scorecardresearch
 

पत्नी दूसरे युवक के साथ भागकर हरिद्वार पहुंची, पीछे आया पति टावर पर चढ़ा, बोला- उसे बुलाओ

हरिद्वार के शिवालिक नगर में पत्नी के दूसरे युवक के साथ भागने से आहत एक व्यक्ति टावर पर चढ़ गया. सूचना मिलने पर रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. युवक की मांग है कि उसकी पत्नी मौके पर आए, तभी वह टावर से नीचे उतरेगा. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उसे समझाने में जुटे हैं.

Advertisement
X
हरिद्वार में टावर पर चढ़ा युवक.  (Photo: Screengrab)
हरिद्वार में टावर पर चढ़ा युवक. (Photo: Screengrab)

हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक को टावर पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर रानीपुर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया. हालांकि, पुलिस की शुरुआती कोशिशें सफल नहीं हुईं और युवक टावर पर ही चढ़ा रहा. 

बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के दूसरे युवक के साथ चले जाने से बेहद आहत है. उसे जानकारी मिली थी कि उसकी पत्नी उत्तर प्रदेश के किसी दूसरे युवक के साथ भागकर हरिद्वार आ गई है. इस बात का पता चलने के बाद वह अपनी पत्नी की तलाश में हरिद्वार पहुंच गया. पत्नी के इस कदम से वह काफी परेशान बताया जा रहा है.


पत्नी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ा युवक

जानकारी के मुताबिक, युवक टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं है. उसकी मांग है कि उसकी पत्नी को मौके पर बुलाया जाए. युवक ने जिद पकड़ रखी है कि जब तक उसकी पत्नी वहां नहीं आएगी, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा. युवक के इस कदम के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई. टावर पर चढ़े युवक को नीचे उतारने के लिए पुलिस ने उससे बातचीत करने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा.

Advertisement

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी समझाने में जुटे

घटना की सूचना मिलने पर रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने युवक को नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन फिलहाल उन्हें सफलता नहीं मिली. युवक के टावर पर बने रहने के कारण स्थिति बनी हुई है. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी युवक को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके.

युवक की मांग है कि उसकी पत्नी को मौके पर बुलाया जाए. इसी मांग को लेकर वह टावर से उतरने से इनकार कर रहा है. शिवालिक नगर में हुई इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता युवक को सुरक्षित नीचे उतारना है. फिलहाल युवक टावर पर ही चढ़ा हुआ है और उसे समझाने की कोशिशें जारी हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement