इधर सामने आई CCTV फुटेज में साफ दिख दिखाई दे रहा है कि हमलावरों ने दुकान में दाखिल होकर महज 3 से 4 सेकंड में लगातार तीन गोलियां चलाई वहीं पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर शूटरों की तलाश कर रही है.
लुधियाना के भाई रणधीर सिंह नगर में पिज्जा आउटलेट पर 3 से 4 सेकंड में तीन गोलियां चलीं. इस वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है. 'गोपी लाहोरिया ग्रुप' ने सोशल मीडिया पोस्ट में फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. पढ़ें पूरी कहानी.
लुधियाना के सुभाष नगर में देर रात 25 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान हरजिंदर के रूप में हुई है. वह दोस्त के घर गया था, जहां कुछ हमलावरों ने उसे घेर लिया. पहले उसके साथ मारपीट की और फिर पांच गोलियां मार दीं. पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
देश के कई हिस्सों में बारिश के साथ सड़कों की बदहाली सामने आ रही है. कहीं सड़कें धंस रही हैं, तो कहीं गड्ढों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़कें अगर एक बारिश में खराब हो जाएं, तो निर्माण की गुणवत्ता, निगरानी और सरकारी सिस्टम की जवाबदेही पर सवाल उठना स्वाभाविक है.
लुधियाना के एक वाल्मिकी मंदिर पर करीब 25 हथियारबंद लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर तलवार और पिस्टल लहराते हुए मंदिर में घुसते और पथराव करते नजर आ रहे हैं. हमले के दौरान मंदिर की खिड़कियां भी टूट गईं.
पंजाब के सीएम भगवंत मान के कथित वीडियो को लेकर अकाल तख्त ने उन्हें गुरु और पंथ विरोधी करार दिया था, जिसे लेकर अब एक नया मोड़ सामने आया है. गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने पंजाब सीएम के वीडियो को फेस साबित करने के लिए रिपोर्ट तैयार की है.
लुधियाना में दिनदहाड़े हुए एक कथित अपहरण ने सनसनी फैला दी है. 19 वर्षीय युवक को सड़क से जबरन कार में बैठाकर ले जाने की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई. पीड़ित ने बकाया वेतन मांगने को लेकर पुरानी रंजिश का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
लुधियाना के जोधेवाल इलाके में चोरी के शक में कुछ युवकों ने एक युवक को बंधक बनाकर उसकी पिटाई की. साथ ही उसके बाल और भौंह काट दी. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने BNS की कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पढ़ें पूरी कहानी.
लुधियाना स्टेशन पर वैष्णो देवी जा रही ट्रेन में हादसा हो गया. ट्रेन की दो डिब्बों को जोड़ने वाली कपलिंग अचानक टूट गई.
पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया. वैष्णो देवी जा रही न्यू दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन का एक कोच अचानक अपने साथ वाले डिब्बे से अलग हो गया. हादसे के वक्त ट्रेन स्टेशन से निकल ही रही थी, जिससे 1200 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई.
लुधियाना रेलवे स्टेशन से इस वक्त की बड़ी खबर आई है. दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही कटरा स्पेशल ट्रेन बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची है. ट्रेन जैसे ही स्टेशन से रवाना हुई, दो डिब्बों को जोड़ने वाली कपलिंग अचानक टूट गई. जोरदार आवाज के साथ स्लीपर कोच का टॉयलेट हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों डिब्बे अलग हो गए. देखें...
पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है. यहां फैक्ट्री में गैस रिसाव से 3 मजदूरों की मौत हो गई है. 4 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है. लुधियाना की एक फैक्ट्री में गैस रिसाव के कारण तीन मजदूरों की मौत, 4 की तबीयत बिगड़ गई है जहरीली गैस का रिसाव होने के कारण फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए.
पंजाब के लुधियाना के गैसपुरा इलाके में स्थित एक टूल निर्माण फैक्ट्री में रविवार देर रात जहरीली गैस का रिसाव हो गया. गैस की चपेट में आने से फैक्ट्री में काम कर रहे 7 से 8 मजदूर बेहोश हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां तीन लोगों की सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई.
पंजाब के लुधियाना के गैसपुरा इलाके में स्थित एक टूल निर्माण फैक्ट्री में रविवार देर रात जहरीली गैस का रिसाव हो गया. गैस की चपेट में आने से फैक्ट्री में काम कर रहे 7 से 8 मजदूर बेहोश हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां तीन लोगों की सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई.
पंजाब में इस वक्त खलबली मची हुई है. पंजाब के मशहूर गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ और लुधियाना की मेयर को बम से उड़ाने की धमकी दी है. लुधियाना नगर निगम के आलाधिकारियों को एक धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया. मेयर का ऑफिस खाली करा लिया तो दिलजीत दोसांझ के घर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई.
पंजाब में इस वक्त खलबली मची हुई है. पंजाब के मशहूर गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ और लुधियाना की मेयर को बम से उड़ाने की धमकी दी है. लुधियाना नगर निगम के आलाधिकारियों को एक धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया. मेयर का ऑफिस खाली करा लिया तो दिलजीत दोसांझ के घर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई.