पंजाब
पंजाब (Punjab) भारत का एक राज्य (Indian state) है जो उत्तरी भारत (northern India) में स्थित है. सन् 1947 में भारत के विभाजन के दौरान पंजाब राज्य को दो हिस्से में बांट दिया गया, जिसका एक हिस्सा भारत में रहा और दूसरा पाकिस्तान में चला गया. साल 1966 में भारतीय पंजाब का विभाजन फिर से हुआ, जिससे हरियाणा और हिमाचल प्रदेश वजूद में आए (State formation). यह भारत का इकलौता राज्य है जहाँ सिख बहुमत में हैं. इसके पश्चिम में पाकिस्तानी पंजाब, उत्तर में जम्मू और कश्मीर, उत्तर-पूर्व में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में हरियाणा, दक्षिण-पूर्व में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान राज्य हैं (Geographical location). चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है. पंजाब के प्रमुख शहरों में अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और बठिंडा हैं. पंजाब का क्षेत्रफल 50,362 वर्ग किलोमीटर है.
2011 की जनगणना के मुताबिक पंजाब की जनसंख्या (Population) लगभग 3 करोड़ है और यहां हर वर्ग किलोमीटर में 551 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात 895 है (Sex ratio). इस राज्य की कुल आबादी का 75.84 फीसदी साक्षर है, जिनमें 80.44% पुरुष और 70.73% महिला साक्षर है (Punjab literacy).
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के साल 2018 की रिर्पोट के अनुसार पंजाब में शिशु मृत्यु दर (Infant Mortality Rate) (IMR) 20 है, यानी 1000 शिशुओं में 20 की जन्म के दौरान या तुरंत बाद मौत हो जाती है.
पंजाब में 117 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र (Assembly Constituencies) और 13 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha Constituencies) हैं. पंजाब में कुल 23 जिले हैं जो 5 मंडलों में बंटे हुए हैं.
पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य. यहां गेहूं की सबसे अधिक बोआई की जाती है. अन्य मुख्य फसलों में चावल, कपास, गन्ना, बाजरा, मक्का, चना और फल शामिल हैं. पंजाब बेहद उपजाऊ क्षेत्र है. यह गेहूं उत्पादन के लिए बेहतरीन है. पंजाब को भारत का अन्न-भंडार कहा जाता है. यहां भारत के कुल गेहूं उत्पादन का 33% उत्पादन होता है (Punjab Agriculture).
यहां के प्रमुख उद्योग हैं, वैज्ञानिक साजो सामान, कृषि, खेल और बिजली सामग्री, सिलाई मशीनें, मशीन यंत्रों, स्टार्च, साइकिलों, खादों आदि का निर्माण. वित्तीय रोजगार, सैर-सपाटा और देवदार के तेल और खंड का उत्पादन यहां के अन्य महत्वपूर्ण उद्योग हैं (Punjab economy and industry).
पंजाब शब्द, फारसी के शब्दों पंज यानी पांच और आब यानी पानी के मेल से बना है जिसका शाब्दिक अर्थ 'पांच नदियों का क्षेत्र' है. ये पांच नदियां हैं- सतलुज, व्यास, रावी, चिनाब और झेलम. 1947 में हुए भारत के विभाजन के दौरान चिनाब और झेलम नदियां पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में चली गईं (Punjab name origin).
अंतरराष्ट्रीय सीमा के दोनों ओर के पंजाबों की भाषा पंजाबी है, लेकिन लिपि अलग है. भारतीय पंजाब में जहां गुरुमुखी का प्रयोग होता है वहीं पाकिस्तानी पंजाब में शाहमुखी लिपि का प्रयोग होता है. भारतीय पंजाब की लगभग 25 % जनता हिंदी बोलती है (Punjab language).
पंजाब के जालंधर में अदालत ने दुकानदारों की याचिका खारिज कर दी है. अब कांग्रेस भवन और उसके बाहर बनी मार्केट पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की जा सकती है.
मोगा के M.D.A.S. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो छात्रों के विवाद को सुलझाने के लिए बुलाए गए उनके परिवारों के बीच प्रिंसिपल के कार्यालय में हिंसक झड़प हो गई.
पंजाब में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली मार कर हत्या कर दी गई. परविंदर झोटा के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या पंजाब सरकार और मानसा के एमएलए विजय सिंगला से समर्थन प्राप्त ड्रग पेडलर्स ने की है.
पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ लगातार मुहिम चलाने वाले प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता परमिंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह सनसनीखेज वारदात उस समय हुई जब परमिंदर सिंह एक मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं बेचे जाने का विरोध कर रहे थे. इस दौरान उनकी मेडिकल स्टोर संचालक और उसके सहयोगी के साथ तीखी बहस हुई. बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी केमिस्ट के असिस्टेंट ने अंदर से हथियार निकालकर परमिंदर सिंह पर गोली चला दी.
38 साल के उमेश यादव ने पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी डेब्यू मैच में असम के खिलाफ 5 विकेट लिए. 24 ओवर में 70 रन देकर 5/70 के आंकड़े दर्ज किए. दो साल बाद फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में लौटे उमेश ने असम को 373 रन पर समेटा. न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे मैच में यह उनका करियर का 16वां फाइव-विकेट हॉल है.
केंद्र सरकार ने पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण को रोकने के लिए कृषि भवन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने किसानों को पराली जलाने से बचाने के लिए सस्ते और सुलभ विकल्प उपलब्ध कराने पर जोर दिया.
दिल्ली के रणहौला, पंजाब के मानसा और यूपी के ग्रेटर नोएडा और पीलीभीत में गोलीबारी और हत्या की चार वारदातों से सनसनी फैल गई. पीलीभीत में तो रामलीला मेले के विवाद में तीन लोगों की हत्या कर दी गई. पढ़ें पूरी कहानी.
पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या कर दी गई. इससे पहले भी राम गोपाल, हरभगवान सिंह, जसवीर सिंह और मोहिंदर सिंह की हत्या के मामले सामने आए. जानिए इन मामलों की पूरी टाइमलाइन और जांच से जुड़ी अहम बातें.
पंजाब के मनसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पंजाब में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे हैं. शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने सरकार पर नशा नियंत्रण में विफलता का आरोप लगाया है.
पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक मेडिकल स्टोर पर नशे की बिक्री को लेकर विवाद हुआ था. गोलीबारी में उनका एक साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना के बाद पंजाब की कानून व्यवस्था और नशे के खिलाफ अभियान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें मेडिकल स्टोर पर झोटा और दुकान संचालक के बीच बहस होती दिखाई देती है.
पंजाब के लुधियाना में मतदाता सूची में शहीद भगत सिंह की तस्वीर होने के दावे से विवाद खड़ा हो गया. लुधियाना ईस्ट के बूथ नंबर 38 पर अमन कुमार के नाम के सामने उनकी तस्वीर दर्ज होने की बात कही गई थी. प्रशासन ने जांच के बाद स्पष्ट किया कि गलत फोटो पुरानी मतदाता सूची से ड्राफ्ट सूची में पहुंची थी. अधिकारियों के मुताबिक, सत्यापन के दौरान तस्वीर सुधार दी गई है और सही फोटो के साथ अंतिम सूची तैयार है.
पंजाब की अंतिम मतदाता सूची जारी हो गई है. SIR से पहले के मुकाबले अंतिम सूची में 13.60 लाख से ज्यादा मतदाता कम हुए हैं, यानी 6.33 फीसदी की कमी आई है. हालांकि, 13 अगस्त को जारी ड्राफ्ट सूची के मुकाबले अंतिम मतदाता सूची में 3.64 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सितंबर महीने में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के तहत 6 सरकारी अधिकारियों समेत 8 लोगों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. ब्यूरो ने 23 केसों के चालान अदालतों में पेश किए और 4 आपराधिक मामले दर्ज किए.
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर घुमन से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में CBI को अगले आदेश तक जबरन कार्रवाई न करने का निर्देश दिया है. हालांकि, कोर्ट ने CBI जांच पर रोक नहीं लगाई है, जिससे FIR बरकरार रहेगी और जांच जारी रहेगी.
पंजाब के लुधियाना ईस्ट की वोटर लिस्ट में अमन कुमार के नाम के सामने शहीद भगत सिंह की फोटो होने का दावा किया गया. पूर्व विधायक संजय तलवाड़ ने बूथ नंबर-38 पर नौ गलत तस्वीरें होने की बात कहते हुए सभी 235 बूथों की जांच की मांग की.
पंजाब में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. तरन तारन जिले में आपराधिक वारदातों का सिलसिला लगातार जारी है और अपराधियों के हौसले पूरी तरह से बुलंद नजर आ रहे हैं. हाल ही में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां गाँव नौशेरा पन्नुआ में फिरोजपुर पुलिस में तैनात एएसआई इकबाल सिंह की बेखौफ बाइक सवार हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की.
अमृतसर एयरपोर्ट के पास ड्रोन एक्टिविटी की सूचना के बाद तीन उड़ानों को डायवर्ट किया गया. एयर इंडिया की दिल्ली से अमृतसर आ रही फ्लाइट AI-855 वापस दिल्ली भेजी गई, इंडिगो की मुंबई से अमृतसर आ रही फ्लाइट 6E-5028 को चंडीगढ़ डायवर्ट किया गया, और मलेशिया एयरलाइंस की कुआलालंपुर से अमृतसर आ रही फ्लाइट MH-118 को दिल्ली भेजा गया.
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश और तूफान की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी जारी है. दिल्ली में आंशिक बादल, हल्की बारिश और तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है.
पंजाब में पुलिसकर्मियों पर टारगेटेड हमलों का सिलसिला जारी है, जिसमें इस साल अब तक पांच पुलिसकर्मी मारे जा चुके हैं. तरनतारन के नौशेहरा पन्नुआं में ASI इकबाल सिंह की हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
टोरंटो में 'साइंड टू गॉड होलोग्राम वर्ल्ड टूर' की ओपनिंग नाइट में सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई, छोटा सिद्धू ने दिवंगत गायक के सिग्नेचर स्टेप को दोहराकर सबका ध्यान खींचा. इस इवेंट के कई क्लिप वायरल हो गए हैं.