scorecardresearch
 

INDIA ब्लॉक के मार्च में 'बैटमैन' की एंट्री, राहुल ने खड़गे को पहनाया मास्क

दिल्ली में कांग्रेस के 'चलो दिल्ली' मार्च के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैटमैन के मास्क बांटे. राहुल गांधी ने भी बैटमैन का मास्क लेकर फोटो खिंचवाई, जबकि उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को भी मास्क पहनने में मदद की.

Advertisement
X
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन. (Pic Source: X/NSUI and Reuters)
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन. (Pic Source: X/NSUI and Reuters)

दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस के 'चलो दिल्ली' मार्च के दौरान प्रदर्शन में उस समय अलग ही नजारा देखने को मिला, जब INDIA ब्लॉक के मार्च में बैटमैन की एंट्री हुई. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में शामिल लोगों के बीच बैटमैन के मास्क बांटे. यह मार्च सुप्रीम कोर्ट की ओर निकाला गया, जिसमें प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे.

मार्च के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी बैटमैन का मास्क लेकर फोटो खिंचवाई. NSUI ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते हुए लिखा, 'Batman Mode: ON; Gyaneshh toh giyooo'. इसके बाद एक और हल्का-फुल्का पल देखने को मिला, जब कैमरे में राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बैटमैन का मास्क पहनने में मदद करते नजर आए.

इस बीच, INDIA ब्लॉक के नेताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका (PIL) भी दाखिल की गई है. इस PIL में विपक्ष के 11 नेताओं को याचिकाकर्ता बनाया गया है. याचिका में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस नेता सौगत रॉय, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और RJD नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के नाम शामिल हैं.

ये नेता भी शामिल

Advertisement

PIL में याचिकाकर्ता के तौर पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत, CPI(M) नेता एम. ए. बेबी, CPI नेता डी. राजा, झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता महुआ माजी, NCP-SCP नेता सुप्रिया सुले और IUML नेता ई. टी. मोहम्मद बशीर का नाम भी शामिल है. कांग्रेस के इस मार्च के दौरान विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपनी मांगें उठाईं. मार्च में INDIA ब्लॉक के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement