scorecardresearch
 

'तमिलनाडु का 5110 करोड़ का फंड बिना शर्त जारी करे केंद्र', PM मोदी के सामने बोले थलपति विजय

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चेन्नई मेट्रो फेज-3 को जल्द मंजूरी देने की मांग की. विजय ने SSA के तहत तमिलनाडु के लिए 5,110 करोड़ रुपये की पेंडिंग सेंटर राशि जारी करने की भी मांग की.

Advertisement
X
पीएम मोदी ने तमिलनाडु को 13000 करोड़ की सौगात दी.(Photo-PTI)
पीएम मोदी ने तमिलनाडु को 13000 करोड़ की सौगात दी.(Photo-PTI)

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को तमिलनाडु को 13,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. इसी दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समग्र शिक्षा अभियान (SSA) के तहत राज्य को मिलने वाली 5,110 करोड़ रुपये की पेंडिंग केंद्रीय राशि जारी करने की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने चेन्नई मेट्रो रेल के फेज-3 को जल्द मंजूरी देने की मांग की. उन्होंने कहा कि इस फेज के तहत एयरपोर्ट-किलंबक्कम और पूनमल्ली-सुंगुवरचत्रम जैसे क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने की योजना है.

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से इन परियोजनाओं को जल्द मंजूरी देने की मांग की. उन्होंने कर्नाटक के बोम्मासंद्रा को तमिलनाडु के होसुर से जोड़ने वाली इंटरस्टेट मेट्रो रेल लाइन का प्रस्ताव भी रखा. इसके साथ ही उन्होंने कोयंबटूर और मदुरै मेट्रो रेल परियोजनाओं पर दोबारा विचार करने की जरूरत बताई. विजय ने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य के प्रमुख शहरों में सार्वजनिक परिवहन और कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा सकता है.

विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए विजय ने चेन्नई मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के फेज-2 के उद्घाटन और अन्य राज्य की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया. उन्होंने कहा कि 2026 के केंद्रीय बजट में हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा महत्वपूर्ण है. विजय ने चेन्नई से कन्याकुमारी और चेन्नई से कोयंबटूर के बीच नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर शुरू करने की मांग की.

Advertisement

 तमिलनाडु को 13,000 करोड़ रुपये की सौगात

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इनमें सड़क, रेल परिवहन और पेट्रोलियम क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं. चेन्नई स्थित IIT मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने इन परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.

यह भी पढ़ें: 'PM मोदी ने तमिल संस्कृति को बढ़ाया', राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार

इन परियोजनाओं में करीब 3,700 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं, चेन्नई पोर्ट, कामराजार पोर्ट और वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट से जुड़ी पहल तथा अमृत रेलवे स्टेशनों से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं. प्रधानमंत्री ने IIT मद्रास में सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर (SGBC) भी देश को समर्पित किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement